Uttarpradeshiya Prathmik Shikshak Sangh-Jhansi

Uttarpradeshiya Prathmik Shikshak Sangh-Jhansi Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Uttarpradeshiya Prathmik Shikshak Sangh-Jhansi, College & University, sangam vihar colony, Jhansi.

 शिक्षको की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मांडलिक संगठन मंत्री झांसी मंडल राजेश लिटौरिया जी के ...
21/07/2026


शिक्षको की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मांडलिक संगठन मंत्री झांसी मंडल राजेश लिटौरिया जी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा झांसी मंडल को ज्ञापन सौंपा खबर प्रमुख सम्मानित समाचार पत्रों की नजर में,
समस्त सम्मानित समाचार पत्रों का सादर आभार ।
TFI -Teachers Federation of India जिन्दाबाद
Dr Dinesh Chandra Sharma जिन्दाबाद
जितेंद्र दीक्षित उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ झाँसी Rajesh Litoriya

18/07/2026


मा सांसद अनुराग शर्मा जी झांसी ललितपुर को टीईटी के विरोध में ज्ञापन दिया।
Dr Dinesh Chandra Sharma जिन्दाबाद
TFI -Teachers Federation of India जिन्दाबाद
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ झाँसी
PMO India Dharmendra Pradhan

माननीय सांसदों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम में संशोधन कराकर शिक्षक पात्रता परीक्षा उतीर्ण करने की अनिवार्यता समाप्त करने...
08/07/2026

माननीय सांसदों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम में संशोधन कराकर शिक्षक पात्रता परीक्षा उतीर्ण करने की अनिवार्यता समाप्त करने हेतु 12 से 18 जुलाई 2026 के मध्य ज्ञापन सौंपा जाएगा ।
समस्त साथियों से आग्रह है कि उपरोक्त कार्यक्रम की जोरदार कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु तैयारी करें ।
TFI -Teachers Federation of India Dr Dinesh Chandra Sharma उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ झाँसी जितेंद्र दीक्षित

आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ झांसी  के प्रतिनिधि मंडल द्वारा वित्त एवं लेखाधिकारी  (बेसिक शिक्षा) झांसी से मुला...
08/07/2026

आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ झांसी के प्रतिनिधि मंडल द्वारा वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) झांसी से मुलाकात कर सेवा निवृत्त शिक्षकों के जीपीएफ भुगतान,पेंशन पत्रावलियों के निस्तारण ,बीमा पत्रावलियों तथा सेवारत शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय झांसी को शिक्षको की लंबित समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंप कर निराकरण की मांग की।
दैनिक समाचार पत्रों का साभार
#शिक्षक
TFI -Teachers Federation of India उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ झाँसी जितेंद्र दीक्षित

कोशिश कर , हल निकलेगाआज नहीं तो, कल निकलेगा।अर्जुन के तीर सा सध,मरुस्थल से भी जल निकलेगा।मेहनत कर , पौधों को पानी दे,बंज...
29/06/2026

कोशिश कर , हल निकलेगा
आज नहीं तो, कल निकलेगा।
अर्जुन के तीर सा सध,
मरुस्थल से भी जल निकलेगा।
मेहनत कर , पौधों को पानी दे,
बंजर जमीन से भी फल निकलेगा।
ताकत जुटा, हिम्मत को आग दे,
फौलाद का भी बल निकलेगा।
जिंदा रख, दिल में उम्मीदों को,
गरल के समंदर से भी गंगाजल निकलेगा।
कोशिशें जारी रख कुछ कर गुजरने की,
जो हैं आज थमा थमा सा, चल निकलेगा।
"रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से #टीईटी_अनिवार्यता पर महत्वपूर्ण वार्ता, संसद से न्याय की उम्मीद"
माननीय श्री राजनाथ सिंह जी, रक्षा मंत्री, भारत सरकार से टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिनेश चंद्र शर्मा जी ने शिष्टाचार भेंट कर आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर थोपे गए टीईटी की अनिवार्यता के विषय में विस्तृत चर्चा की।
वार्ता के दौरान उन्हें स्मरण कराया गया कि वर्ष 1998 में उत्तर प्रदेश के शिक्षकों की 36 दिन की ऐतिहासिक हड़ताल और 167 शिक्षकों की सेवा समाप्ति के बाद भी जिस समस्या का समाधान नहीं हो सका था, उसका समाधान आपने मुख्यमंत्री रहते हुए किया था। उसी निर्णय के परिणामस्वरूप आज उत्तर प्रदेश के शिक्षक केंद्र के समान वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं।
इसी विश्वास के साथ आग्रह किया गया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संसद द्वारा आवश्यक संशोधन कराकर आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता के रूप में हो रहे अन्याय को समाप्त कराया जाए।
देश भर के लाखों शिक्षक आपके सकारात्मक हस्तक्षेप की आशा और विश्वास रखते हैं।

TFI -Teachers Federation of India
Dr Dinesh Chandra Sharma
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ झाँसी

सेवानिवृत शिक्षको की पत्रावलियों पर लेखाधिकारी महोदय  बेसिक झांसी  द्वाराअनावश्यक रूप से आपत्ति लगाकर उनके देयकों का भुग...
22/06/2026

सेवानिवृत शिक्षको की पत्रावलियों पर लेखाधिकारी महोदय बेसिक झांसी द्वाराअनावश्यक रूप से आपत्ति लगाकर उनके देयकों का भुगतान नहीं किया जा रहा सेवानिवृत हुए शिक्षक तीन माह से कार्यालय के चक्कर लगा लगाकर परेशान है।
DM Jhansi

TFI -Teachers Federation of India जिन्दाबाद Dr Dinesh Chandra Sharma जिन्दाबाद
22/06/2026

TFI -Teachers Federation of India जिन्दाबाद
Dr Dinesh Chandra Sharma जिन्दाबाद

21/06/2026

पहली बार किसी शिक्षक नेता को किया गया हाउस अरेस्ट

झांसीl उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के चलते झांसी जनपद में पहली बार किसी शिक्षक नेता को हाउस अरेस्ट करने का मामला प्रकाश में आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से शिक्षक नेता की पोस्ट वायरल हो रही है जिस पर बड़ी संख्या में शिक्षक तमाम तरह के प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में कमेंट भी कर रहे हैं। आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का झांसी दो दिवसीय 20 और 21 जून को दौर था जिसके चलते किसी भी तरह की कोई अप्रिय व सुनियोजित घटनाक्रम सामने ना आए इसको लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन सहित तमाम नेताओं के घर पर पुलिस का पहरा बिठा दिया गया था। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र दीक्षित के घर भी पुलिस का पहरा बैठा दिया गया उन्हें भी निकलने नहीं दिया गया। इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी शिक्षक नेता को हाउस अरेस्ट किया गया हो। शिक्षकों को समझ नहीं आ रहा कि शिक्षक नेता से आखिर किस बात का डर था। वहीं शिक्षक नेता जीतेंद्र दीक्षित का कहना है कि वह सरकारी कर्मचारी की श्रेणी में आते हैं और यदि उन्हें मुख्यमंत्री को ज्ञापन देना होगा या मिलना होगा तो वह नियम अनुसार अपने विभाग के अधिकारी या संगठन के माध्यम से शासन में पत्र भेज कर मिलने का समय लेंगे जबरदस्ती शासन , प्रशासन व किसी पार्टी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किसी भी तरह की दखलअंदाजी नहीं करेंगे क्योंकि यह शिक्षकों के स्वभाव में नहीं है।फिर आखिर हाउस अरेस्ट करने की वजह क्या रही है उन्हें खुद भी समझ नहीं आ रहा है ।खैर जो भी हो परंतु ऐसा पहली बार देखा गया है कि प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री के आगमन पर जनपद में किसी शिक्षक नेता को हाउस अरेस्ट किया गया हो।

अभी तक शिक्षक नेता पर कोई विवादित मामला नहीं

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र दीक्षित पर अब तक किसी भी तरह का कोई ऐसा मामला दर्ज नहीं हुआ है जिससे उनकी साख पर बट्टा लगा हो या शासन प्रशासन में उनकी छवि खराब हो और प्रशासन ने उन पर कार्यवाही की हो। अब तक जितने भी धरना प्रदर्शन ज्ञापन जितेंद्र दीक्षित ने दिए हैं तो वह केवल शिक्षकों के हित की लड़ाई लड़ते हुए दिए गए। उन पर इस तरह की कार्रवाई से शिक्षकों में आक्रोश भी है और सरकार के प्रति आलोचना भी।

Address

Sangam Vihar Colony
Jhansi
284001

Telephone

+919839234398

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttarpradeshiya Prathmik Shikshak Sangh-Jhansi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Uttarpradeshiya Prathmik Shikshak Sangh-Jhansi:

Shortcuts

Share