Sat Jinda Kalyana College

Sat Jinda Kalyana College Sat Jinda Kalyana College is a premier institution in Kalanaur, Rohtak, Haryana. The college is affiliated to Maharshi Dayanand University, Rohtak.

Deeply inspired by a desire to impart higher education to the youth of backward region in the periphery of Kalanaur, the land of ‘Tikanas’, Brahmleen Mahant Jamna Dass Ji Maharaj laid down the stone of Sat Jinda Kalyana College in 1971. With the motto of ‘Vidya-Vivek-Vikas’, the college has been a path finder for the people of this area and pioneer in imparting free education to the girl students.

The college has always endeavoured not only to produce degree holders but to nurture good and responsible citizens. In the era of commercialism and materialism, S.J.K.College as an institution takes responsibility of inculcating value system of highest order in the students. It is accredited with ‘B’ grade by NAAC. It is governed and managed by the ‘Sat Jinda Kalyana Education Society’ under the auspicious patronage of Mahant Shri Khushhal Dass Ji Maharaj. The governing body, led by the dynamic, philanthropic and far-sighted president Sh.Shadi Lal Batra (M.P.Rajya Sabha), is the Executive Council of the college. The college imparts quality education to the youth of this area under Arts, Commerce and Computer Science faculty by offering courses like B.A., B.Com., B.C.A. & P.G.D.C.A. The college can take pride in its highly qualified and dedicated faculty. Disciplined academic environment is the distinctive feature of the college.

Media Coverage
22/08/2026

Media Coverage

सत जीन्दा कल्याणा कॉलेज, कलानौर में 21-08-2026 को विद्यार्थियों को युवा उद्यमी चैपाल का सीधा प्रसारण दिखाया गया। यह कार्...
22/08/2026

सत जीन्दा कल्याणा कॉलेज, कलानौर में 21-08-2026 को विद्यार्थियों को युवा उद्यमी चैपाल का सीधा प्रसारण दिखाया गया। यह कार्यक्रम हरियाणा सरकार के जेन-एच. आईडियाथोन 2026 के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता, नवाचार एवं स्वरोजगार की भावना विकसित करना तथा उन्हें भविष्य में रोजगार सृजक बनने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न अवसरों तथा नए विचारों को व्यवसाय के रूप में विकसित करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार दुआ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के लिए केवल नौकरी प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि स्वयं रोजगार के अवसर पैदा करना भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लाइव प्रसारण के माध्यम से उद्यमिता एवं स्वरोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का आयोजन उद्यमिता प्रकोष्ठ एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के तत्वावधान में किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. पूनम अधलखा के दिशा-निर्देशन में आयोजित हुआ। इसके सफल आयोजन में डॉ. हरीश चंद्र, डॉ. पायल गुलाटी डॉ. रितु शर्मा एवं श्रीमती लक्ष्मी का विशेष सहयोग रहा।

21/08/2026
सत जीन्दा कल्याणा कॉलेज, कलानौर में  18-08-2026 को विद्यार्थियों के लिए मतदाता जागरूकता विषय पर एक विशेष विस्तार व्याख्य...
19/08/2026

सत जीन्दा कल्याणा कॉलेज, कलानौर में 18-08-2026 को विद्यार्थियों के लिए मतदाता जागरूकता विषय पर एक विशेष विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में श्री संजय, खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, मतदाता के अधिकार एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया गया। विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि वे पात्र होने पर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाएं तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार दुआ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी करने तथा अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन डाॅ. हरीश चन्द्र के दिशा-निर्देशन में हुआ।

सत जीन्दा कल्याणा कॉलेज, कलानौर में आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभिन्न देशभक्ति ए...
14/08/2026

सत जीन्दा कल्याणा कॉलेज, कलानौर में आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभिन्न देशभक्ति एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय से एक तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें एन.सी.सी. कैडटस, स्वंयसेवकों, स्वंयसेविकाओं, शिक्षकों एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वंयसेवकों, स्वंयसेविकाओं कैडेटस व विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, और वंदे मात्रम जैसे देशभक्ति के नारों से वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। तत्पश्चात रैली के पश्चात कैडेटस, स्वंयसेवकों व स्वयंसेविकाओं द्वारा मानव श्रंखला बनाकर एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की गवर्निग बाॅडी के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्री शादी लाल बत्रा जी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और अपने सम्बोधन में कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं में देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना मजबूत होने से देश को विकास की नई दिशा मिलती है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार दुआ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, एकता एवं संप्रभुता का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाए। महाविद्यालय की गवर्निग बाॅडी के सचिव श्री महेन्द्र कुमार खुराना ने भी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं । माई भारत युवा केंद्र की ओर से श्री दलबीर द्वारा विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सक्रिय भागीदारी करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार दुआ ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में भारत के विभाजन पर आधारित एक डाॅक्यूमेंटरी फिल्म विद्यार्थियों को दिखाई गई। इन कार्यक्रमों का सफल आयोजन डाॅ. (कैप्टन) विकास कुमार, डाॅ. दीपा जुनेजा, डाॅ. मानसा राॅय व डाॅ. उमेश कुमार के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

Media Coverage
03/08/2026

Media Coverage

सत जीन्दा कल्याणा एजुकेशन सोसायटी (रजि.), कलानौर की कार्यकारिणी के त्रैवार्षिक निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न करने हेतु स...
02/08/2026

सत जीन्दा कल्याणा एजुकेशन सोसायटी (रजि.), कलानौर की कार्यकारिणी के त्रैवार्षिक निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न करने हेतु सोसायटी की जनरल हाउस बैठक परम पूजनीय महंत श्री खुशहालदास महाराज जी की अध्यक्षता में सत जींदा कल्याणा आश्रम, कलानौर में आयोजित की गई। बैठक में सोसायटी के सभी आजीवन सदस्यों के साथ-साथ एस.जे.के. कॉलेज, कलानौर के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार दुआ, एस.जे.के. कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डॉ. कंचन, महाविद्यालय के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ तथा अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए म.द.वि, रोहतक से नियुक्त निर्वाचन पर्यवेक्षक प्रोफेसर सज्जन तथा उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक डाॅ. परम भूषण आर्या , प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय, साँपला विशेष रूप से उपस्थित रहे। निर्वाचन अधिकारी की भूमिका श्री प्रीतम दास भ्याना ने सफलतापूर्वक निभाई। निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। इसमें श्री शादी लाल बत्रा को प्रधान, डाॅ. रश्मि बजाज को उप-प्रधान, श्री महेन्द्र कुमार खुराना को महासचिव तथा श्री हेमन्त बत्रा को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके अतिरिक्त गवर्निंग बॉडी के 11 सदस्यों का भी सर्वसम्मति से निर्विरोध चयन किया गया। शिक्षण स्टाफ के प्रतिनिधि के रूप में डाॅ. विकास कुमार एवं डॉ. दीपा जुनेजा तथा गैर-शिक्षण स्टाफ के प्रतिनिधि के रूप में श्री संजय कुमार का चयन किया गया। इसके साथ ही एस.जे.के. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कलानौर की गवर्निंग बॉडी का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें डॉ. अपर्णा बत्रा को अध्यक्ष, श्री नरेश कुमार बत्रा को उपाध्यक्ष श्री गौरव को सचिव तथा श्री हेमंत बत्रा को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर परम पूजनीय महंत श्री खुशहालदास महाराज जी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को हार्दिक बधाई दी। सोसायटी के प्रधान श्री शादी लाल बत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई गवर्निंग बॉडी के सामूहिक प्रयासों से एस.जे.के. कॉलेज एवं एस.जे.के. कॉलेज ऑफ एजुकेशन शिक्षा, खेल तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ प्राप्त करेंगे।

Address

Rohtak Bhiwani Road
Kalanaur
124113

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sat Jinda Kalyana College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Sat Jinda Kalyana College:

Shortcuts

Share