21/02/2025
आज दिनांक 15 फरवरी 2024 को राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल कुरुक्षेत्र में अंतरजिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ।इसमें कुरुक्षेत्र व यमुनानगर के 34टीम के कुल 68 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि डॉ खुशीला, प्राचार्या , राजकीय महिला महाविद्यालय अंबाला सिटी ने कहा कि विज्ञान और प्रयोगात्मक विज्ञान ही 21वीं सदी की मानवीय चुनौतियों को समझने का कारगर माध्यम है। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की । डॉ गगनदीप कौर, प्राचार्या , राजकीय कन्या महाविद्यालय, पलवल कुरुक्षेत्र,ने कहा कि वैज्ञानिक एवं तार्किक सोच वाले युवा ही विकसित भारत का निर्माण करेंगे। हमें शैक्षणिक संस्थानों में विज्ञान एवं तकनीक के अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने उच्चतर शिक्षा निदेशालय के सहयोग की प्रशंसा की । कार्यक्रम संयोजिका डॉ पूनम बागी ने विज्ञान प्रदर्शनी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की समस्या को समझने और उनके निदान में विज्ञान की भूमिका को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता, यह विद्यार्थियों को जिज्ञासु एवं कल्पनाशील बनाती हैं । प्रोफेसर प्रवीण वत्स, प्रोफेसर रणजीत सिंह,डॉ अनुपमा सिंह,दीपक शर्मा,S.P. गुप्ता, लक्ष्मी बीबन,डॉ.गुलाब सिंह, डॉ.संदीप, प्रोफेसर अश्वनी कुश ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।इस प्रदर्शनी में रसायन विज्ञान में प्रथम स्थान पर राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल की छात्राएं रही ,द्वितीय स्थान पर जीएनजी संतपुरा, यमुनानगर और तृतीय स्थान पर राजकीय कॉलेज छछरौली यमुनानगर की छात्राएं रही ।भौतिक विज्ञान में प्रथम स्थान गवर्नमेंट कॉलेज भैंरिया ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान आर्य कन्या महाविद्यालय शाहाबाद मारकंडा और तृतीय स्थान पर आईजीएन कॉलेज लाडवा रहा ।बॉटनी विभाग में प्रथम स्थान पर गवर्नमेंट कॉलेज छछरौली यमुनानगर व द्वितीय स्थान जीएनजी संतपुरा यमुनानगर की छात्राओं ने प्राप्त किया। जूलॉजी में प्रथम स्थान पर आर्य कन्या महाविद्यालय शाहबाद की छात्रा रही । कंप्यूटर साइंस में प्रथम स्थान पर गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, पलवल कुरुक्षेत्र की छात्राएं रही और दूसरा स्थान गवर्नमेंट कॉलेज छछरौली यमुनानगर की विद्यार्थियों ने प्राप्त किया । भूगोल व मनोविज्ञान में प्रथम स्थान पर राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल की छात्राएं रही।
डॉ मीनाक्षी ने सभी प्रतिभागियों एवं उनके संयोजकों का धन्यवाद किया ।महाविद्यालय के समस्त शैक्षिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। प्रोफेसर मोनिका ने मंच संचालन की भूमिका अदा की। इस अवसर परडॉ.उपासना आहूजा, प्राचार्या दयानंद महिला महाविद्यालय, कुरूक्षेत्र तथा उर्मिला पंघाल ने भी इस अवसर पर शिरकत की । डॉ रूपा, श्रीमती बीरेंद्र कौर, डॉ कृष्ण, डॉ मंजू ,डॉ.सीमा, डॉ सतीश , डॉ नविता,नरेश नैन एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।