College of Agriculture Lakhimpur Kheri, Campus CSA Kanpur

College of Agriculture Lakhimpur Kheri, Campus CSA Kanpur College of Agriculture

कुलपति ने कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय परिसर का किया भ्रमणकानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय क...
17/08/2026

कुलपति ने कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय परिसर का किया भ्रमण

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित बाबा साहब डा० भीम राव अम्बेडकर कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय परिसर का कुलपति डा० संजीव गुप्ता द्वारा भ्रमण किया गया तथा महाविद्यालय के शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। महाविद्यालय में उपलब्ध शिक्षकों एवं शैक्षणिक कार्मिकों की जानकारी के साथ सभी संकाय सदस्यों के साथ बैठक की। महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफे० (डा०) डी० सिंह द्वारा महाविद्यालय की विस्तृत जानकारी दी गई। कुलपति ने महाविद्यालय की व्यवस्थाओं को अतिशीघ्र सुदृढ करने की बात कही। उन्होंने सभी संकाय सदस्यों एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों द्वारा आपस में सामन्जस्य बनाते हुये महाविद्यालय की उन्नति हेतु दिशा निर्देश प्रदान किये। कुलपति का स्वागत अधिष्ठाता डॉक्टर डी सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ देकर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक/अधिकारी उपस्थित रहे।

16/08/2026

W**d Management in Paddy Crop

College of Agriculture Lakhimpur Kheri Campus
15/08/2026

College of Agriculture Lakhimpur Kheri Campus

कृषि महाविद्यालय लखीमपुर खीरी कैम्पस में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम ...
15/08/2026

कृषि महाविद्यालय लखीमपुर खीरी कैम्पस में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी अधिष्ठाता सह प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया और उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर प्रभारी अधिष्ठाता डॉ अनिल कुमार सिंह ने महाविद्यालय के कर्मचारियों उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया एवं स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की समृद्धि, शांति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ

कृषि महाविद्यालय, लखीमपुर खीरी में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तृतीय दिवस नशा मुक्ति जागरूकता, शपथ एवं स्वतंत्रता सेनानियों...
14/08/2026

कृषि महाविद्यालय, लखीमपुर खीरी में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तृतीय दिवस नशा मुक्ति जागरूकता, शपथ एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को कृषि महाविद्यालय, लखीमपुर खीरी परिसर में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तृतीय दिवस के अंतर्गत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, नशा मुक्ति शपथ एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय कुलपति डॉ. संजीव कुमार गुप्ता जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन तथा कृषि महाविद्यालय, लखीमपुर खीरी के अधिष्ठाता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर डॉ. रविन्द्र नाथ ने स्वयंसेवकों को नशे के दुष्प्रभावों, उससे होने वाली सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक समस्याओं तथा नशामुक्त जीवन के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान अधिष्ठाता डॉ. अनिल कुमार सिंह ने उपस्थित सभी छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई तथा समाज एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

इसके उपरांत सभी उपस्थित जनों ने भारत के स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके त्याग, बलिदान एवं राष्ट्रभक्ति को नमन किया तथा स्वतंत्रता दिवस के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डा आनंद कुमार पांडेय, डा अरूण कुमार, डा सतेन्द्र कुमार, डा राज कुमार, डा रणधीर यादव, डा अनूप व डा वी डी चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

कृषि महाविद्यालय, जमुनाबाद, लखीमपुर खीरी में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजनलखीमपुर खीरी, 12 अगस्त 2026कृषि महाविद्याल...
12/08/2026

कृषि महाविद्यालय, जमुनाबाद, लखीमपुर खीरी में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन

लखीमपुर खीरी, 12 अगस्त 2026

कृषि महाविद्यालय, जमुनाबाद, लखीमपुर खीरी में ‘"हर घर तिरंगा" कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को देश प्रेम के प्रति जागरूक करना तथा, अनुशासित एवं देशभक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

महाविद्यालय के प्रभारी अधिष्ठाता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा. अनिल कुमार सिंह ने तिरंगा यात्रा रैली में कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनका देश प्रेमी एवं जिम्मेवार होना देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं एवं परिवार व समाज को भी इस दिशा में जागरूक करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने देशभक्त समाज के निर्माण हेतु सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

Address

Lakhimpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when College of Agriculture Lakhimpur Kheri, Campus CSA Kanpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to College of Agriculture Lakhimpur Kheri, Campus CSA Kanpur:

Shortcuts

Share