सृजन

सृजन सृजन अर्थाथ अन्तश की अभिव्यक्ति द्वा?

07/01/2026

लो चले ,
बीते वक्त की ओर,
जहां न कोई फिक्र,
न कोई झोल /
बस चारों ओर,
धूम धड़का /
मस्ती का माहौल //
वो काटो की ,
तारों वाला खुला मैदान ,
जहां खेलते,
बड़े हुए हम नादान /
कभी गुल्ली डंडा,
कभी पकड़न पकड़ाई,
किसी कोने में छिप कर बैठे,
खेलते छिपन छिपाई,//
पीठ छिल जाती,
घुटने जिस जाते /
चप्पल का तो पता नहीं,
हाथ पैर धूल से सन जाते ,
क्रिकेट के मैदान में
गिटी फोर भी खेल जाते //
बचपन बहुत खूबसूरत,
न लौटे दोबारा,
हम ही बार बार,
उन गलियों में,
घूम आते हर दिन,
दोपहरी दोबारा //
स्वरचित रचना,
रचना बहल,
कानपुर (उ प्र)

23/12/2025

देखो,
कभी पड़े
वक्त की मार |
तो कभी ,
मौसम बईमान ||
ठंड में शरीर ,
सिकुड़ जाएं |
तो कभी गर्मी ,
पसीना बहाएं ||
बारिश का तो ,
पूछो नहीं भाई |
बस ,जगह जगह
जल भराई| ||
जल संरक्षण की,
यह कैसी मिसाल |
कही ढसी कार,
तो कही कमरा
तैरता शयन गार ||
हैं प्रभुजी,
हम पर दया बरसाओ,
हमारी नैया पार लगाओ |
कल आज कल,
बस तुम्ही हो,
जो इस जीवन पहेली
को सुलझाओ ||
स्वरचित रचना,
रचना बहल,
कानपुर(उ.प)

16/11/2025
देखो ,दिए जल गए,अंधकार भी ,मिट गया ,हुआ रोशन हर गलियारा ,रात का भी ,वक्त बदल गया *****आंखों में भी , चमक नई, चेहरे पर ,म...
26/10/2025

देखो ,
दिए जल गए,
अंधकार भी ,
मिट गया ,
हुआ रोशन
हर गलियारा ,
रात का भी ,
वक्त बदल गया *****
आंखों में भी ,
चमक नई,
चेहरे पर ,
मुस्कुराहट कई ,
मन में रही
उथल पुथल
गम भी न जाने ,
,कहा गुम हुआ ******
स्वरचित रचना,
रचना बहल,
कानपुर, उ.प्र.

25/09/2025

#सृजन

16/09/2025

Address

Kanpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सृजन posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share