27/05/2026
📢 बहुत हुआ निवेदन, अब होगा सीधा प्रहार! ✊🔥
पिछले तीन महीनों से मिथिला स्टूडेंट यूनियन (MSU), एलएनजे कॉलेज इकाई, झंझारपुर लगातार महाविद्यालय प्रशासन के चक्कर काट रही है। हमारी पंद्रह सूत्री मांगें कॉलेज की बेहतरी के लिए थीं, लेकिन प्रशासन ने छात्रों की हर आवाज को दबाने की कोशिश की है।
अगर कॉलेज प्रशासन को लगता है कि छात्र चुपचाप अपनी बदहाली देखते रहेंगे, तो उन्हें गलतफहमी है। समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किए जाने के विरोध में अब छात्रों का यह गुस्सा एक ऐतिहासिक आंदोलन का रूप ले चुका है!
यह लड़ाई हमारे कॉलेज को बचाने की है, हमारी शिक्षा और सम्मान की है।
📢 विशाल धरना-प्रदर्शन एवं प्रशासनिक भवन का घेराव
🗓️ दिनांक: 30 मई 2026
📍 स्थान: एलएनजे कॉलेज परिसर, झंझारपुर
एलएनजे कॉलेज के हर एक छात्र-छात्रा से अपील है कि घरों से निकलें और इस निर्णायक लड़ाई का हिस्सा बनें। जब तक सब मिलकर आवाज नहीं उठाएंगे, तब तक हमारा हक नहीं मिलेगा!
एकजुट छात्र, सशक्त भविष्य! आओ साथ चलें, बदलाव हम लाएंगे! 🤝
👉 इस पोस्ट को मिथिलांचल के हर छात्र तक शेयर करें और अपनी एकजुटता दिखाएं!
#जनविश्वसविजयमंच