College of Agriculture, Lalsot

  • Home
  • College of Agriculture, Lalsot

College of Agriculture, Lalsot Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from College of Agriculture, Lalsot, College & University, Near RIICO Industrial Area, VPO/Didwana, .

02/03/2026

कृषि महाविद्यालय लालसोट में oyster मशरूम बिक्री के लिए उपलब्ध है

श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के माननीय कुलगुरु महोदय डॉ. पुष्पेंद्र सिंह चौहान जी एवं डॉ. आर. एन. शर्मा,...
02/02/2026

श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के माननीय कुलगुरु महोदय डॉ. पुष्पेंद्र सिंह चौहान जी एवं डॉ. आर. एन. शर्मा, निदेशक, प्रसार शिक्षा द्वारा कृषि महाविद्यालय, लालसोट का निरीक्षण किया गया।
महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. डी. के. यादव ने माननीय कुलगुरु महोदय को प्रशासनिक भवन, अकादमिक भवन प्रथम एवं द्वितीय, विभिन्न प्रयोगशालाओं तथा महाविद्यालय फार्म का निरीक्षण करवाया। इस अवसर पर माननीय कुलगुरु महोदय ने छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षण एवं अशैक्षणिक स्टाफ सदस्यों से संवाद किया, छात्र-छात्राओं की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। माननीय कुलगुरु महोदय ने महाविद्यालय को रैगिंग-मुक्त, सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण बनाए रखने पर विशेष बल दिया। साथ ही उन्होंने शिक्षण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग एवं प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) कार्य को अधिक सशक्त करने पर भी जोर दिया।

कृषि महाविद्यालय लालसोट के प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा "देश में व्याप्त भ्रष्टाचार" शीर्षक पर नाटक का मंचन किया।
26/01/2026

कृषि महाविद्यालय लालसोट के प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा "देश में व्याप्त भ्रष्टाचार" शीर्षक पर नाटक का मंचन किया।

कृषि महाविद्यालय लालसोट के प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा "देश में व्याप्त भ्रष्टाचार" शीर्षक पर नाटक का मंच....

कृषि महाविद्यालय लालसोट में दिनाँक 22.01.2026 को महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. डी. के. यादव की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा...
23/01/2026

कृषि महाविद्यालय लालसोट में दिनाँक 22.01.2026 को महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. डी. के. यादव की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें NHAI के डिप्टी मैनेजर श्री वैभव विष्णु वालेकर के द्वारा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा के बारे मे जानकारी दी तथा यातायात नियमों व सड़क पर लगे संकेतको के बारे में बताया। इस कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय के शैक्षणिक व अशैक्षणिक कार्मिक उपस्थित थे ।
#यातायात #लालसोट

 #कृषि महाविद्यालय, लालसोट में विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का फार्म भरने का प्रशिक्षण दिया #कृषि महावि...
21/12/2025

#कृषि महाविद्यालय, लालसोट में विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का फार्म भरने का प्रशिक्षण दिया #

कृषि महाविद्यालय लालसोट के निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को फॉर्म संख्या 6 (नव मतदाता का नाम जुड़वाने के लिए) व फार्म संख्या 8 (मतदाता सूची में नाम परिवर्तन करने के लिए) भरने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफेसर दिनेश कुमार यादव ने किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सहभागिता के लिए युवा वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण है। जिन विद्यार्थियों की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे सभी ऑनलाइन प्रक्रिया तथा BLO के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करवाएं।

इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी डॉ. जे के गुप्ता ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की संपूर्ण प्रक्रिया को विस्तार से समझाया और फॉर्म भरने की जानकारी दी। प्रोफेसर बी एल जाट (सहायक निदेशक छात्र कल्याण) ने विद्यार्थियों को मतदान को संवैधानिक अधिकार बताते हुए नैतिक मतदान के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में निर्वाचन साक्षरता क्लब दौसा जिले में समस्त कृषि महाविद्यालयों के नोडल अधिकारी प्रोफेसर दिनेश कुमार यादव ने जिन विद्यार्थियों का नाम अभी तक मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है उनसे शीघ्र पंजीकरण करवाने की अपील की तथा युवा मतदाताओं को मतदान करने का संकल्प दिलवाया। इस कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय लालसोट की निर्वाचन साक्षरता क्लब के सदस्य डॉ तरुण जाटवा, डॉ मंजू नेटवाल, डॉ किरण यादव ने भी छात्र छात्राओं से आह्वान किया कि अपने आस पास अन्य वंचित युवाओं को भी इस निर्वाचन साक्षरता क्लब के बारे में संपुर्ण जानकारी अवगत कराएं जिससे ज़्यादा से ज़्यादा युवा आने वाले समय पर अपना मत का उपयोग कर सके। कार्यक्रम संचालन डॉ लाला राम बलाई , सहायक आचार्य एवं डॉ आर.सी. आसीवाल, सहायक आचार्य ने किया।

नीलामी सूचना
11/11/2025

नीलामी सूचना

29/09/2025

कृषि महाविद्यालय लालसोट में आयोजित अन्तर महाविद्यालय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 2025 की झलकियां

कृषि महाविद्यालय लालसोट में दिनांक 12 अगस्त 2025 से 18 अगस्त 2025 तक एंटी-रैगिंग सप्ताह मनाया गया।
18/09/2025

कृषि महाविद्यालय लालसोट में दिनांक 12 अगस्त 2025 से 18 अगस्त 2025 तक एंटी-रैगिंग सप्ताह मनाया गया।

कृषि महाविद्यालय, लालसोट में गाजरघास जागरूकता कार्यक्रम आयोजितप्रत्येक वर्ष 16 से 22 अगस्त के मध्य मनाए जाने वाले ष्गाजर...
19/08/2025

कृषि महाविद्यालय, लालसोट में गाजरघास जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

प्रत्येक वर्ष 16 से 22 अगस्त के मध्य मनाए जाने वाले ष्गाजरघास जागरूकता सप्ताहष् के अंतर्गत, लालसोट स्थित कृषि महाविद्यालय द्वारा अधिष्ठाता डॉ. दिनेश कुमार यादव के मार्गदर्शन में गाजरघास (पार्थेनियमध्कांग्रेस घास) जैसे हानिकारक खरपतवार के उन्मूलन हेतु एक व्यापक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य फसलों, मानव व पशु स्वास्थ्य और पर्यावरण पर गाजरघास के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करना था। इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा गाजरघास की पहचान, जैविक विशेषताएं और इसके प्रभावों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, गाजरघास हटाने की विधियां जैसे - फूल आने से पहले हाथ से उखाड़ना, जैविक खाद निर्माण, शाकनाशी और जैविक नियंत्रण के उपायों पर व्याख्यान दिए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय किसानों, विद्यार्थियों और समुदाय के सदस्यों को एकीकृत प्रबंधन रणनीतियों का प्रशिक्षण भी दिया गया। इसके अलावा, जागरूकता बढ़ाने हेतु स्थानीय भाषा में पोस्टर, पैम्फलेट और सूचना सामग्री का वितरण किया गया। जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत सहायक निदेशक ( विद्यार्थी कल्याण) डॉ. बनवारी लाल जाट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता फार्म प्रभारी डॉ. लालाराम ने की, जबकि डॉ. तरुण कुमार, डॉ. रमेश आसीवाल, डॉ. मंजू नेटवाल, डॉ. किरण यादव और डॉ. वेद प्रकाश यादव सहित अन्य शिक्षकों एवं विशेषज्ञों ने भी भाग लिया। कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जो टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

आदरणीय विधायक महोदय श्री रामबिलास जी मीना द्वारा कृषि महाविद्यालय लालसोट में आज पौधारोपण किया गया!
06/08/2025

आदरणीय विधायक महोदय श्री रामबिलास जी मीना द्वारा कृषि महाविद्यालय लालसोट में आज पौधारोपण किया गया!

कृषि महाविद्यालय लालसोट के अकादमिक भवन द्वितीय के सामने दिनाँक 17.07.2025 को महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं समस्त स्टाफ के...
17/07/2025

कृषि महाविद्यालय लालसोट के अकादमिक भवन द्वितीय के सामने दिनाँक 17.07.2025 को महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं समस्त स्टाफ के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

कृषि महाविद्यालय लालसोट के अधिष्ठाता डॉ डी के यादव जी के जन्मदिन अवसर पर लिए गए छाया चित्र
01/07/2025

कृषि महाविद्यालय लालसोट के अधिष्ठाता डॉ डी के यादव जी के जन्मदिन अवसर पर लिए गए छाया चित्र

Address

Near RIICO Industrial Area, VPO/Didwana

303511

Telephone

+919610205077

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when College of Agriculture, Lalsot posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your university to be the top-listed University?

Share