PG College Kanker

PG College Kanker बस्तर विश्विद्यालय , भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,

19/03/2024
 िक्षक ही अपराधी हो जाए तो फिर कांकेर को कौन बचाये...14 साल का वह अबोध बालक युगभट्ट जिसे  #आत्मानन्द_उत्कृष्ट_अंग्रेजी_म...
25/02/2024

िक्षक ही अपराधी हो जाए तो फिर कांकेर को कौन बचाये...

14 साल का वह अबोध बालक युगभट्ट जिसे #आत्मानन्द_उत्कृष्ट_अंग्रेजी_माध्यम स्कूल की #भ्रष्टाचारी_शिक्षिका और उनके सहयोगी तंत्र ने ही उत्कृष्टता के नाम पर अपराधी होने का सर्टिफिकेट दे परीक्षा और स्कूल से वंचित कर दिया हो ,जिसे आज 4 बरस हो गए हैं, जिसे किसी शिक्षण संस्था ने प्रवेश नही दिया हो, जिसे न्याय के नाम पर न्यायालय ने तारीख पर तारीख दिया हो उस बालक की मनोदशा क्या होगी ।
जब अखबारों से विधानसभा के पटल तक छन छन के आम जन की कमाई पर लूट के प्रमाण बाहर आ रहे , उनके शिक्षक जिन्हें जेल में होना चाहिए वो आज भी बेशर्म बहादुर बनके पदों का संचालन कर रहे हैं।
यह उन्ही छात्रों में से एक है जिसे शिक्षकों ने नैतिकता ,सत्य, कर्मठता आदि की बड़ी बड़ी बातें अनुसरण करने की शिक्षा कही होंगी, समाज मे हर किसी वरिष्ठ ने उसे भ्रष्टाचार नही करने, झूठा बर्ताव नही करने की बात कही होगी। आज बालक 17 बरस का हो गया है यह वह उम्र होती है जब युवा अपनी कल्पनाओं से अपने पड़ोसियों, अपने शहर गांव के लोगों और शिक्षकों के सानिध्य में संस्कार ग्रहण करते हुए समाज के लिए अपने आप को गढ़ता है।
वह छात्र जिसे यही डकैती करने वाले गिरोह ने स्कूल के बाहर नासमझी में अपने हमउम्र बालक के साथ सामान्य झगड़े पर अपराधी होने का सर्टिफिकेट देकर स्कूलों से निकाल दिया हो और आत्मानंद अँग्रेजी स्कूल का हर वो छात्र, जरा उन छात्रों की मनोदशा के बारे में सोचिए ,उन छात्रों के मन, बुद्धि पर क्या छाप पड़ती होगी, उनके जहन में कितने प्रश्न हिलोरें खा रही होंगी, जिन्हें जेल में होना चाहिए वो आदर्शों की उन्हें शिक्षा दे रही हैं, क्या कांकेर में सामूहिक लूट , भ्रष्टाचार, नाबालिक बालक को स्कूल विहीन कर देना,अनैतिकता झूठ पाखंड ही कांकेर का असली चेहरा है, क्या यही जीवन का यथार्थ हैं?
आपके घर के युवा बच्चों के मन मे यही सब प्रश्न हिलोरें खा रही होंगी । क्या आपके पास अपने बच्चों के इन प्रश्नों के उत्तर हैं? क्या आप अपने बच्चे को भ्रष्टाचार, अनैतिकता, झूठ, पाखंड की शिक्षा दिलवाना चाहते हो? आपका बच्चा जब यही सब सीखकर बड़ा होगा तब जो भयावह समाज का निर्माण होगा क्या आप अपने आने वाली पीढ़ी को ऐसा समाज देना चाहते हैं?
यदि आपका जवाब नही है तो, ऐसे भ्रष्टाचारियों के खिलाफ़ कड़ी कार्यवाही करवाने आंदोलित होइए, चाहे फेसबुक हो, कोई चाय स्टाल पर हो, दोस्त हो परिवार हो चर्चा कीजिये, जहाँ जैसा बन पड़े अपनी आवाज आखिरी छणों तक बुलंद कीजिये, हम निश्चित ही सभ्य समाज का निर्माण करेंगे...🙏🏽🙏🏽🙏🏽🙏🏽

14/11/2022

बस्तर का प्रवेश द्वार उत्तर बस्तर कांकेर जिले का सबसे बड़ा अग्रणी भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय 1980-84 में बनकर तैयार हुआ है, इसके लिए कई भूस्वामियों ने अपनी जमीन कांकेर में शिक्षा के मंदिर बनाने दान में दी हुई है। उक्त जमीन जिस पर कॉलेज की दीवाल बनी हुई है, उस पर बिना किसी अनुमति के सड़क बनाई जा रही है।
2015 में इसे लेकर छात्र संघ ने आंदोलन कर ज्ञापन दिया था, और महाविद्यालय की दीवाल तोड़कर अतिक्रमण करने वालो पर कार्यवाही करने के साथ पूर्ण सीमांकन करके ही आगे निर्माण करने का आश्वासन दिया था।परंतु आज 7 साल बाद कोई कार्यवाही नही होने से अतिक्रमण कारीयों के हौसले बुलंद हैं।
निम्न बिंदुओं पर जांच कर कार्यवाही करने की आवश्यकता है।
1) किसी भी भूमि की रजिस्ट्री से पहले प्रतिवेदन में स्पष्ट रूप से भूमि से जुड़े हुए ,अन्य भूमि, पेड़ ,निर्माण ,कब्जा आदि की जानकारी स्पष्ट करके ही रजिस्ट्री होती है, खसरा क्रमांक 191/2 भूमि का क्रय कर रजिस्ट्री होना राजस्व अधिकारियों की मिली भगत बगैर नही हो सकता।
1) महाविद्यालय के निर्माण से पहले महाविद्यालय परिसर की भूमि किन किन भू स्वामियों से अधिग्रहण किया गया , और मुवावजा दिया गया था।
3) अधिग्रहण के पश्चात महाविद्यालय की भूमि का पूर्ण सीमांकन के साथ दस्तावेज ।
4) वर्तमान उपलब्ध नक्शा में सुंदरलाल शर्मा अध्ययन केंद्र में जाने का रास्ता नही है, यह जांच का विषय है, पुराने नक़्शे के साथ छेड़छाड़ कर नए दस्तावेज बनाये गए हैं।
4)महाविद्यालय के परिसर पर भवन और परिसर की सभी भूमि का महाविद्यालय के नाम मे नामांतरण अब तक क्यों नही हो पाया, क्या पूर्व अधिकारियों की भूमि का पुनः विक्रय करने में संलिप्तता है।
5) 1980 में बनी दीवाल को कॉलेज प्रशासन के सहमति बगैर तोड़ने पर कार्यवाही क्यों नही हुई।
7) क्या इस रस्ते के साथ पीछे की पहाड़ियों पर अवैध अतिक्रमण करने की कोई योजना चल रही है, यह प्रश्न है।

जल्द से जल्द महाविद्यालय की भूमि का सीमांकन कर दीवाल को पुनः यथावत करते हुए, 192/2 की रजिस्ट्री शून्यकर भूमि महाविद्यालय के नाम पर चढ़ाया जय जाए, संलिप्त अधिकारीयों एवं अन्य पर दंडनात्मक कार्यवाही कर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कर शिक्षा के मंदिर को बचाने की आवश्यकता है।

https://www.naidunia.com/chhattisgarh/kanker-kanker-news-469166 यह एक समाचार पत्र का डिजिटललिंक है, जिसमें हमने जिले के ...
06/11/2022

https://www.naidunia.com/chhattisgarh/kanker-kanker-news-469166
यह एक समाचार पत्र का डिजिटललिंक है, जिसमें हमने जिले के सबसे महत्वपूर्ण और अग्रणी भानुप्रतापदेव शा स्ना. महाविद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध 7 सितंबर 2015 में मुखर होकर आवाज उठाई थी ।

हमें आश्वासन मिला था हमारे कॉलेज की भूमि का सीमांकन करके ही निजी निर्माण काम किया जायेगा, जांच किया जाएगी, कार्यवाही की जायेगी। छात्रों के आक्रोश के भय से कुछ दिन निर्माण को रोका गया, और अब अचानक 7 साल बाद काँग्रेस सरकार के शय पर कॉलेज के बहुमूल्य जमीन और उसके पीछे के पहाड़ों पर अतिक्रमण का रास्ता बनाने का काम, शनिवार से शुरू कर चार जेसीबी और टिप्परों की सेना लगाकर दिन रात सड़क निर्माण किया जा रहा।

कॉंग्रेस सरकार का माफिया राज का इससे बड़ा उदाहरण क्या होगा जिसमें बस्तर के सुदूर अंचलों से आये जनजातीय ,पिछड़े वर्ग बहुल छात्रों से उनके शिक्षा के मंदिर परिसर की भूमि को ये माफिया के लोग खुले आम अतिक्रमण कर रहे। हम कांकेर के भविष्य के साथ आने वाली पीढ़ी को, हमारे ज्ञान श्रोत को, हमारे अध्यन के स्मृति केंद्र की जमीन पर अतिक्रमण बरदाश्त नही करेंगे, हम चीखेंगे, चीलायेंगे, और जोर से आवाज लगाएंगे ,ताकि ऊँचा सुनकर काम करने वालें भ्रष्टाचारी अधिकारी नेता तक हमारे कॉलेज बचाने कार्यवाही करने मजबूर हो। पहले ही कॉलेज की 32 एकड़ जमीन पर 15 एकड़ हॉस्पिटल, महाविद्यालय से इतर छात्रवास ,कुछ पहाड़ों ने रकबा बहुत कम कर दिया है और अब ये भू माफिया।इस कॉलेज को बचाना होगा।

आप सभी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष इस महाविद्यालय से जुड़े कॉलेज के वर्तमान और पूर्व छात्र ,अध्यापक, अपने कॉलेज के लिए अपना कर्तव्य निभाएं, इस आवाज को और ऊंची और तेज करने सामने आएं। नही तो आपकी चुप्पी ,आपका आलस्य और भीरुता ,नई पीढ़ी के प्रश्नों और उनके भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ आपको शर्मशार कर देगी।

#भानुप्रतापदेव #बस्तर #कांकेर #बस्तर_विश्वविद्यालय #भूमि_माफिया #छात्र #छात्रसंघ

यह  #बस्तर की व्यथा है, हमारे जाति आधारित समाजीक संगठन के नेता, शिक्षा और रोजगार(भारत मे कुल 3.5 लगभग लोग जिसमें सभी वर्...
13/10/2022

यह #बस्तर की व्यथा है, हमारे जाति आधारित समाजीक संगठन के नेता, शिक्षा और रोजगार(भारत मे कुल 3.5 लगभग लोग जिसमें सभी वर्ग आते हैं, ही सरकारी छेत्र में नौकरी करते हैं) का सपना दिखाते हुए ,अपना समय और लोगों की पूरी ऊर्जा लगाकर सरकारी छेत्र में #आरक्षण के लिए चौक चौराहों पर लंबा जाम लगा देते है, बाजार बंद करके खुद के साथ सबका आर्थिक नुकसान करने नही चूकते ,और तो और जिनके साथ बचपन से एक जैसे स्कूल में पढ़े, एक जैसे खिलौने खेले धूल मिट्टी खेलें हो उनके साथ भी जातिवाद का द्वंद बढ़ाने तत्पर हो जाता है.....
पर जब #महाविद्यालयों में अच्छे शिक्षक टिकते नही, एक या बिना शिक्षक वाले कॉलेज चल रहे होते हैं, नए कॉलेज भवन भर बनाकर ठग दिया जाता है, विश्विद्यालयों और महाविद्यालयों में भ्रष्टाचार पनपता है तब कोई समाज आंदोलन क्यों नही करता।
हजारों करोड़ के बने सड़क भवन उसमें करोड़ो के भ्रष्टाचार जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिल सकता है, उस पर ये तथाकथित अपने सगाजनों के लिए लड़ने का दंभ भरने वालों का आंदोलन क्यों नही होता है??

#शिक्षा_के_लिये_भवन_आरक्षण से ज्यादा महत्वपूर्ण #शिक्षक होते हैं, जरा पूछिये पिछले दस सालों में कितने कॉलेज खुले उनमें आज की तिथि में कितने #योग्य_शिक्षक नियुक्त है? केवल डिग्री वाली शिक्षा टिक मार शिक्षा है या उनमें गुणवत्ता है? कितनों का प्रत्यक्ष और कितने रुपयों का अप्रत्यक्ष घोटाले हुए हैं, उतने पैसों का अगर रोजगार सृजन करने में लगे होते तो जरा आंकडों की गड़ना कीजिये इतने पैसों से कितने युवावों को रोजगार मिल चुका होता....?
जाति ,धर्म, छेत्र, भाषा इन सबसे अस्मिता का बोध करके व्यक्ति अपने को उससे संबंधित संगठनों को अपने से जोड़ता है, अपने को सुरक्षित और गौरवान्वित महसूस करता है ,इस सामाजिक बोध का केवल राजनीतिक प्रेरित आंदोलन में उपयोग करने के साथ ,शिक्षा और रोजगार के लिए स्थायी ठोस प्रबंध करने शिक्षक और रोजगार देने वाले पैसों को भ्रष्टाचार से बचाना होगा जिससे समाज की दशा दिशा बदल सकती है, ऐसे विषय पर #समाज_को_आंदोलन खड़ा करने की आवश्यकता है।

कोरोना काल में ,बिना अध्यन अध्यापन के बेबस छात्र, कोरोना काल की प्रायोगिक परीक्षा और हमारे महाविद्यालय के सिरफिरे प्राध्...
27/08/2021

कोरोना काल में ,बिना अध्यन अध्यापन के बेबस छात्र, कोरोना काल की प्रायोगिक परीक्षा और हमारे महाविद्यालय के सिरफिरे प्राध्यापक द्वारा विद्वेष की भावना से तानाशाही करते हुए छात्र छात्रावो को किया फेल। महामारी के दौरान हुए परीक्षा में पुनर्मूल्यांकन और पूरक परीक्षा का प्रावधान भी नही।छात्रों ने लगाया आरोप प्राध्यापक करते हैं अपमान और अमर्यादित भाषा का उपयोग। कुलपति से लगाई न्याय की गुहार।

Pdf के लिए whstap नम्बर पर सम्पर्क करें 9098136789
11/09/2020

Pdf के लिए whstap नम्बर पर सम्पर्क करें 9098136789

For pdf 9098136789
11/09/2020

For pdf 9098136789

Address

Kanker
494334

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PG College Kanker posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share