12/06/2026
माननीय कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय और कानपुर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स के बीच आयुष क्षेत्र में शोध, डेटा एनालिटिक्स और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू के तहत दोनों संस्थान संयुक्त रूप से जॉइंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना करेंगे। एमओयू पर आईएएस की ओर से डॉ. जी. एस. तोमर जी (निदेशक, आयुष रिसर्च) तथा श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ. कृष्ण कांत जी ने हस्ताक्षर किए।