Seth Motilal P.G. College

Call Directions Website Contact the university

Seth Motilal P.G. College Seth Motilal P.G. College is founded by Seth Motilal Ji a renowned businessman of India, known as Silver King.

The college is recognised for it's best quality education and results in Shekhawati.

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं ने लिया संकल्पसेठ मोतीलाल पी.जी. कॉलेज, झुंझुनूं में ‘नशामुक्त भारत’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित...
20/09/2026

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं ने लिया संकल्प

सेठ मोतीलाल पी.जी. कॉलेज, झुंझुनूं में ‘नशामुक्त भारत’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

झुंझुनूं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत (MY Bharat) अभियान के अंतर्गत सेठ मोतीलाल पी.जी. कॉलेज, झुंझुनूं में “नशामुक्त भारत” विषय पर संगोष्ठी, युवा शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मधु यादव, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र, झुंझुनूं रहीं। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. कपूर थालोर, वरिष्ठ मनोचिकित्सक, बीडीके अस्पताल, झुंझुनूं तथा डॉ. तुलसी शर्मा, सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर, बीडीके अस्पताल, झुंझुनूं ने युवाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आर. एस. निर्वाण, प्राचार्य, सेठ मोतीलाल पी.जी. कॉलेज, झुंझुनूं ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. आर. एस. निर्वाण द्वारा अतिथियों के माल्यार्पण एवं स्वागत के साथ हुई। उन्होंने संगोष्ठी के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को नशे एवं विभिन्न प्रकार के व्यसनों से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि मधु यादव ने युवाओं को MY Bharat Portal के माध्यम से भारत सरकार की विभिन्न युवा-केंद्रित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को MY Bharat Portal पर अपनी उपस्थिति/पंजीकरण दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया तथा नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही नशामुक्त एवं विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती मिल सकती है।

मुख्य वक्ता डॉ. कपूर थालोर ने “नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण एवं उससे बचाव के उपाय” विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को नशे से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक दिनचर्या अपनाने पर जोर दिया।

डॉ. तुलसी शर्मा ने अपने व्याख्यान में युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने युवाओं को अपनी जीवनशैली को स्वस्थ एवं सकारात्मक रखने की सलाह दी तथा नशे के लिए प्रेरित करने वाली संगति एवं नकारात्मक प्रभावों से दूर रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं युवाओं ने नशामुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने तथा स्वयं नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। संगोष्ठी में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वस्थ समाज और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।

संदेश

“नशामुक्त युवा — स्वस्थ समाज — विकसित भारत”

विकसित भारत की नींव रखने हेतु सेठ मोतीलाल कॉलेज में भव्य ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम संपन्नविद्यार्थियों की सुविधा हेतु दस वि...
01/09/2026

विकसित भारत की नींव रखने हेतु सेठ मोतीलाल कॉलेज में भव्य ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम संपन्न

विद्यार्थियों की सुविधा हेतु दस विश्राम बैंचों की स्थापना के साथ ही अतिथियो ने किया वृक्षारोपण

झुंझुनूं। शहर के प्रतिष्ठित सेठ मोतीलाल (पी.जी.) कॉलेज ऑडिटोरियम में 1 सितंबर 2026 (मंगलवार) को सुबह 10:15 बजे भव्य एवं प्रेरणादायी 'Youth Dialogue' (युवा संवाद) कार्यक्रम का सफलतापूर्वेक आयोजन संपन्न हुआ। "युवा विचार – विकसित भारत का आधार" के मूल मंत्र पर आधारित इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को विचार व्यक्त करने, सकारात्मक बदलाव लाने और देश के सर्वांगीण विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना था।

गणमान्य अतिथियों का मार्गदर्शन एवं संवाद:
सेठ मोतीलाल कॉलेज पूर्व छात्र समिति (Alumni Association) एवं कॉलेज प्रशासन के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों व गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की।

मुख्य वक्ता: पूर्व आईएएस अधिकारी राजेंद्र सिंह शेखावत एवं जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अभिषेक चौबदार ने अपने प्रभावी उद्बोधन से विद्यार्थियों में नया जोश भरा और उनके प्रश्नों के विस्तार से उत्तर देकर शंकाओं का समाधान किया।

स्वागत व आभार: कार्यक्रम का शुभारंभ एलुमनी समिति अध्यक्ष श्रवण केजडीवाल के स्वागत उद्बोधन से हुआ। अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण, दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर किया गया। कार्यक्रम के अंत में संयोजक डॉ. डीएन तुलस्यान ने सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के समापन से पूर्व वर्ष 2047 मे विकसित भारत बनाने में की सभी ने संकल्प शपथ ली।

समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण की पहल:
मुख्य संवाद कार्यक्रम से पूर्व कॉलेज परिसर में जनहित और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी अनेक गतिविधियां आयोजित की गईं:

वृक्षारोपण अभियान: कॉलेज परिसर में हरित संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया जिसके अन्तर्गत ट्री गार्ड के साथ दस बड़े पेड़ लगाए गए।

विद्यार्थी सुविधा विस्तार: (10 सीमेंटेड विश्राम बेंच): विद्यार्थियों के बैठने हेतु एलुमनी समिति के पदाधिकारियों के सौजन्य से 10 सीमेंटेड विश्राम बेंचों की स्थापना की गई। ये बैंचें श्रवण केजडीवाल, सीए पवन केडिया, सीए मनीष मित्तल, डॉ. डीएन तुलस्यान एवं कैलाश चंद्र सिंघानिया द्वारा (2-2 बैंच) भेंट की गईं।

युवा संवाद के तीन मुख्य स्तंभ:
Let's Dialogue (आइए संवाद करें): युवाओं के मध्य विचारों के खुले और निर्भीक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना।

Let's Understand (आइए समझें): समाज और राष्ट्र की वर्तमान चुनौतियों, आवश्यकताओं और नई संभावनाओं को गहराई से समझना।

Let's Transform (आइए बदलाव लाएं): राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सुधार के लिए ठोस कदम उठाना।

गरिमामयी उपस्थिति:
कार्यक्रम में कॉलेज के सफल पूर्व छात्रों (Alumni) ने भी भाग लेकर अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर एलुमनी अध्यक्ष एडवोकेट श्रवण केजडीवाल, सचिव सीए पवन केडिया, कोषाध्यक्ष सीए मनीष मित्तल, संयोजक डॉ. डीएन तुलस्यान, सदस्य सत्यदेव दडिया, कैलाश चंद्र सिंघानिया, प्रदीप पाटोदिया, नेमी अग्रवाल, योगेश खंडेलिया;
लायंस क्लब झुंझुनू के सचिव रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह शेखावत, अध्यक्षीय सलाहकार नरेन्द्र व्यास, कोषाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद जांगिड, द्वितीय उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण गुप्ता, एसएमएल कॉलेज के
डॉ. एनके वर्मा (लॉ कॉलेज प्रिंसिपल), डॉ. दिनेश सिंह शेखावत (बीएड प्रिंसिपल), श्री सुभाष कुमार (आईटीआई प्रिंसिपल), डॉ. आरएस निर्वाण (पीजी कॉलेज प्रिंसिपल);
तथा प्रोफेसर डॉ. दिनेश सिंह रूहेला, डॉ. मुकेश शर्मा, बंसीलाल शर्मा, सुभाष सैनी, डॉ. एचके मंडिया, डॉ. शीशराम, डॉ. केएल गहलोत, डॉ. सुनीता महला, लता जांगिड, डॉ. रितु यादव, बबीता जांगिड, डॉ. सुषमा शर्मा, राहुल जांगिड, विनोद जांगिड सहित भारी संख्या में कॉलेज स्टाफ एवं युवा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विकसित भारत की नींव रखेंगे युवा: सेठ मोतीलाल कॉलेज में 1 सितंबर को भव्य ‘युवा संवाद’ का आयोजनझुंझुनूं। शहर के प्रतिष्ठित...
31/08/2026

विकसित भारत की नींव रखेंगे युवा: सेठ मोतीलाल कॉलेज में 1 सितंबर को भव्य ‘युवा संवाद’ का आयोजन

झुंझुनूं। शहर के प्रतिष्ठित सेठ मोतीलाल (पी.जी.) कॉलेज ओडोटोरियम झुंझुनूं में 1 सितंबर 2026 (मंगलवार) को सुबह 10:15 बजे एक भव्य और प्रेरणादायी 'Youth Dialogue' (युवा संवाद) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

"युवा विचार – विकसित भारत का आधार" के मूल मंत्र पर आधारित इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को विचार व्यक्त करने, सकारात्मक बदलाव लाने और देश के सर्वांगीण विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति:
सेठ मोतीलाल कॉलेज पूर्व छात्र समिति के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. डीएन तुलस्यान एवं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश निर्वाण ने बताया कि आयोजन में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहकर युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे:

डॉ. अरुण गर्ग (जिला कलक्टर झुंझुनूं)

कावेन्द्र सिंह सागर (जिला पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं)

राजेंद्र सिंह शेखावत (पूर्व आईएएस अधिकारी)

अभिषेक चौबदार (महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र)

समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अन्य कार्यक्रम:
एलुमनी समिति के अध्यक्ष श्रवण केजडीवाल एवं सचिव सीए पवन केडिया ने जानकारी दी कि मुख्य संवाद कार्यक्रम से पूर्व कॉलेज परिसर में जनहित और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी:

वृक्षारोपण अभियान: कॉलेज परिसर में पर्यावरण जागरूकता का संदेश देते हुए पौधे लगाए जाएंगे।

सड़क सुरक्षा कार्यक्रम: 'सुनील पाटोदिया वेलफेयर फाउंडेशन, मुंबई' के सौजन्य से नि:शुल्क हेलमेट वितरित किए जाएंगे।

विद्यार्थी सुविधा विस्तार: कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों के बैठने के लिए एलुमनी समिती पदाधिकारियो एवं सदस्यो के सौजन्य से 10 सीमेंटेड विश्राम बेंचों की स्थापना की जाएगी।

युवा संवाद के तीन मुख्य स्तंभ:
इस 'Youth Dialogue' का मुख्य ध्यान तीन प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित रहेगा:

Let's Dialogue (आइए संवाद करें): युवाओं के मध्य विचारों के खुले और निर्भीक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना।

Let's Understand (आइए समझें): समाज और राष्ट्र की वर्तमान चुनौतियों, आवश्यकताओं और नई संभावनाओं को गहराई से समझना।

Let's Transform (आइए बदलाव लाएं): राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सुधार के लिए ठोस कदम उठाना।

कार्यक्रम में कॉलेज के सफल पूर्व छात्र (Alumni) भी हिस्सा लेंगे, जो अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभवों को साझा कर वर्तमान विद्यार्थियों का

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳Seth Motilal PG College, Jhunjhunu की ओर से देशवासियों को  स्वतंत्रता दिवस की...
15/08/2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳

Seth Motilal PG College, Jhunjhunu की ओर से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

आइए, इस पावन अवसर पर हम अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, साहस और बलिदान को नमन करें तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लें।

शिक्षा • संस्कार • सेवा • राष्ट्र निर्माण

🇮🇳 जय हिन्द! जय भारत! 🇮🇳



#स्वतंत्रतादिवस



11/08/2026
27/06/2026

सूचना
शेखावाटी विश्वविद्यालय से वर्ष 2016 से 2024 तक उत्तीर्ण समस्त नियमित एवं स्वयंपाठी छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि वे अपनी मूल अंक तालिका व डिग्री दिनांक 29 जून 2026 तक अवश्य प्राप्त करें तत्पश्चात समस्त अंक तालिकाएं एवं डिग्री विश्वविद्यालय को लौटा दी जाएगी।

Yoga Day Celebration 21 June 2026
21/06/2026

Yoga Day Celebration 21 June 2026

Seth Motilal Smriti Hindi Debate Competition 2026
08/01/2026

Seth Motilal Smriti Hindi Debate Competition 2026

https://www.youtube.com/live/bGrOerx8ESw?si=FqGHWWRFVLTAQeoK
08/01/2026

https://www.youtube.com/live/bGrOerx8ESw?si=FqGHWWRFVLTAQeoK

वाद विवाद प्रतियोगिता :~ क्या कृत्रिम बुद्धिमता के विकास से मानवता को मदद मिलेगी ll सेठ मोतीलाल शैक्षणिक संस्....

Address

Near Ranisati Mandir
Jhunjhunun
333001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+919828916146

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Seth Motilal P.G. College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Seth Motilal P.G. College:

Shortcuts

Share