Baratilal Gangaram Saraswati Vidya Mandir Inter College

Baratilal Gangaram Saraswati Vidya Mandir Inter College it is the best college of lalganj raebareli which always gives a good result.

21/08/2026

Manasvi Class 8A addressing social media useful or waste of time.

18/08/2026


विद्यालय के प्रधानमंत्री भैया उज्ज्वल सिंह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर अपने ओजस्वी संबोधन से सभी को राष्ट्रप्रे...
17/08/2026

विद्यालय के प्रधानमंत्री भैया उज्ज्वल सिंह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर अपने ओजस्वी संबोधन से सभी को राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।

16/08/2026

#स्वतंत्रतादिवस
#बरातीलाल
#विद्याभारती

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस समारोह 🇮🇳आज बरातीलाल गंगाराम सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, लालगंज, रायबरेली में 80 वें स्वतंत्रता...
15/08/2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस समारोह 🇮🇳

आज बरातीलाल गंगाराम सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, लालगंज, रायबरेली में 80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री अनंत पाण्डेय जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री सचिन रस्तोगी जी, कोषाध्यक्ष श्री सतीश त्रिवेदी जी, बाल कल्याण समिति संरक्षक श्री ईश्वर चंद्र गुप्त जी, उपाध्यक्ष श्री राना प्रताप गुप्ता जी, सह-प्रबंधक श्री अजय वर्मा जी, शिशु मंदिर प्रबंधक श्री कैलाश बाजपेई जी, नगर प्रचारक श्री अभिषेक जी सहित नगर के गणमान्य सदस्य, अभिभावक बंधु, आचार्यगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरे परिसर में राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति का वातावरण रहा। प्रधानाचार्य श्री ओम प्रकाश पाण्डेय जी ने समस्त विद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि एवं राष्ट्रहित में निरंतर योगदान की कामना की। 🇮🇳

🇮🇳 जय हिन्द!
🇮🇳 वन्दे मातरम्!

🌱 विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रमविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के संदेश को बढ़ावा देने के उद्दे...
13/08/2026

🌱 विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम

विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के संदेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक जी, कोषाध्यक्ष जी तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया।

इस अवसर पर सभी ने लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता, जिम्मेदारी और प्रकृति के प्रति प्रेम की भावना विकसित करना रहा।

“एक पौधा लगाएँ, प्रकृति को बचाएँ।” 🌳

🌸 कन्या भारती बैठक 🌸विद्यालय में कन्या भारती की बैठक का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। बैठक में छात्र...
05/08/2026

🌸 कन्या भारती बैठक 🌸

विद्यालय में कन्या भारती की बैठक का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। बैठक में छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, संस्कार एवं आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

कन्याओं को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कन्या भारती प्रमुख श्रीमती विभा तिवारी,कांची बाजपेई और प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पाण्डेय जी उपस्थित रहे ।

“सशक्त कन्या – संस्कारित कन्या – आत्मनिर्भर कन्या” 🇮🇳🌸

#कन्याभारती #नारीशक्ति #व्यक्तित्वविकास #संस्कार #आत्मनिर्भरभारत #विद्याभारती #विद्यालय_परिवार

Address

LALGANJ RAEBARELI
Lalganj
229206

Telephone

+918081624177

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Baratilal Gangaram Saraswati Vidya Mandir Inter College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share