05/02/2025
शासकीय महाविद्यालय मेघनगर की इको क्लब इकाई के तत्वाधान में दिनांक 1 फरवरी 2025 शनिवार को एक दिवसीय पर्यावरण भ्रमण का आयोजन किया गया, भ्रमण की शुरुआत शासकीय महाविद्यालय की प्राचार्य महोदया प्रो मौलश्री कानूडे की अध्यक्षता में की गई जिसमें उन्होंने समस्त पर्यटकों से जागरूकता और सावधानीपूर्वक भ्रमण को सफल बनाने की आशा की और अग्रिम शुभकामनाएं दी, तत्पश्चात मैडम कानूड़े द्वारा ईको क्लब के सदस्य प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को भ्रमण हेतु हरी झंडी दिखा कर रवानगी दी गई ।
इस पर्यावरणीय भ्रमण का मुख्य प्रयोजन विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण से जुड़ाव और स्वस्थ एवं स्वच्छ पर्यावरण का रखरखाव था, मेघनगर से लगभग 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बाघ गुफाएं जिला धार, बाघिनी नदी, बोटेनिकल गार्डन, बड़केश्वर महादेव आदि रमणीय स्थलों का भ्रमण इकोक्लब द्वारा किया गया, जिसमें इको क्लब प्रभारी प्रो. राहुल भारद्वाज द्वारा विद्यार्थियों को स्थलों से जुड़े पर्यावरणीय महत्व, ऐतिहासिक तथ्य की जानकारी दी गई, इनमें मुख्य रूप बाघिनि नदी के तट पर वेटलैंड संबंधी जानकारी दी गई जिसमें विद्यार्थियों ने तन्मयता के साथ अपनी उपस्थिति दी।
डॉ. अखिलेश कुमार सोनी द्वारा इस दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण और सेहत संबंधी गतिविधियां करवाई गई जिससे भ्रमण में मनोरंजन का पुट आया। इस भ्रमण में लगभग 45 विद्यार्थियों शामिल रहे जिनमें छात्राओं की संख्या अधिक थी,
भ्रमण में प्रो. सोनिया गोसर, डॉ. निधि सिंह गेहलोत, श्रीमति रिंकू मावी, श्री राजेश सीनम एवं श्री ईश्वर बामनिया उपस्थित रहे।