16/10/2026
हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय , खलीलाबाद के BCA विभाग के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
युवा उद्यमिता कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का बढ़ाया गौरव
संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।
हरीलाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय (HRPG College), खलीलाबाद के विद्यार्थियों ने आविष्कार फाउंडेशन द्वारा आयोजित युवा उद्यमिता कार्यक्रम (Youth Entrepreneurship Program–2026) के अंतर्गत जिला स्तरीय बिजनेस आइडिया एवं पिचिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है।
इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने नवाचारपूर्ण व्यावसायिक विचार “Waste2Worth” के माध्यम से कृषि अपशिष्ट को उपयोगी एवं पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों में परिवर्तित करने की संभावनाओं को प्रस्तुत किया। इस पहल का उद्देश्य कृषि अपशिष्ट का बेहतर उपयोग करना, पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में योगदान देना तथा स्वरोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसर सृजित करना है।
प्रतियोगिता के दौरान टीम ने अपने व्यावसायिक मॉडल, उत्पाद की उपयोगिता, पर्यावरणीय लाभ एवं व्यावसायिक संभावनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीम को ट्रॉफी, पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में महाविद्यालय के BCA विभाग के विद्यार्थियों की मेहनत, रचनात्मक सोच एवं टीम भावना के साथ-साथ विभाग के मार्गदर्शक शिक्षकों श्री संदीप कुमार सिंह, श्री बिंदेश्वर सिंह एवं श्री रवि शंकर पांडेय के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विजेता टीम के सदस्य:
1. अनुराग पांडेय
2. अनमोल पांडेय
3. अर्चना मौर्य
4. पूर्वा त्रिपाठी
5. अनुष्का राय
यह उपलब्धि विद्यार्थियों की लगन, नवाचार एवं उद्यमशीलता की भावना का प्रतीक है। इस सफलता से महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी नए विचारों पर कार्य करने, आत्मनिर्भर बनने तथा स्टार्टअप की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
महाविद्यालय परिवार सभी विजेता विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता है।
🎉 HRPG College के लिए गर्व का क्षण!
हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद
जनपद संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश