02/02/2026
डॉन बॉस्को कन्वेट स्कूल झंझारपुर (आर.एस.) में तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव आरोहन 3.0 का आयोजन
आज दिनांक 01/02/2026 को डॉन बॉस्को कन्वेंट स्कूल, झंझारपुर (आर.एस.) में रविवार को विद्यालय प्राचार्य मुकेश मिश्रा की अध्यक्षता में वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव आरोहन 3.0 के तहत तीन दिनों तक वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन झंझारपुर एस.डी.एम कुमार गौरव, झंझारपुर अनुमण्डल के डी.एस.पी. सुबोध कुमार सिन्हा, झंझारपुर आर. एस. के एस.एच.ओ. माया कुमारी, विद्यालय के मुख्य प्रबंध निदेशक मनोज कुमार, शैक्षणिक निदेशक सुमन शेखर झा, प्रबंध निदेशक आदित्य आनंद द्धारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के लिए स्वागत गाण “स्वागत गीत सांसो की सरगम गाये सु स्वागतम सु स्वागतम” छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कर किया गया। इस मौके पर अभिभावक गण के रूप में मैडम सोना, डॉ0 सुरविन्द कुमार झा, डॉ0 सुधा कुमारी एवं अन्य उपस्थित रहे। पहले दिन विभिन्न तरह के खेलों का आयोजन किया गया । इस मौके पर एस.डी.एम कुमार गौरव ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल पर भी ध्यान देना जरूरी है जिससे वह स्वस्थ, बौद्विक विकसित तथा अनुशासित रहेंगे तथा पूरे मनोयोग से किया गया प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता, उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में शामिल होने की बात कही तथा विद्यालय के शैक्षणिक, स्पोर्ट्स एवं सांस्कृतिक आयोजन की मुक्त कंठों से सराहना की। विद्यालय के सम्मानित मुख्य प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने इस आयोजन को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य प्रत्येक बच्चे में शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना और समग्र विकास सुनिश्चित करना है। विद्यालय के शैक्षणिक निदेशक सुमन शेखर झा ने कहा, यह खेल महोत्सव केवल प्रतिस्पर्धा का मंच नहीं है, बल्कि यह परिवार और समुदाय को एक साथ लाने का उत्सव है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक आदित्य आनंद ने विद्यालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि खेल से बच्चे अनुशासित, स्वस्थ, सक्रिय एवं समयनिस्ठ बनते हैं, इस प्रकार छोटी-छोटी प्रतियोगिताओं से ही बच्चों को विश्वस्तरीय खेल खेलने का मौका मिलता है। विद्यालय के प्राचार्य मुकेश मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा की खेल से बच्चों में नेतृत्व कौशल का विकास होता है और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल का विद्यार्थी जीवन में होना अति आवश्यक है। इस मौके पर प्राचार्य ने सभी उपस्थित सम्मानित मुख्य अतिथियों एवं अभिभावकगणों को सहृदय आभार प्रकट किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर आदि सभी मौजूद थे।