17/05/2026
माननीय लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी के मुख्य आतिथ्य में इंटरनेशनल नर्सेस प्रोग्राम 2026 का सफल आयोजन एमडी मिशन कॉलेज ऑफ नर्सिंग, केशवपुरा, कोटा में आयोजित किया गया।
(इंटरनेशनल नर्सेस सप्ताह - Nightingale award ceremony - 2026)
इस गरिमामय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री ओम बिरला जी, लोक सभा अध्यक्ष एवं कोटा-बूंदी सांसद रहे। श्री ओम बिरला जी का स्वागत श्री राज दाधीच जी व श्री राजेश दाधीच जी (निदेशक एम डी मिशन कॉलेज) द्वारा माल्यार्पण व साफा बांधकर किया गया।
श्री बिरला जी ने नर्सों के समर्पण और सेवा भाव को नमन करते हुए कहा कि नर्सें हमारे स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ हैं और वैश्विक नर्सिंग अवसरों, स्किल ट्रेनिंग और विदेशों में करियर को लेकर नर्सिंग विद्यार्थियों को जागरूक किया। हाडोती संभाग में नर्सिंग के क्षेत्र में उत्कर्ष सेवा देने वाले नर्सिंग ऑफिसर्स का सम्मान भी श्री ओम बिरला जी के कर कमलों द्वारा प्रशस्तिपत्र भेंट कर किया गया।
श्री बिरला जी ने कोटा-बूंदी की धरती से नर्सों के त्याग और मेहनत को सलाम किया और नर्सिंग विद्यार्थियों को वैश्विक स्वास्थ्य सेवाओं में भारत का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया और कहा की नर्सिंग क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय अवसर, ट्रेनिंग और करियर गाइडेंस के लिए यह प्रोग्राम एक मील का पत्थर साबित होगा।
नर्सिंग कर्मी केवल स्वास्थ्य व्यवस्था का हिस्सा नहीं होते, बल्कि मरीजों के लिए आशा, विश्वास, संवेदना और सेवा का जीवंत स्वरूप होते हैं। अस्पताल में उपचार के दौरान मरीज को सबसे अधिक आत्मविश्वास और मानसिक संबल जिस व्यक्ति से मिलता है, वह नर्सिंग कर्मी ही होते है।
कोरोना महामारी जैसे कठिन समय में नर्सिंग कर्मियों ने दिन-रात अस्पतालों में रहकर जिस साहस, सेवा और समर्पण का परिचय दिया, उसे देश सदैव स्मरण रखेगा।