21/06/2026
राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू), फुरसतगंज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. भृगु नाथ सिंह ने आर्ट ऑफ लिविंग के योगगुरु श्री रामकुमार शुक्ल का अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया।
योगगुरु श्री रामकुमार शुक्ल ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योगाभ्यास एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण प्रदान करते हुए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. भृगु नाथ सिंह ने कहा कि “योग स्वस्थ, संतुलित और सुखी जीवन का आधार है। यह भारतीय ज्ञान परंपरा की अनुपम देन है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है।”
#अंतरराष्ट्रीययोगदिवस