YOGA - JVB University

YOGA - JVB University 7014527538 +919694674688

हार्दिक शुभकामनाएं 💐
11/11/2025

हार्दिक शुभकामनाएं 💐

जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह कोबा, गांधीनगर (गुजरात) में गरिमामय एवं उत्सवपूर्ण वातावरण में सफ...
31/10/2025

जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह कोबा, गांधीनगर (गुजरात) में गरिमामय एवं उत्सवपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री, माननीय श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी विशिष्ट उपस्थिति दर्ज कराई।

समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय के अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सान्निध्य तथा कुलपति प्रो. बी. आर. दुगड़ की अध्यक्षता में हुआ। उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से कार्यक्रम ने एक आध्यात्मिक और शैक्षणिक गरिमा प्राप्त की।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों से 3700 विद्यार्थियों को उपाधियाँ एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। पूरे समारोह का वातावरण अनुशासन, उत्साह और गौरव की भावना से ओत-प्रोत रहा, जिसने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और सांस्कृतिक परंपरा का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। ♥️✅💐

जैन विश्व भारती संस्थान में खेल दिवस का आयोजन युवा मामले तथा खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्राप्त  निर्देशानुसार जैन व...
29/08/2025

जैन विश्व भारती संस्थान में खेल दिवस का आयोजन

युवा मामले तथा खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार जैन विश्व भारती संस्थान में फिट इंडिया अभियान के तहत 29 से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित होने वाले खेलों के प्रथम दिवस पर खेल दिवस मनाया गया तथा इस अवसर पर कबड्डी खेल का आयोजन किया गया जिसमें महिला तथा पुरुष वर्ग की चार टीमों ने भाग लिया।
पुरुष वर्ग में मेजर ध्यानचंद तथा चन्द्र शेखर टीम के मध्य कबड्डी के खेल का आयोजन किया गया जिसमें मेजर ध्यानचंद टीम प्रथम तथा चन्द्र शेखर टीम उपविजेता रही। महिला वर्ग में पीटी उषा टीम तथा कल्पना चावला टीम के मध्य कबड्डी खेल आयोजित किया गया जिसमें पीटी उषा टीम विजेता तथा कल्पना चावला टीम उपविजेता रही। इन खेलों का आयोजन खेल प्रशिक्षक दशरथ सिंह के मार्गदर्शन में किया गया खेलों की इस श्रृंखला की अगले चरण में कल खो-खो खेल का आयोजन किया जाएगा।

योग एवं जीवन विज्ञान विभाग की बड़ी उपलब्धि : सस्थान के कोच दशरथ सिंह सहित 4 छात्र-छात्राओं ने UGC-NET जून 2025 परीक्षा उ...
24/07/2025

योग एवं जीवन विज्ञान विभाग की बड़ी उपलब्धि : सस्थान के कोच दशरथ सिंह सहित 4 छात्र-छात्राओं ने UGC-NET जून 2025 परीक्षा उत्तीर्ण की, छात्रा निकिता देश के टॉप-10 में

जैन विश्व भारती सस्थान के योग विभाग से एक गर्व की खबर सामने आई है। विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रद्युम्न सिंह ने बताया की सस्थान के कोच दशरथ सिंह सहित योग विभाग के कुल चार छात्रों ने हाल ही में घोषित UGC-NET परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। यह परीक्षा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा आयोजित की जाती है और यह देशभर के छात्रों के लिए सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) व जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) हेतु योग्यता निर्धारित करती है।

कोच सिंह ने UGC-NET उत्तीर्ण कर अपनी विद्वत्ता और प्रतिबद्धता को सिद्ध किया। उनके साथ ही योग विभाग के तीन अन्य विद्यार्थी निकिता पारीक, नुपुर सांखला और निशा तंवर ने भी NET परीक्षा पास की, जिससे विभाग का कुल परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा। विशेष रूप से छात्रा निकिता पारीक ने NET-JRF में टॉप-10 रैंक प्राप्त कर न केवल संस्थान, बल्कि पूरे जिले और राज्य को गौरवान्वित किया है।

सस्थान के कोच सिंह ने कहा कि “यह सफलता मेरे गुरुजनों, माता-पिता और नियमित अभ्यास की देन है। मेरा लक्ष्य शिक्षा और शोध के क्षेत्र में समाज को योगदान देना है। ”वहीं टॉप रैंक प्राप्त छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास, योग दर्शन के अध्ययन, और विभागीय मार्गदर्शन को दिया।

इस अभूतपूर्व सफलता पर योग विभाग के डॉ. युवराज सिंह, डॉ हेमलता जोशी व संस्थान के माननीय कुलपति बी आर दुगड़ ने छात्रों को हार्दिक बधाई दी। कुलपति महोदय ने कहा कि –“हमारे छात्र शिक्षा और साधना दोनों में उत्कृष्ट हैं। इनकी यह सफलता आगामी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।” कोच सिंह एवं उनके साथ सफल हुए अन्य विद्यार्थियों की यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत स्तर पर, बल्कि योग शिक्षा और अनुसंधान क्षेत्र के लिए भी एक प्रेरणास्पद उदाहरण है। यह समाचार आने वाले छात्रों को प्रेरित करेगा कि समर्पण, अनुशासन और मार्गदर्शन से किसी भी मुकाम तक पहुँचा जा सकता है।

23/07/2025

राजस्थानी भाषा में रेगूलर बीए, एमए करने पर स्प्रिंगबोर्ड कोचिंग के फाउंडर राजवीर सिंह चलकोई की संस्था द्वारा स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है।

राजस्थानी साहित्य में रेगूलर बैचलर, मास्टर डिग्री और पीएचडी जैन विश्व भारती यूनिवर्सिटी द्वारा करवाई जाती है। जिसको राजस्थानी साहित्य में रेगूलर बैचलर डिग्री, मास्टर डिग्रीया पीएचडी करना है वो जैन विश्व भारती यूनिवर्सिटी में संपर्क कर सकते है।

Admission open ✅🧘

10/07/2025
Let us all come together to make Yoga a people’s movement — a movement that leads the world towards peace, health, and p...
21/06/2025

Let us all come together to make Yoga a people’s movement — a movement that leads the world towards peace, health, and prosperity.

A movement where every individual begins their day with Yoga and finds balance in life. Where every society embraces Yoga and becomes free from stress.

Let Yoga become a thread that unites humanity, a medium of harmony and healing.

Let Yoga for ‘One Earth, One Health’ become a universal resolve for a better, shared future. said Hon'ble VC Shri BR Dugar on the occasion of . 🧘‍♂️

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 2 दिन शेषतो तैयार हो जाइए! इस 21 जून को हमारे साथ योग करने और एक स्वस्थ जीवन अपनाने का संकल्प ...
19/06/2025

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 2 दिन शेष

तो तैयार हो जाइए! इस 21 जून को हमारे साथ योग करने और एक स्वस्थ जीवन अपनाने का संकल्प लें। आइए, मिलकर योग करें और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाएं।

#अंतर्राष्ट्रीययोगदिवस #योगदिवस #संकल्प

Admission Open 🧘👇✅
13/06/2025

Admission Open 🧘👇✅

Parents who want their children to become doctors but their child is unable to clear NEET or does not get a good rank, d...
31/05/2025

Parents who want their children to become doctors but their child is unable to clear NEET or does not get a good rank, do not be disappointed, get your children admitted to BNYS today and fulfill their dream of becoming a doctor.

For more information call 9694674688

Admission Open
27/05/2025

Admission Open

Address

Ladnun
341306

Telephone

+917014527538

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when YOGA - JVB University posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to YOGA - JVB University:

Share