Govt. Degree College Nagrota Surian, Kangra H.P

Govt. Degree College Nagrota Surian, Kangra H.P Govt. Degree College Nagrota Surian is located at Bantungli in Nagrota Surian tehsil of District Kangra in Himachal Pradesh.

आज दिनांक 29 दिसंबर 2025 को राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियाँ के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन करव...
29/12/2025

आज दिनांक 29 दिसंबर 2025 को राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियाँ के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया।
इसमें निबंध लेखन, भाषण और रंगोली का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था। इसका आयोजन सड़क सुरक्षा क्लब के संयोजक डॉ राजेश शर्मा के कुशल निर्देशन में किया गया जिसमें प्रो रंजीत ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो उपेन्द्र शर्मा इस मौके पर मुख्यातिथि की भूमिका निभाई। भाषण प्रतियोगिता में महक ने प्रथम तथा मुस्कान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में महाविद्यालय के 38 विद्यार्थियों ने भाग लिया। रंगोली में माही और प्रेरणा ने प्रथम और अमीषा एवं पलक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय में विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो प्रवीर धीमान ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी। उन्होंने दैनिक जीवन में सड़क सुरक्षा की उपयोगिता और युवा का उसमें योगदान इस विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को सड़क सुरक्षा में भागीदारी सुनिश्चित करने आप प्रकाश डाला। मुख्यातिथि प्रो उपेन्द्र शर्मा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया तथा उन्होंने सड़क सुरक्षा से जुड़े कई नियमों और तथ्यों को विद्यार्थियों के समक्ष रखा। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि नियमों का सही ज्ञान होना भी आवश्यक है जिसके लिए उन्होंने उदाहरण दिया कि बाईं और चलना यह नियम गाड़ियों के लिए है न कि पैदल चल रहे व्यक्तियों के लिए। अंत में सड़क सुरक्षा क्लब ने मुख्यातिथि और मुख्य वक्ता को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसी के साथ उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को भी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रोफेसर प्रवीर धीमान, प्रोफेसर अनुरागिनी, डॉ पुष्पा यादव, प्रो काकू राम मन्हास, प्रोफेसर नेहा चौधरी, डॉ राजेश कुमार, प्रो प्रिया, प्रो युवराज, प्रो प्रिया मौजूद रहे। यह समस्त जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो उपेन्द्र शर्मा के माध्यम से प्राप्त हुई।

प्रेस विज्ञप्तिराजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में प्राचार्य प्रो उपेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में मंगलवार को छात्राओं...
23/12/2025

प्रेस विज्ञप्ति
राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में प्राचार्य प्रो उपेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में मंगलवार को छात्राओं के लिए सेनेटरी नैपकिन वितरण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरोटा सूरियां के द्वारा दिए गए सेनेटरी नैपकिन कॉलेज की छात्राओं के बीच वितरित किए गए। इसके साथ ही छात्राओं को मासिक धर्म के समय सफाई रखने और एंडोमेट्रियोसिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति भी जागरूक किया गया। इस अभियान के आयोजन में डॉ. पुष्पा यादव, डॉ. अनुरागिनी, प्रो. नेहा चौधरी और प्रो. प्रिया भी शामिल रहीं।

प्रो उपेन्द्र शर्मा
प्राचार्य
राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियाँ

नगरोटा सूरियाँ महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश !राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियाँ के रोड सेफ्...
14/12/2025

नगरोटा सूरियाँ महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश !

राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियाँ के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा ‘सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली’ का आयोजन किया गया। इस रैली में विद्यार्थियों ने गांव बनतुंगली में ‘सड़क सुरक्षा व नशा मुक्ति’ का संदेश दिया। इस रैली को प्राचार्य प्रो. उपेन्द्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली सड़क सुरक्षा क्लब के समन्वयक डॉ. राजेश कुमार एवं सदस्यों प्रो. नीलकमल कुमार तथा प्रो. रणजीत द्वारा आयोजित की गई। इस रैली का उद्देश्य जन सामान्य को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करना था। इस रैली में महाविद्यालय के लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा संबंधी नारे लगाकर जन सामान्य को जागरूक किया।
‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’, ‘जितनी भी कम हो दूरी हेलमेट है जरूरी’, ‘fast drive last drive’, जैसे नारों से लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। ‘सड़क सुरक्षा क्लब’ महाविद्यालय में लगातार विद्यार्थियों को जागरूक करता रहता है तथा विद्यार्थियों के माध्यम से समाज को जागरूक करता है। इस उपलक्ष्य पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. उपेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. अजय कुमार, प्रो. अनुरागिनी, प्रो. प्रवीर धीमान, डॉ. पुष्पा यादव, प्रो. काकू राम मन्हास, प्रो. आशीष, प्रो. युवराज, प्रो. अभिषेक, श्री विकास, श्री विशाल मौजूद रहे।

प्रो. उपेन्द्र शर्मा
प्राचार्य
राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियाँ

प्रेस विज्ञप्ति राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियाँ के “इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल”(Institution Innovation Council) द्वा...
03/12/2025

प्रेस विज्ञप्ति

राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियाँ के “इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल”(Institution Innovation Council) द्वारा ‘आइडिया कार्निवाल 2025’ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर उपेन्द्र शर्मा के दिशानिर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलेज के छात्रों में रचनात्मकता, तकनीकी कौशल और उद्यमी सोच को बढ़ावा देना रहा। यह शिक्षण संस्थानों में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की एक पहल है।
इस कार्निवाल को तीन प्रमुख खंडों में विभाजित किया गया था– प्रथम खंड ‘ऐप डेवलपमेंट चैलेंज’ प्रोफसर प्रवीर धीमान ,प्रोफसर विकास एवं प्रोफसर विशाल के मार्गदर्शन में एवं बिज़नेस प्लान और विलक्षण विचार (वीर्डेस्ट आइडिया) खंड डॉक्टर पुष्पा यादव और प्रोफसर नेहा चौधरी के मार्गदर्शन में बच्चों ने तैयार किया था।
‘ऐप डेवलपमेंट चैलेंज’ में छात्रों ने कुल 3 कार्यशील मोबाइल एवं वेब ऐप्स विकसित कर प्रस्तुत किए। जिसमें प्रथम स्थान रिजल एवं शिवांश, द्वितीय स्थान अनुज तथा तृतीय स्थान रोहित ने हासिल किया।
‘बिजनेस प्लान प्रतियोगिता’ में 9 छात्रों ने अपनी विस्तृत व्यावसायिक योजनाओं के माध्यम से नवाचार और व्यवहार्यता का प्रदर्शन किया। जिसमें प्रथम स्थान पर अरुण, द्वितीय स्थान पर दीक्षा तथा तृतीय स्थान पर अनुज रहे।
वहीं ‘विलक्षण विचार (वीर्डेस्ट आइडिया) प्रतियोगिता’ में छात्रों ने पारंपरिक सोच से हटकर 25 अनोखे व रोचक विचार प्रस्तुत किए, जिसने कार्यक्रम का माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण बना दिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुस्कान, द्वितीय स्थान नैन्सी व अंचल तथा तृतीय स्थान पर चाहत रहे।
अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. उपेन्द्र शर्मा ने “इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल” ल(Institution Innovation Council) टीम की सराहना की तथा प्रतिभागी छात्रों की रचनात्मक प्रस्तुतियों की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में नवाचार एवं उद्यमिता की भावना को बल मिलता है। इसलिए ऐसे आयोजन महाविद्यालय ने निरंतर होते रहने चाहिए। कार्यक्रम में प्रोफ़ेसर अजय एवं अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।

प्रो. उपेन्द्र शर्मा
प्राचार्य
राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां

राजकीय महाविद्यालय, नगरोटा सूरियां में आज दिनांक 1 दिसंबर, 2025 को विश्व एड्ज़ दिवस मनाया गया।इस अवसर पर राजकीय चिकित्सा...
01/12/2025

राजकीय महाविद्यालय, नगरोटा सूरियां में आज दिनांक 1 दिसंबर, 2025 को विश्व एड्ज़ दिवस मनाया गया।इस अवसर पर राजकीय चिकित्सालय बनतुंगली से आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर सुखविंदर सिंह ने बच्चों को एड्स की घातकता और उससे बचने के उपायों पर विस्तृत व्याख्यान दिया उनके साथ फार्मासिस्ट श्री नीरज जी भी उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब की संयोजिका प्रोफेसर प्रिया के द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम से महाविद्यालय के 300 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हुए ।कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. उपेन्द्र शर्मा ने डॉक्टर सुखविंदर जी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया एवं आग्रह किया कि हमारे बच्चों को आगे भी आयुर्वेद के गूढ़ रहस्यों से अवगत करवाते रहें ताकि इन्हें अपना स्वास्थ्य बनाए रखने में सहायता मिले।

It's in news..
26/11/2025

It's in news..

राजकीय महाविद्यालय, नगरोटा सूरियां में आज दिनांक 26 नवम्बर, 2025 को दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इ...
26/11/2025

राजकीय महाविद्यालय, नगरोटा सूरियां में आज दिनांक 26 नवम्बर, 2025 को दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस खेल महोत्सव के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. उपेन्द्र शर्मा थे। मुख्य अतिथि का स्वागत महाविद्यालय के खेल प्रभारी प्रो.अजय कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर किया। खेल प्रभारी प्रो.अजय कुमार ने सभी छात्रों को खेल को खेल की भावना से खेलने की शपथ दिलाई। इसके बाद प्राचार्य प्रो. उपेन्द्र शर्मा ने उद्घाटन भाषण देकर छात्रों में खेल की भावना को प्रोत्साहित किया। इस खेल महोत्सव में आज कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें, लंबी कूद (पुरुष वर्ग व महिला वर्ग), 400 मीटर दौर (पुरुष वर्ग व महिला वर्ग), चक्का फेंक (पुरुष वर्ग व महिला वर्ग), वॉलीबॉल (पुरुष वर्ग व महिला वर्ग), गोला फेंक (पुरुष वर्ग व महिला वर्ग), टेबल टेनिस (पुरुष वर्ग व महिला वर्ग) इत्यादि खेल आयोजित किए। लंबी कूद में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने वाले छात्र आशीष, शिवांश तथा अदिति, 400 मीटर दौर प्रतियोगिता (महिला वर्ग) में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने वाले छात्र तनू चौधरी, पलक, कंचन, (पुरुष वर्ग में) मनीषा, पुरुष वर्ग में आर्यन संधू, विवेक, विशाल, तनू चौधरी, चक्का फेंक (महिला वर्ग) में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने वाले छात्र कंचन , पलक मनीषा, कुसुम (पुरुष वर्ग) में आशीष, वरुण एवं आर्यन, इस अवसार पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में आज “स्नातक के बाद करियर अवसर” विषय पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया,जो महाविद...
14/11/2025

राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में आज “स्नातक के बाद करियर अवसर” विषय पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया,जो महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर उपेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस वक्तव्य के मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अरुण कांत पोइनौली, डीन, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़, बड्डी यूनिवर्सिटी ने अपनी विशेषज्ञतापूर्ण प्रस्तुति दी। डॉ. पोइनौली के पास 21 वर्षों का शिक्षण अनुभव है तथा वे काउंसलिंग, व्यक्तित्व विकास तथा नई पीढ़ी के कोर्सेज के क्षेत्र में विशेषज्ञ माने जाते हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य महोदय द्वारा वक्ता का स्वागत कर किया गया। अपने संबोधन में डॉ. पोइनौली ने वर्तमान समय में बदलते करियर परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को बताया कि 21वीं सदी में कौशल-आधारित तथा बहुआयामी ज्ञान सबसे अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने छात्रों को विभिन्न नए उभरते क्षेत्रों जैसे—डिजिटल मार्केटिंग, डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एंटरप्रेन्योरशिप, फाइनेंशियल मैनेजमेंट तथा पर्सनैलिटी ग्रूमिंग से जुड़े करियर विकल्पों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

डॉ. पोइनौली ने छात्रों को करियर योजना बनाने, आत्मविश्वास विकसित करने तथा अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप सही कोर्स चुनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कई प्रेरणादायक उदाहरण साझा कर विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण और सतत् प्रयास के महत्व से अवगत कराया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. पोइनौली ने बड़े सहज और स्पष्ट तरीके से समाधान किया। व्याख्यान से छात्रों को भविष्य के करियर पथ को समझने और अपनी योग्यता को निखारने में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

अंत में कार्यक्रम का धन्यवाद प्रस्ताव आयोजन समिति के सदस्य द्वारा प्रस्तुत किया गया। यह विशेष व्याख्यान छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक सिद्ध होगा ।

A lecture was organised on Horticulture and the relevance of organic farming in Once life. आज राजकीय महाविद्यालय नगरोटा ...
31/10/2025

A lecture was organised on Horticulture and the relevance of organic farming in Once life.
आज राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में कृषि एवं बागवानी विषय से संबंधित विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के करियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल की तरफ से आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि श्री जीवन सिंह राणा और बीडीओ कार्यालय से हॉर्टिकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर कुमारी अनामिका ने शिरकत की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्राकृतिक/जैविक कृषि/खेती की जानकारी देना था।

सर्वप्रथम उन्होंने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य को जीवन का मूल बताया। वात, पित्त और कफ से सम्बंधित जानकारी भी उन्होंने प्रदान की क्योंकि कृषि के उत्पाद ही हमारे स्वास्थ्य का मूल आधार हैं। जीवन राणा घार जरोट क्षेत्र से संबंध रखते हैं तथा इस क्षेत्र में वे ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने जैविक खेती में अपना नाम बनाया है तथा पूरे प्रदेश में ड्रैगन फ्रूट की खेती में लोगों को प्रेरित करते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को ड्रैगन अथवा इसी प्रकार की खेती जैविक तरीके से करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि वे जैविक खेती के लिए विद्यार्थियों की सहायता करने में तैयार हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी किसी भी समय आकर उनके बाग का निरीक्षण कर सकते हैं। उन्होंने जैविक खाद बनाने की विधि, भूमिगत जल के संरक्षण के लिए भी जैविक खेती की प्रमुखता, कीट फंगस और अन्य फसलों की बीमारियों की रोकथाम हेतु अनेक जैविक उपाय भी बताए। उन्होंने पशुपालन के लिए भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

कुमारी अनामिका ने बागवानी की जानकारी विद्यार्थियों को दी। उन्होंने बताया कि बागवानी या उद्यान विज्ञान में फल, सब्जी, पेड़, सुगंधित और मसाले वाली फसलें तथा फूल इत्यादि का उगाना सम्मिलित है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुरोध किया कि आप बागवानी में आकर स्वयं भी रोजगार पा सकते हैं तथा अन्य लोगों के लिए रोजगार भी सृजित कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो अजय कुमार ने सभी गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद किया तथा उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक मौजूद रहे।

Inter College Kayaking and Canoeing two days water sports activity was held and Government College Nagrota Surian partic...
30/10/2025

Inter College Kayaking and Canoeing two days water sports activity was held and Government College Nagrota Surian participated there with full enthusiasm

✨ Diwali Fest 2025 – GDC Nagrota Surian ✨The Department of Commerce celebrated a joyful Diwali Festival on 16th October ...
16/10/2025

✨ Diwali Fest 2025 – GDC Nagrota Surian ✨
The Department of Commerce celebrated a joyful Diwali Festival on 16th October 2025, showcasing students’ entrepreneurial and marketing skills.
The event was inaugurated by Principal Dr. Upendra Sharma, who praised the initiative for providing students with practical leadership and management experience.
With 12 creative stalls featuring food, games, and traditional activities, students handled all planning, expenses, and profits themselves — a true hands-on learning experience!
The celebration beautifully combined festivity, learning, and teamwork, making Diwali even more meaningful. 🌟

Celebrating International Day for Disaster Risk Reduction on October 13, 2025 that encourages every citizen to build mor...
13/10/2025

Celebrating International Day for Disaster Risk Reduction on October 13, 2025 that encourages every citizen to build more resilient communities and Nation. We all take pledge on this day to make more resilient communities and aware our families for future

Address

Village Bantungali Post Office Nagrota Surian Tehsil Nagrota Surian District/Kangra
Kangra
176027

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt. Degree College Nagrota Surian, Kangra H.P posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Govt. Degree College Nagrota Surian, Kangra H.P:

Share