19/08/2026
पहलवान गुरुदीन ग्रुप ऑफ कॉलेज में साइबर सेल की टीम द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में एस.आई. सत्येन्द्र कुमार राय जी , एस.आई. राहुल सिंह जी, एस.आई. अजहर जी एवं एस.आई. महेन्द्र सिंह जी (थाना कोतवाली) ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए।
इस अवसर पर चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर श्री शाश्वत यादव जी ने भी विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी या व्यक्तिगत दस्तावेज साझा न करें तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।
श्री शाश्वत यादव जी ने साइबर सेल की टीम द्वारा विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने एवं जागरूक करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता प्रत्येक विद्यार्थी के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान साइबर सेल की टीम ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल एवं मैसेज, OTP एवं बैंकिंग धोखाधड़ी, फिशिंग लिंक, सोशल मीडिया पर होने वाले अपराध, साइबर बुलिंग तथा व्यक्तिगत जानकारी के दुरुपयोग से बचने के महत्वपूर्ण उपाय बताए। विद्यार्थियों को समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी अथवा व्यक्तिगत दस्तावेज साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।