Parshuram mahavidyalaya -Simrawari BHEL Jhansi

Call Directions Website Contact the university

Parshuram mahavidyalaya -Simrawari BHEL Jhansi Welcome to Parshuram Mahavidyalaya official page. Being a multi-disciplinary campus, Parshur

24/09/2026
परशुराम महाविद्यालय, सिमरावारी, झाँसी परिसर में आज दिनांक 24 सितंबर 2026 को ’’राष्ट्रीय सेवा योजना(NSS) स्थापना दिवस व स...
24/09/2026

परशुराम महाविद्यालय, सिमरावारी, झाँसी परिसर में आज दिनांक 24 सितंबर 2026 को ’’राष्ट्रीय सेवा योजना(NSS) स्थापना दिवस व संकल्प सेवा अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान‘‘ वृक्षारोपण कार्यक्रम, निबंध प्रतियोगिता व संगोष्ठी का आयोजन किया गया इस अवसर पर रा0से0यो0 स्वयंसेवको सहित महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
रा0से0यो0 स्थापना दिवस के अवसर संगोष्ठी में प्राचार्य डॉ0 अशोक कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित एक महत्वपूर्ण युवा कार्यक्रम है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में समाज सेवा, राष्ट्र सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना 24 सितंबर 1969 को हुई थी। इसी कारण प्रत्येक वर्ष 24 सितंबर को स्थापना दिवस मनाया जाता है।
स्थापना दिवस केवल एक दिवस मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने तथा उन्हें निभाने का संकल्प लेने का दिन है। रा0से0यो0 का संदेश “मैं नहीं, आप” प्रत्येक युवा को सेवा, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
इसी क्रम में स्थापना दिवस व संकल्प सेवा अभियान सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय डायरेक्टर डॉ0 हर्षित यादव प्रवक्ता डॉ0 अग्निवेष, नेहा त्रिवेदी, राहुल साहू, वैशाली यादव, कालेन्द्र धाकड, डॉ॰ श्याम सुन्दर यादव, डॉ॰ अमन प्रताप सिंह, डॉ॰ आकाश सिंह, समन्वयक कुलदीप यादव, आशीष यादव, उमेश नामदेव, अभय कुशवाहा, रामलाल, मुखी समस्त महाविघालय परिवार उपस्थित रहे।

परशुराम महाविद्यालय, सिमरावारी झाँसी परिसर में आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को कक्षा के दौरान विद्यार्थियों के लिए कैरम खेल ...
22/09/2026

परशुराम महाविद्यालय, सिमरावारी झाँसी परिसर में आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को कक्षा के दौरान विद्यार्थियों के लिए कैरम खेल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान कैरम खेल के माध्यम से विद्यार्थियों में एकाग्रता, धैर्य, अनुशासन एवं खेल भावना विकसित करने का प्रयास किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कैरम खेल का आनंद लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय प्राचार्य एवं प्रवक्ताओ ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियां भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय डायरेक्टर डॉ0 हर्षित यादव, प्राचार्य डॉ0 अशोक कुमार सिंह, प्रवक्ता डॉ0 अग्निवेष, नेहा त्रिवेदी, राहुल साहू, वैशाली यादव, कालेन्द्र धाकड, डॉ॰ श्याम सुन्दर यादव, डॉ॰ अमन प्रताप सिंह, डॉ॰ आकाश सिंह, समन्वयक कुलदीप यादव, आशीष यादव, उमेश नामदेव, अभय कुशवाहा, रामलाल, मुखी समस्त महाविघालय परिवार उपस्थित रहे।

परशुराम महाविद्यालय, सिमरावारी, झाँसी परिसर में आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को ’’विश्व शांति दिवस‘‘ के अवसर पर कार्यक्रम का...
21/09/2026

परशुराम महाविद्यालय, सिमरावारी, झाँसी परिसर में आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को ’’विश्व शांति दिवस‘‘ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उदे्श्य विश्व में शांति, सद्भाव, सहिष्णुता एवं मानवता के मूल्यों को बढावा देना है तथा युवाओं को वैश्विक एवं सामाजिक सद्भाव के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में विचार गोष्ठी, निबंध तथा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्वंयसेवको सहित छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया व अपने विचारो को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह ने छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए अपील की विश्व में शांति, सद्भाव एवं भाईचारे के संदेश को आगे बढाएं।
इस अवसर पर महाविद्यालय डायरेक्टर डॉ0 हर्षित यादव प्रवक्ता डॉ0 अग्निवेष, नेहा त्रिवेदी, राहुल साहू, वैशाली यादव, कालेन्द्र धाकड, डॉ॰ श्याम सुन्दर यादव, डॉ॰ अमन प्रताप सिंह, डॉ॰ आकाश सिंह, समन्वयक कुलदीप यादव, आशीष यादव, उमेश नामदेव, अभय कुशवाहा, रामलाल, मुखी समस्त महाविघालय परिवार उपस्थित रहे।

परशुराम महाविद्यालय, सिमरावारी, झाँसी में दिनांक 17.09.2026 को भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आ...
18/09/2026

परशुराम महाविद्यालय, सिमरावारी, झाँसी में दिनांक 17.09.2026 को भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आर्शीवाद का दीया में दीप प्रज्वलित किये गये

परशुराम महाविद्यालय, सिमरावारी, झाँसी परिसर में आज दिनांक 17 सितंबर 2026 को विश्वकर्मा जयंती बडे हर्षाेल्लास के साथ मनाय...
17/09/2026

परशुराम महाविद्यालय, सिमरावारी, झाँसी परिसर में आज दिनांक 17 सितंबर 2026 को विश्वकर्मा जयंती बडे हर्षाेल्लास के साथ मनायी गयी। कार्यक्रम की शुरूवात दीप प्रज्वलित करके की गई और एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे भगवान विश्वकर्माजी के बारे में छात्र-छात्राओ ंको बताया गया कि इस अवसर पर कारखानों, कार्यशालाओं, संस्थानों और दुकानों में भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना की जाती है।
विश्वकर्मा जयंती हमें श्रम, कौशल, रचनात्मकता और तकनीकी ज्ञान का सम्मान करने की प्रेरणा देती है। यह पर्व बताता है कि किसी भी राष्ट्र और समाज के विकास में श्रमिकों, कारीगरों, इंजीनियरों तथा तकनीकी विशेषज्ञों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। भगवान विश्वकर्मा जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर हमें अपने कौशल का विकास करना चाहिए और देश के निर्माण एवं विकास में अपना योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर महाविद्यालय प्रवक्ता नेहा त्रिवेदी, राहुल साहू, वैशाली यादव, डॉ0 अग्निवेष, कालेन्द्र धाकड, डॉ॰ श्याम सुन्दर यादव, डॉ॰ अमन प्रताप सिंह, डॉ॰ आकाश सिंह, समन्वयक कुलदीप यादव, आशीष यादव, उमेश नामदेव, अभय कुशवाहा, रामलाल , मुखी समस्त महाविघालय परिवार उपस्थित रहे।

🎉 **हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!** 🎉**परशुराम महाविद्यालय, झाँसी** के होनहार छात्र **JITENDRA VISHWAKARMA** को **UPSSSC ...
06/09/2026

🎉 **हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!** 🎉
**परशुराम महाविद्यालय, झाँसी** के होनहार छात्र **JITENDRA VISHWAKARMA** को **UPSSSC – Agriculture Technical Assistant (AGTA)** के पद पर चयनित होने पर महाविद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। 🌾🏆
आपकी मेहनत, लगन और समर्पण ने यह शानदार सफलता दिलाई है। हमें आप पर गर्व है। 💐
**परशुराम महाविद्यालय, झाँसी**
📞 7398322221 | 9452014002
📍 City Office – Shivaji Nagar, Near Chiranjeev Hospital, Jhansi

परशुराम महाविद्यालय, सिमरावारी, झाँसी परिसर में 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक ...
05/09/2026

परशुराम महाविद्यालय, सिमरावारी, झाँसी परिसर में 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन हर्षाेल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान परशुराम महाविद्यालय के प्रबंधक श्री जितेंद्र कुमार यादव ने छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक केवल पुस्तकीय ज्ञान प्रदान करने वाले व्यक्ति नहीं होते, बल्कि वे विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम, संस्कार एवं निरंतर सीखने की भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
इसके उपरांत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने शिक्षक के महत्व एवं शिक्षा के विभिन्न आयामों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में कृतिका गुप्ता ने प्रथम स्थान, अंजनी राजपूत ने द्वितीय स्थान तथा रिंकू कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके पश्चात गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी गायन प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंजनी राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

कार्यक्रम को और अधिक भावपूर्ण बनाते हुए फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर के श्री अग्निवेश सांडिल्य ने शिक्षकों के सम्मान में स्वरचित कविता प्रस्तुत की। कविता की पंक्तियों ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं अतिथियों को भावविभोर कर दिया।

“माँ कहूँ, पिता कहूँ,
बोल तो क्या कहूँ,
संस्कार शब्द का,
इनको मैं खुदा कहूँ।”

इन पंक्तियों के माध्यम से उन्होंने शिक्षक को जीवन में माता-पिता के समान सम्माननीय तथा संस्कार एवं ज्ञान का मार्गदर्शक बताया।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक कुमार सिंह ने अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षक के प्रति सम्मान बनाए रखने तथा शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर श्रीमति नेहा त्रिवेदी, श्री आशीष यादव, श्री राहुल साहू, आकाश सिंह, श्याम सुन्दर, शिवा श्रीवास्तव, श्री उमेश नामदेव, श्री कुलदीप, रामलाल व मुखी सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में हुआ।

Address

Simrawari BHEL
Jhansi
284129

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

+917398322221

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Parshuram mahavidyalaya -Simrawari BHEL Jhansi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Parshuram mahavidyalaya -Simrawari BHEL Jhansi:

Shortcuts

Share