27/08/2025
नमस्ते/सलाम खिलचीपुर,
मैं (अरबाज मिजवानी) और मेरे एक मित्र विवेक ने 26/12/2011 मैं एक व्यापार की शुरुआत की थी जो नेट वर्ल्ड कम्प्यूटर था, इस व्यापार में पूरे पैसे मेरे मित्र के लगे थे क्योंकि मेरे पास उस समय कोई पैसे नहीं थे, ना ही परिवार से पैसे माँग सकता था क्योंकि मैं अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा था। और ना ही इस व्यापार के बारे में हम परिवार को बता सकते थे, इसलिए हमसे इसे सबसे छुपा कर प्रारभ किया था, 13 वर्षों से अधिक समय बीत गया है, खिलचीपुर और आस-पास गांवों के लोगो ने हमे बहुत प्यार दिया, जिससे हमारे पास इतना काम होता था कि हम दिन भर के साथ रात-रात भर भी काम किया करते है और लोगो को तुरंत सर्विस देते थे, जिसकी वजह से नेट वर्ल्ड कम्प्यूटर कई वर्षों तक नंबर- 1 बना रहा। इन 13 वर्षों मैं कई लोगो ने हमारा साथ दिया और कइयों ने साथ छोड़ा, मैं दोनों को धन्यवाद देता हूँ। क्योंकि हर ठोकर हमे कुछ ना कुछ जरूर सिखाती है।
आज हम जहाँ कहीं भी है और मैं तथा मेरा परिवार जितने भी व्यापार कर रहे है उसका आधार यही व्यापार है जो मेरे मित्र के पैसों से खड़ा हुआ था। जिंदगी में सिर्फ 2 ही दोस्त बनाओ पर ऐसे बनाओ की आपके लिए कुछ भी कर गुजरे, और आप भी उनके लिए कुछ भी कर गुजरो। मैं अपने दोस्त विवेक को दिल से धन्यवाद देता हूँ। मैं जहाँ कहीं भी हूँ तेरी वजह से हूँ मेरे यार विवेक…….
पिछले कई महीनों से मेरी अनुपस्थिति के कारण नेट वर्ल्ड कम्प्यूटर से मुझे कई शिकायते मिली है, काम के लिए लोग बार बार चक्कर काटते है, लोगो के काम समय पर नहीं हो रहे है और भी कई परेशानिया लोगो को हुई है, मैं (अरबाज मिजवानी) इसकी जिम्मेदारी लेता हूँ और आप लोगो को हुई असुविधा के लिए माफ़ी माँगता हूँ।
मेरी व्यस्थता तथा कुछ पर्सनल कारणों और मेरे मित्र का सुझाव भी इसे बंद कर देना है। इसलिए मैं इसे(नेट वर्ल्ड कम्प्यूटर) को पूर्णतः बंद करने की घोषणा करता हूँ। यदि आपके कोई पेंडिंग कार्य है तो वो दिनांक 10/09/2025 तक पूर्ण करवा ले। इसके बाद ये दुकान (SHOP) बंद कर दी जाएगी। और हम इस व्यापार से हमारा नाम और सभी जिम्मेदारी ख़त्म करते है।
यदि इस सफ़र मैं मुझसे कोई भी गलती हुई हो तो मैं अरबाज मिजवानी आप सभी से दिल से क्षमा माँगता हूँ।
:धन्यवाद:
विवेक
फाउंडर-नेट वर्ल्ड कम्प्यूटर
(अरबाज मिजवानी)
को.फाउंडर-नेट वर्ल्ड कम्प्यूटर