Prof. Bhagwati Prasad Saraswat

Prof. Bhagwati Prasad Saraswat Vice-Chancellor, University of Kota, Kota (Raj.)

मेरे अनुज श्री DrArvind Girdhar Sharma  को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीनाथ जी आपको सदैव स्वस्थ र...
06/08/2026

मेरे अनुज श्री DrArvind Girdhar Sharma को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीनाथ जी आपको सदैव स्वस्थ रखे और निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रखे।


🌿 ॐ नमः शिवाय! हर हर महादेव! 🌿आप सभी को पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!देवाधिदेव महादे...
03/08/2026

🌿 ॐ नमः शिवाय! हर हर महादेव! 🌿

आप सभी को पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती की असीम कृपा आप और आपके समस्त परिवार पर सदैव बनी रहे।

भगवान भोलेनाथ आपके जीवन के सभी कष्टों को हर लें और आपके घर-परिवार को सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य से भर दें।

॥ ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥जय शिव शम्भू! 🔱

दोस्ती वो अनमोल रिश्ता है, जो बिना किसी शर्त के हर मुश्किल को आसान बना देता है। हंसते-रोते हर पल साथ निभाने वाले मेरे सभ...
02/08/2026

दोस्ती वो अनमोल रिश्ता है, जो बिना किसी शर्त के हर मुश्किल को आसान बना देता है। हंसते-रोते हर पल साथ निभाने वाले मेरे सभी प्यारे दोस्तों को मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

आप सबका जीवन में होना ही सबसे बड़ी दौलत है।

#दोस्ती

प्रोफेसर भगवती प्रसाद सारस्वत, कुलगुरु, कोटा विश्वविद्यालय, कोटा एवं प्रोफेसर निमित चौधरी, कुलगुरु, राजस्थान तकनीकी विश्...
31/07/2026

प्रोफेसर भगवती प्रसाद सारस्वत, कुलगुरु, कोटा विश्वविद्यालय, कोटा एवं प्रोफेसर निमित चौधरी, कुलगुरु, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा ने राजस्थान के मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास जी से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर राजस्थान में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के विकास और उन्नयन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

देवों के देव महादेव को समर्पित यह पवित्र महीना हम सभी के जीवन में सुख, शांति, संयम और समृद्धि लेकर आए। भगवान भोलेनाथ और ...
30/07/2026

देवों के देव महादेव को समर्पित यह पवित्र महीना हम सभी के जीवन में सुख, शांति, संयम और समृद्धि लेकर आए। भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की कृपा आप और आपके परिवार पर हमेशा बनी रहे।

हर महादेव! ॐ नमः शिवाय!

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुरेव परंब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः।। ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन के...
29/07/2026

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुरेव परंब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः।।

ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन के प्रतीक गुरुजनों के प्रति श्रद्धा अर्पित करने के पावन पर्व गुरु पूर्णिमा की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।


महान वैज्ञानिक, 'मिसाइल मैन', 'पीपुल्स प्रेसिडेंट' और हम सबके मार्गदर्शक, भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल...
27/07/2026

महान वैज्ञानिक, 'मिसाइल मैन', 'पीपुल्स प्रेसिडेंट' और हम सबके मार्गदर्शक, भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

आपका सरल व्यक्तित्व, सादगी से भरा जीवन और युवाओं के प्रति अगाध प्रेम हमेशा हमें देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

आपने हमें सिखाया कि सपने वो नहीं जो हम सोते वक्त देखते हैं, बल्कि सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते।आपके विचार और आदर्श अमर हैं, जो आने वाली हर पीढ़ी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

विनम्र श्रद्धांजलि!

"जो शहीद हुए हैं उनकी, जरा याद करो कुर्बानी।"देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी अमर शहीदों को विनम्...
26/07/2026

"जो शहीद हुए हैं उनकी, जरा याद करो कुर्बानी।"

देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी अमर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि और भारतीय सेना के पराक्रम को सलाम!जय हिंद!
🇮🇳 भारत माता की जय!

स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा" का अमर उद्घोष देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवाद...
23/07/2026

स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा" का अमर उद्घोष देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी एवं युगदृष्टा लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनके विचार, राष्ट्रप्रेम और जनजागरण का संदेश आज भी युवा पीढ़ी को आत्मविश्वास, स्वाभिमान और राष्ट्रनिर्माण के पथ पर प्रेरित करता है।

"अदम्य साहस, अटूट स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।उनका त्य...
23/07/2026

"अदम्य साहस, अटूट स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
उनका त्याग, संघर्ष और 'आज़ाद' रहने का संकल्प प्रत्येक युवा को राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।"

Address

UNIVERSITY OF KOTA, Near Kabir Circle, MBS Marg
Kota
324005

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prof. Bhagwati Prasad Saraswat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share