Maharaja Agrasen PG College for Women, Jhajjar

Maharaja Agrasen PG College for Women, Jhajjar Our Institution was established in July, 1984. This institution is whole heartily devoted to make girls educated and empowered.

A seminar on “Print Resources and Web Resources” was organized in the Library for the B.A. Final Year students on 19 Aug...
19/08/2026

A seminar on “Print Resources and Web Resources” was organized in the Library for the B.A. Final Year students on 19 August 2026. During the seminar, students were introduced to various types of print resources, such as books, journals, magazines, newspapers, magazines articles, and other printed materials. The students were also made familiar with different web resources, including website, blog, e-journals, online databases, institutional repositories, websites, and other reliable digital information sources. Special emphasis was given to the key points to be kept in mind while writing for web content.

महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय, झज्जर में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजनमहाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय, झज्जर में नव...
17/08/2026

महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय, झज्जर में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय, झज्जर में नवप्रवेशी छात्राओं के लिए सत्र 2026–27 का ओरिएंटेशन प्रोग्राम 17 अगस्त 2026 को महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवप्रवेशी छात्राओं को नई शिक्षा नीति (NEP-2020) से अवगत कराना तथा महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीलम गर्ग द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम के विशेष सत्र में NEP-2020 की समन्वयक डॉ. नीतू जैन ने छात्राओं को NEP-2020 के अंतर्गत पाठ्यक्रम में शामिल विभिन्न विषयों एवं पाठ्यक्रम घटकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने Three Major Subjects, One Minor Subject, Multidisciplinary Course (MDC), Skill Enhancement Courses (SEC), Ability Enhancement Courses (AEC) तथा Value-Added Courses (VAC) आदि के बारे में छात्राओं को समझाया।

डॉ. नीतू जैन ने बताया कि नई शिक्षा नीति का प्रमुख उद्देश्य Multidisciplinary Approach को बढ़ावा देना है, जिसके माध्यम से छात्राएँ अपनी रुचि, क्षमता एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न विषयों का चयन कर सकती हैं। उन्होंने Skill Development, Employability तथा Holistic Development के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

ओरिएंटेशन कार्यक्रम के अंतर्गत नवप्रवेशी छात्राओं को महाविद्यालय के पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, खेल मैदान एवं विभिन्न विभागों का भ्रमण भी करवाया गया, ताकि वे महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण एवं परिसर से भली-भांति परिचित हो सकें।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे और उन्होंने नवप्रवेशी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या महोदया ने सभी शिक्षकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों एवं छात्राओं का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

हर घर तिरंगा अभियान तथा स्वतंत्रता दिवस के  उपलक्ष्य में महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय में 14 अगस्त 2026 को कार्यक्र...
14/08/2026

हर घर तिरंगा अभियान तथा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय में 14 अगस्त 2026 को कार्यक्रम आयोजित किया। गया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करना तथा भारतीय इतिहास व तिरंगे के महत्व से परिचित कराना है। महाराजा अग्रसेन एजुकेशन ट्रस्ट के पूर्व प्रधान तथा आरएसएस के संघ संचालक श्री महेंद्र गोयल जी ने ध्वजारोहण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का मंच संचालन एनएसएस स्वयं सेविकाओं कुमारी पायल और कुमारी बंटी द्वारा किया गया। उन्होंने राष्ट्रध्वज के सम्मान और उसके उचित रखरखाव के प्रोटोकॉल के बारे में छात्राओं को अवगत करवाया। नेहरू कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ रवि किरण मदान जी ने अपने संबोधन में आजादी से संबंधित विचारों को साझा किया। उन्होंने विभाजन की विभीषिका तथा 2 करोड़ विस्थापित लोगों के दर्द को याद करते हुए युवाओं को इतिहास से सीखने के लिए प्रेरित किया। श्री महेंद्र बंसल जी ने बताया कि किस प्रकार 1906 में तिरंगे का स्वरूप तैयार हुआ तथा उसमें समय के साथ संशोधन किया गया। उन्होंने कविता के माध्यम से छात्राओं को देश सेवा के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाशाली एनएसएस स्वयं सेविकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर अनु बरवड़ ने सभी छात्राओं को एनएसएस के उद्देश्यों तथा हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जानकारी दी। प्राचार्या डॉ नीलम गर्ग ने अपने समापन संबोधन में सभी छात्राओं, वक्ताओं तथा अतिथि गणों का धन्यवाद किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति और गौरव के वातावरण के साथ संपन्न हुआ।

College in news
03/08/2026

College in news

College in news
03/08/2026

College in news

महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय में 2 अगस्त 2026 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का नशा मुक्ति अभियान के त...
02/08/2026

महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय में 2 अगस्त 2026 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का नशा मुक्ति अभियान के तहत वर्चुअल संबोधन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत एक नाटक का प्रदर्शन भी किया गया। प्रधानमंत्री जी ने इस नाटक का संदर्भ देते हुए कहा कि यह युवाओं को जागरूक करने का महत्वपूर्ण साधन है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना तथा उन्हें सुखद भविष्य की तरफ प्रेरित करना है. यह कार्यक्रम एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अनु बरवर के नेतृत्व में संचालित किया गया। स्टाफ सदस्यों श्री संजय तथा श्री अमित के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में एन एस एस तथा महाविद्यालय की अन्य छात्राओं ने भागीदारी की उन्होंने नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ ग्रहण की तथा संकल्प किया कि वे भविष्य में न स्वयं नाश करेंगे ना किसी को इस गलत कार्य में शामिल होने देंगे.

प्रेस विज्ञप्ति / विस्तृत रिपोर्ट"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन पी.जी. महिला महाविद्यालय में भव्...
30/07/2026

प्रेस विज्ञप्ति / विस्तृत रिपोर्ट
"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन पी.जी. महिला महाविद्यालय में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
भारत सरकार के पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से संचालित "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत दिनांक 30 जुलाई 2026 को महाराजा अग्रसेन पी.जी. महिला महाविद्यालय, झज्जर में एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना, प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के सम्मान में एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना था।
इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन एजुकेशन ट्रस्ट के सम्मानित सदस्य श्री प्रकाश चंद्र गर्ग, श्री प्रदीप शर्मा एवं श्री आनंद सिंघल विशेष रूप से उपस्थित रहे। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीलम, समस्त प्राध्यापकगण, गैर-शिक्षण कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री प्रकाश चंद्र गर्ग ने कहा कि पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक वृक्ष लगाएँ, उनकी नियमित देखभाल करें तथा समाज को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करें।
श्री प्रदीप शर्मा ने छात्राओं को विभिन्न प्रकार के पौधों, उनकी उपयोगिता, संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पौधा पृथ्वी के लिए अमूल्य धरोहर है और उसका संरक्षण हम सभी का दायित्व है।
अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में श्री आनंद सिंघल ने प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं हरित वातावरण स्वस्थ जीवन का आधार है और प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनु बरवड़ के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में उपस्थित छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों को पौधे भी वितरित किए गए तथा उन्हें इन पौधों का नियमित रूप से संरक्षण एवं संवर्धन करने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्या डॉ. नीलम ने सभी विशिष्ट अतिथियों, ट्रस्ट के सदस्यों, प्राध्यापकगण, कर्मचारियों एवं छात्राओं का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं प्रकृति प्रेम की भावना विकसित करते हैं। अंत में सभी ने मिलकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

प्रिय विद्यार्थी, स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम वर्ष पाठ्यक्रमों (एम.ए., एम.कॉम., एम.एससी.) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन एडमिशन पोर...
20/07/2026

प्रिय विद्यार्थी,

स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम वर्ष पाठ्यक्रमों (एम.ए., एम.कॉम., एम.एससी.) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल दिनांक 26-07-2026 तक खुला है। कृपया पंजीकरण के लिए https://admissions.highereduhry.ac.in पर जाएं।

Welcome to the Centralized Online Admissions portal of Directorate of Higher Education, Government of Haryana. Apply for admissions in all Degree Colleges across Haryana.

SVEEP Awareness Activities Organized at Maharaja Agrasen College for Women, JhajjarIn compliance with the directions of ...
18/07/2026

SVEEP Awareness Activities Organized at Maharaja Agrasen College for Women, Jhajjar

In compliance with the directions of the Election Commission of India and the District Election Office, Jhajjar, Maharaja Agrasen College for Women, Jhajjar organized a series of voter awareness activities under the Systematic Voters’ Education and Electoral Participation (SVEEP) programme as part of the Special Intensive Revision (SIR)-2026 of Electoral Rolls.

The objective of the programme was to create awareness among students, faculty members, and the general public about voter registration, correction of electoral details, and the importance of active participation in the democratic process. As part of the campaign, voter awareness flexes, posters, banners, and other publicity materials were displayed across the college campus. Students were encouraged to ensure that their names were included in the electoral roll and were motivated to participate actively in the electoral process.

Dr. Chitralekha, SVEEP Nodal Officer of the College, addressed the students and emphasized that voting is not only a constitutional right but also a fundamental civic responsibility. She informed them about the Special Intensive Revision-2026 and urged all eligible voters to get their names enrolled in the electoral roll and rectify any discrepancies within the stipulated time. She also encouraged the students to spread awareness among their family members, neighbours, and the wider community to promote informed and responsible electoral participation.

Principal Dr. Neelam Garg highlighted that the strength of a democracy depends upon aware and responsible citizens. She motivated the students to uphold democratic values and actively contribute to building a culture of informed voting and electoral participation in society.

The programme was successfully conducted under the guidance of Dr. Chitralekha, SVEEP Nodal Officer, with the active support and cooperation of the college faculty and staff.

महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय, झज्जर में मतदाता जागरूकता हेतु स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजनझज्जर: महाराजा अग्रसेन...
30/06/2026

महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय, झज्जर में मतदाता जागरूकता हेतु स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

झज्जर: महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय, झज्जर में भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय की वोटर सेल की प्रभारी डॉ. चित्रलेखा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक अधिकारों एवं मतदाता पंजीकरण से संबंधित प्रेरणादायक एवं प्रभावशाली स्लोगन प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना था। प्रतियोगिता में तैयार किए गए चयनित स्लोगनों को महाविद्यालय परिसर की दीवारों पर प्रदर्शित किया गया, जिससे विद्यार्थियों एवं आमजन में मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित हो सके।
इस अवसर पर डॉ. चित्रलेखा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार होने के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है। उन्होंने सभी छात्राओं से अपना मतदाता पहचान पत्र बनवाने, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया ।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. नीलम गर्ग ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं तथा एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Address

Silani Gate
Jhajjar
124103

Telephone

01251-252163

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maharaja Agrasen PG College for Women, Jhajjar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share