28/06/2026
💉🇮🇳 राष्ट्रीय पोलियो दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳💉
आज राष्ट्रीय पोलियो दिवस के शुभ अवसर पर सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र, गारावडी पहुँचकर नन्हे बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सभी अभिभावकों से अपील की कि 5 वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएँ, ताकि हमारा गाँव, हमारा जिला और हमारा देश पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य को और मजबूत बना सके।
"दो बूंद ज़िंदगी की – हर बच्चे की सुरक्षा की गारंटी।"
आइए, हम सभी मिलकर स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए पोलियो उन्मूलन अभियान को सफल बनाएं।
आप सभी को राष्ट्रीय पोलियो दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।