09/05/2026
जी.डी. मेमोरियल ग्रुप ऑफ कॉलेज में “आरोहण 2026” का भव्य आयोजन
जोधपुर। सेक्टर 4, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित जी.डी. मेमोरियल ग्रुप ऑफ कॉलेज में दिनांक 9 मई, 2026 को शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम “आरोहण 2026” का भव्य आयोजन हुआ।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लक्की शिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ. अर्जुन सिंह सांखला, अकादमिक निदेशक प्रो. जे.जे. मिश्रा, फार्मसी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. उमेश कुमार गिलोत्रा, गोमी देवी महिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्या माधुरी गौड़ ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया। इस कार्यक्रम में जोधपुर के विभिन्न विद्यालयों से वर्ष 2026 में बारहवीं कक्षा में प्रथम श्रेणी से 250 उत्तीर्ण प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों का सम्मान करना है।
इस अवसर पर प्रतिभागी विद्यार्थियों को महाविद्यालय की ओर से पदक, उपहार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों, संकायों एवं अकादमिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
मुख्य अतिथि डॉ. अर्जुन सिंह सांखला ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में लक्ष्य स्पष्ट रखें, निरंतर मेहनत करें और कभी हार न मानें। असफलता केवल एक सीढ़ी है, जो आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
महाविद्यालय के अकादमिक निदेशक प्रो. जे.जे. मिश्रा ने बताया कि “आरोहण 2026” कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक मंच है, जिससे वे अपने भविष्य के शैक्षणिक एवं करियर विकल्पों के प्रति जागरूक हो सकेंगे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. मिथलेश यादव, डॉ. नेहा यादव, पूजा सांखला ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी आचार्यगण उपस्थित रहे।