Rashtriya Intermediate College Bhujauli Pramukh Kushinagar

Rashtriya Intermediate College Bhujauli Pramukh Kushinagar Rashtriya Intermediate College is a well known organisation based in a rural area of Kushinagar, Uttar Pradesh

15/11/2025

#'sday

14/11/2025

बाल दिवस के शुभ अवसर पर छात्राओं द्वारा मेंढक कूद प्रतियोगिता का मनभावन दृश्य।🤩🤩🎉🎉

14/11/2025

आज बाल दिवस के अवसर पर हमारे विद्यालय में छात्राओं की जलेबी कूद का सुंदर दृश्य।
#बालदिवस

आज हमारे विद्यालय में बाल दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पाठ...
14/11/2025

आज हमारे विद्यालय में बाल दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पाठ्य सहगामी क्रियाओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन से किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सत्येंद्र मिश्र और रामस्वरूप पाण्डेय ने छात्र/छात्राओं को संबोधित किया और चाचा नेहरू के जीवन पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।

पाठ्य सहगामी क्रियाओं में सबसे पहले कक्षा– 11 और 12 के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा – 12 ने कक्षा – 11 को परास्त किया साथ ही कक्षा– 9 और 10 के बीच हुए कबड्डी प्रतियोगिता में कक्षा – 10 के छात्रों ने कक्षा – 9 के छात्रों को पराजित किया।

छात्रों की धीमी साइकिल रेस में कक्षा –9 के छात्र निहाल कुमार और प्रदीप कुशवाहा क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे और कक्षा –7 के छात्र करन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
छात्राओं की ट्रेजर हंट प्रतियोगिता में कक्षा– 9 की छात्राओं की टीम प्रथम स्थान, कक्षा– 12 की छात्राओं की टीम द्वितीय स्थान एवं कक्षा– 10 की छात्राओं की टीम तृतीय स्थान पर रही।
छात्राओं की ही जलेबी कूद में कक्षा– 7 की छात्रा प्रीती प्रथम स्थान एवं कक्षा – 6 की सौम्या और संजना ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मेंढक कूद प्रतियोगिता में कक्षा 6 की ज्योति, चंदा और गुड़िया ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक और कर्मचारी बन्धु एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक संजय पाण्डेय ने किया।

13/11/2025

वन्दे मातरम्।🇮🇳🇮🇳

आज हमारे विद्यालय में देश के बिखरे हुए प्रांतों को एक सूत्र में पिरोने वाले, एकता के सूत्रधार सरदार वल्लभभाई पटेल जी की ...
31/10/2025

आज हमारे विद्यालय में देश के बिखरे हुए प्रांतों को एक सूत्र में पिरोने वाले, एकता के सूत्रधार सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में विद्यालय की एन० एस० एस० की इकाइयों के तत्वाधान में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।
इस अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन के पश्चात समस्त उपस्थित छात्र/छात्राओं और शिक्षकों ने राष्ट्रीय एकता दिवस का शपथ ग्रहण किया और विद्यालय के शिक्षकों के द्वार उनके जीवन वृत्त पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। साथ ही विद्यालय के छात्र/छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और उद्बोधन भी दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन हमेशा की भांति विद्यालय के शिक्षक श्री संजय पाण्डेय ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक और कर्मचारीगण एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहें।

विद्यालय परिवार की ओर से आप सबको महापर्व छठ की हार्दिक शुभकामनाएं।🙏
27/10/2025

विद्यालय परिवार की ओर से आप सबको महापर्व छठ की हार्दिक शुभकामनाएं।🙏

20/10/2025

विद्यालय परिवार की ओर से आप सबको शुभ दीपावली की कोटिशः शुभकामनाएं।
🎉🪔🪔🎉

आज विद्यालय में माँ भारती के दो सच्चे सपूत और आजादी के अग्रदूत महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती अत्यंत ...
02/10/2025

आज विद्यालय में माँ भारती के दो सच्चे सपूत और आजादी के अग्रदूत महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती अत्यंत हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई।

इस अवसर पर ध्वजारोहण के पश्चात दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन किया, साथ ही विद्यालय के शिक्षक अभिषेक पाण्डेय और सत्येन्द्र मिश्र के द्वारा महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन वृत्त के विषय में बताया गया।

छात्र/छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के एन० एस० एस० के कार्यक्रम अधिकारी संजय पाण्डेय ने किया।

आज शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर हमारे विद्यालय में शिक्षक दिवस अत्यंत हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।इस अवसर पर मुख्य अति...
04/09/2025

आज शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर हमारे विद्यालय में शिक्षक दिवस अत्यंत हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रबंधक सम्माननीय श्री राजीव मल्ल जी ने उपस्थित छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का समाज शिक्षकों से अत्यधिक अपेक्षा रखता है क्योंकि माँ के बाद बालक – बालिकाओं के व्यवहार में मूलभूत परिवर्तन शिक्षकों के द्वारा ही संभव है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० देवेन्द्र मणि त्रिपाठी जी ने डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला और कहां कि डॉ० सर्वपल्ली जी का जीवन अनुकरणीय है।

इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

उक्त कार्यक्रम में समस्त विद्यालय स्टाफ और छात्र/छात्राएं उपस्थित रहें।

अखिल ब्रह्मांड नायक, चर – अचर सब में व्याप्त, संपूर्ण नीतियों के जन्मदाता, सांवले – सलोने भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव की ...
16/08/2025

अखिल ब्रह्मांड नायक, चर – अचर सब में व्याप्त, संपूर्ण नीतियों के जन्मदाता, सांवले – सलोने भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव की आप सबको अनंत शुभकामनाएं।🎉💐🙏

आज हमारे विद्यालय में ७९वाँ स्वतंत्रता दिवस उमंग, हर्ष और उल्लास के वातावरण में मनाया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप ...
15/08/2025

आज हमारे विद्यालय में ७९वाँ स्वतंत्रता दिवस उमंग, हर्ष और उल्लास के वातावरण में मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शोभायमान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ० निलेश कुमार मिश्र जी ने झंडोत्तोलन किया।

अपने स्वागत भाषण में विद्यालय के यशस्वी प्रधानाचार्य डॉ० देवेन्द्र मणि त्रिपाठी जी ने इस पावन – पवित्र अवसर पर विद्यालय में पधारे हुए समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए वीरों के आत्मोत्सर्ग और संघर्ष को अपने ओजस्वी वाणी से उकेरते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने की आवश्यकता बताई।

मुख्य अतिथि डॉ० निलेश कुमार मिश्र जी ने अपने संबोधन में बताया कि देश के वीर बलिदानियों का सर्वोच्च बलिदान तभी रंग लाएगा जब देश भेदभाव, ऊंच नीच की भावना से ऊपर उठकर अपने प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हुए उनका उच्चतम उपयोग करेगा।

देशभक्ति की भावना से पुष्ट छात्र/छात्राओं ने मनमोहक और अद्भुत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मंचीय कार्यक्रम का संचालन संजय पाण्डेय जी ने किया।
इस अवसर पर तमाम गणमान्य अतिथियों के अतिरिक्त समस्त छात्र/छात्राएं एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Address

Bhujwali Pramukh
Kushinagar
274802

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rashtriya Intermediate College Bhujauli Pramukh Kushinagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share