01/05/2026
आज विद्यालय में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का आरंभ धूपबत्ती व माल्यार्पण कर किया गया एवं बौद्ध प्रार्थना के बाद भगवान बुद्ध के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार पूर्वक परिचर्चा की गई। भगवान बुद्ध के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक श्री संतोष कुमार जी ने सहजता, सरलता, परोपकार, सेवाभाव, अहिंसा, अपरिग्रह, सत्यता एवं मानव कल्याण का गुण भगवान बुद्ध के जीवन से अनुशरण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री मो दानिश जी ने बुद्ध जीवन पर आधारित अंगुलिमाल की घटना का वर्णन करते हुए अहिंसा और सत्य के महत्व को छात्रों को समझाया। इस मौके पर विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं सहित सभी शिक्षकगण मौजूद थे।