07/02/2023
सूरज ज्ञान महाविद्यालय कोंच में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवम द्वितीय के तत्वावधान में वर्तमान शिक्षा पद्धति एवम महिला शसक्तीकरण विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी की अध्यक्षता मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के के सोनी ने की।मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित उपस्थित रही।विशिष्ट अतिथि के रूप में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना वर्मा उपस्थित थी।सर्वप्रथम मंचस्थ अतिथियों ने मा सरस्वती एवम स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवम दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।सरस्वती वंदना प्रज्ञा पटेल एवम अंशिका गुर्जर ने प्रस्तुत की।स्वागत गीत दीपाली एवम प्रतीक्षा पटेल ने प्रस्तुत किया।अतिथियों का बैज अलंकरण एवम माल्यर्पण कर माधुरी ,दीपाली,महक गुर्जर,अंशिका गुर्जर,कुलदीप ने स्वागत किया।बेटियां भारत का भविष्य है गीत काजल ने प्रस्तुत किया।मैं खुद में पूरी कविता प्रियंका ने प्रस्तुत की।भ्रूण हत्या विषयक लघु नाटिका का मंचन माधुरी, प्रांजुल एवम शिवांगी ने किया।महिला शसक्तीकरण पर अनामिका पटेल,महक गुर्जर,अंशिका गुर्जर,प्रज्ञा पटेल ने अपने विचार प्रस्तुत किये।संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कहा कि वर्तमान युग महिलाओं का है।आज के समय में नारी नारायणी है,दुर्गा है और शक्ति है।अब यह विचारधारा बिल्कुल भी सत्य प्रतीत नही होती है कि अबला तेरी यही कहानी आँचल में दूध और आंखों में पानी।विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यमान वंदना वर्मा प्रधानाचार्य कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ने संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि आदि वैदिक काल से भारत मे नारियां पूज्यनीय रही है,इसी लिए वेदों में भी कहा गया है कि पूज्यन्ते यंत्र नार्यस्तु रमन्ते तत्र देवता।संगोष्ठी का संचालन डॉ आशुतोष मिश्रा ने किया।मंचस्थ अतिथियों को कार्यक्रम संयोजक मनोज पटेल एवम रोहित राठौर ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ वीरेंद्र बोहरे ने आभार ज्ञापित किया।इस अवसर पर महाविद्यालय प्रवक्ता डॉ सुनील मुदगिल, शैलेंद्र नगाइच,अजय स्वर्णकार, हरिमोहन पाल,हरिओम तिवारी, दीपांकर गौतम,उत्तम पटेल,ज्योति चतुर्वेदी, प्रतीक्षा रेजा,उत्तम पटेल,नीरज सोनी,भरत अग्रवाल,विकास ठाकुर,अनिल यादव,मुकेश रायकवार, आशुतोष पटेल,दीपा यादव,दीपू पटेल, सहित महाविद्यालय के छात्र/छात्राएं मौजूद रहे।