29/05/2026
महाविद्यालय में 'साहित्यिक सृजन कार्यक्रम' का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय लालगढ़ जाटान में छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से एक 'साहित्यिक सृजन कार्यक्रम' का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी स. कुलदीप सिंह ने की। समारोह के मुख्य वक्ता एवं लेखक श्री अनिल हर्षित ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने प्रेरणादायी एवं सारगर्भित विचार रखे। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है और युवाओं को अपनी सोच को शब्दों के माध्यम से सकारात्मक रूप में व्यक्त करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने अपने आगामी पंजाबी कविता एल्बम 'शाहिद कुदरत दे' की भी चर्चा की और युवाओं को रचनात्मक लेखन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपनी आगामी एल्बम से 'हो जावेगा', 'मुसाफिर', 'नवें चाह', 'सद्दा' और 'अफ़सोस' जैसी बेहद खूबसूरत और मर्मस्पर्शी रचनाएं सुनाई।
इस अवसर पर पंजाबी विभाग के सहायक आचार्य सुखदेव सिंह ने अपनी ओजस्वी और भावपूर्ण कविताएं 'ठोडी', 'तस्वीर', ' सुपना, सुनाईं, जिन्हें सुनकर पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। खुशप्रीत कौर ने ' धीआं' कविता सुनाई। इन बेहतरीन प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी प्राध्यापकों और विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए स. कुलदीप सिंह ने साहित्य के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे जीवन को संवारने वाला बताया। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों की सराहना की और अंत में सभी आगंतुकों, शिक्षकों व विद्यार्थियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में संदीप वर्मा, मनप्रीत कौर, श्रीमती आरती, डॉ. संगीता मलेठिया, डॉ. राकेश सहाराण, डॉ.अनामिका, डॉ. सीमा वर्मा एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।