01/05/2025
राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय झज्जर के वाणिज्य विभाग के तत्वाधान में 09 April,2025 बुधवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉ प्रियंका द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डॉक्टर दलवीर हुड्डा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डॉक्टर दलवीर हुड्डा ने बताया कि वाणिज्य एक उभरता हुआ विषय है। आगे आने वाले समय में उधमाशीलता का ही बोलबाला है। डॉ प्रियंका ने बताया कि एक उद्यमी होने के लिए जोखिम उठाने की क्षमता, सृजनात्मक ज्ञान और कौशल का होना बहुत आवश्यक है। उन्होंने विभिन्न स्वयं सहायता ग्रुप के बारे में भी विचार प्रकट किये। इस प्रतियोगिता में कल 30 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का निर्णय वाणिज्य प्राध्यापक सुनील कुमार, प्रदीप यादव एवं डॉक्टर कुलदीप द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जागृति m.com अंतिम वर्ष, द्वितीय स्थान पर सनगुप्ता यादव, एवं तृतीय स्थान पर किरण बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा रही। सभी विद्यार्थियों ने वाणिज्य के उभरते विषय जैसे कि एआई, स्थिरता, सामाजिक वाणिज्य, मोबाइल वाणिज्य, निजीकरण, त्वरित वाणिज्य, प्रभावशाली विपणन, लचीले भुगतान विकल्प, साइबर सुरक्षा और आपूर्ति श्रृंखला व्यवधान आदि पर अपने विचार व्यक्त किये। प्रतियोगिता को सफल बनाने में वाणिज्य विभाग के सभी स्टाफ सदस्यों का सहयोग रहा। सभी विजेता प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट उपलब्ध कराए गए।