14/04/2020
*अपील*
समस्त छात्र/छात्राओं एवं अभिभावकों से
जैसा कि आप सभी को पता है कि वर्तमान समय कोरोना(कोविड-19) संक्रामक बीमारी ने हमारे देश के हज़ारों लोगों को संक्रमित कर दिया है। इस बीमारी के संक्रमण के बढ़ने का मुख्य कारण हम लोगो द्वारा लॉकडाउन के नियमो का पालन न किया जाना ही है। हमारे माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा बार-बार ये समझाया जा रहा है कि सब लोग एक दूसरे से सामाजिक दूरी बना कर रखे।
हम लोग लॉकडाउन के नियमों और सामाजिक दूरी का पालन न करके अपने परिवार के लोगो के साथ साथ देश के समस्त नागरिकों के स्वास्थ्य पर खतरा पैदा कर रहे है। हमारा ये कार्य मानवता के विरुद्ध है। हमे ये समझने की आवश्यकता है कि हमारी छोटी सी गलती पूरी मानव जाति के लिए खतरा बन सकती है। इसलिए इस बीमारी के संक्रमण को रोकने के लिए आवश्यक है कि हम सामाजिक दूरी बना कर रखें।
आप सभी अभिभावकगण और समस्त सम्मानित नागरिको से विनम्र अनुरोध है कि आप लोग जहाँ पर है,वहीं निवास करें और अपने बच्चों,मित्रों/रिश्तेदारों को भी समझाइये कि वो लोग भी घर से न निकले,घर में ही रहें और इस महामारी से लड़ने के लिए भारत सरकार द्वारा लॉन्च किये गए मोबाइल एप *अरोग्यसेतु* को अपने मोबाइल में इंस्टॉल और उसे इस्तेमाल करने हेतु सबको प्रेरित करे।
ऐसा करके आप और हम कोविड-19(कोरोना) के संक्रमण को फैलने से रोक सकते है।
*कोविड-19(कोरोना) बीमारी के संक्रमण को हज़ार से शून्य की ओर ले जाने के लिए अपने देश और प्रदेश की सरकार को सहयोग प्रदान करें।*
द्वारा:- प्राचार्य, समस्त अध्यापक
वीणा सुधाकर ओझा महाविद्यालय, मसौली, बाराबंकी ( उ०प्र०) ।