30/08/2024
बाबू तहसीलदार शाही पी०जी० कॉलेज, सिंगहाँ , कुशीनगर की छात्रा हर्षिता शाही ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर में स्नातक कला संकाय के हिंदी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। आज उसे यह गोल्ड मेडल विश्वविद्यालय के 43वें दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की मा० राज्यपाल/कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी के कर कमलों द्वारा मा० उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय, मा० उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी, मुख्य अतिथि श्रीमती राधिका गुप्ता एवं विश्वविद्यालय की कुलपति आदरणीया प्रोफेसर पूनम टंडन की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया। हर्षिता शाही को गोल्ड मेडल मिलने पर महाविद्यालय के प्रबंधक प्रभास शाही , प्राचार्य डॉ० राजेश सिंह , सहायकआचार्य एवं मुख्य नियंता दीपेंद्र बहादुर सिंह,सहायक आचार्य रिजवान अहमद, सहायक आचार्य विकास मिश्र, सहायक आचार्य रमेश सिंह, सहायक आचार्य रामप्रवेश सिंह,सहायक आचार्य संस्कृत पारस नाथ गिरी,कार्यालय अधीक्षक नरेंद्र देव पाण्डेय, वरिष्ठ लिपिक मैनुद्दीन अंसारी, परीक्षा प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी, लिपिक महेंद्र प्रताप शाही, लिपिक अशोक श्रीवास्तव, लिपिक राम बहाल तिवारी, कार्यालय सहायक सज्जाद अली एवं महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों ने हर्षिता शाही को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।