Atal Bihari Vajpayee Nagar Nigam Degree College

Atal Bihari Vajpayee Nagar Nigam Degree College Affiliated from University of Lucknow
Course - B.A. and B.Com Only. Also Available Distance Education Study Centre Uprtou (S582 Nagar Nigam Degree College)

29/09/2025

मिशन शक्ति अभियान 5.0 दिनांक 29.09.2025 को आयोजित कार्यक्रम

मा मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महाविद्यालय में छात्राओं के लिए कार्यशाला का आयोजन...
29/09/2025

मा मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महाविद्यालय में छात्राओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें थाना गाजीपुर से कीर्ति मैम के साथ अन्य महिला पुलिसकर्मियों द्वारा छात्राओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही टोल फ्री नंबर की जानकारी दी गई एवं उसके उपयोग और महत्व के बारे में बताया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे

शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर निगम मुख्यालय लालबाग में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम द्वारा संचालित सभी स्कूल/कालेज के प्रा...
05/09/2025

शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर निगम मुख्यालय लालबाग में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम द्वारा संचालित सभी स्कूल/कालेज के प्राचार्य/प्रधानाचार्य, शिक्षकगणों को मुख्य अतिथि मा० डॉ० दिनेश शर्मा, सांसद राज्यसभा जी एवं मा० महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी द्वारा सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० सुभाष चन्द्र पाण्डेय, नोडल अधिकारी जी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आज दिनांक २८.०७.२०२५ से महाविद्यालय का प्रारम्भ हो रहा नवीन शैक्षिक सत्र २०२५- २६ के प्रथम दिवस को भारतीय शिक्षण शिक्षण ...
29/07/2025

आज दिनांक २८.०७.२०२५ से महाविद्यालय का प्रारम्भ हो रहा नवीन शैक्षिक सत्र २०२५- २६ के प्रथम दिवस को
भारतीय शिक्षण शिक्षण मण्डल अवध प्रान्त एवं अटल बिहारी वाजपेई नगर निगम डिग्री कॉलेज लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में दीक्षारम्भ व व्यास पूजा उत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो कमल जायसवाल प्रांत अध्यक्ष भारतीय शिक्षण मंडल, एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रो मनोज पाण्डेय जे०एन० पी०जी० कॉलेज लखनऊ, तथा प्रो यू वी किरेन प्रांत शोध प्रमुख, दीपनारायण पाण्डेय संयोजक भारतीय शिक्षण मंडल लखनऊ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती व भगवान कृष्णद्वैपायन वेदव्यास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। विशिष्ट अतिथि प्रो कमल जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा आचार्य, शिक्षक, गुरु के दायित्व एवं कर्तव्य पर प्रकाश डाला साथ ही भारतीय शिक्षण मंडल का नई शिक्षा नीति पर योगदान व रीति नीति परम्परा के बारे में चर्चा की। वहीं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो मनोज पाण्डेय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु और शिष्य की इस महान परम्परा में अनेकों श्रेष्ठ गुरुओं और शिष्यों के दृष्टांत आते हैं जिन गुरुओं ने अपने शिष्य को महामानव बनाया जैसे भगवान श्री राम - लक्ष्मण के गुरु विश्वामित्र जी, भगवान श्री कृष्ण के गुरु महर्षि संदीपनी, महाराज जनक के गुरु सदानंद, ध्रुव के गुरु देवर्षि नारद जी, शिवा जी महाराज के गुरु स्वामी समर्थ गुरु रामदास, स्वामी विवेकानंद के गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस, स्वामी दयानंद सरस्वती के गुरु स्वामी बिरजानन्द जी, , इत्यादि श्रेष्ठ गुरुओं ने अपने तपोबल से भारत को ज्ञान सम्पन्न बनाया है। कार्यक्रम की अध्यक्षा कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुभाष चन्द्र पाण्डेय ने गुरु शिष्य परंपरा का महत्व बताया तथा गुरुत्व एवं शिष्यत्व, वेदों के संकलन एवं महर्षि वेदव्यास जी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने भगवान कृष्णद्वैपायन वेदव्यास जी का पूजन कर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कला एवं वाणिज्य संकाय के सभी शिक्षक, छात्र - छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री उपेन्द्र कुमार व बालभास्कर मिश्र ने किया।

दिनांक 21 जून 2025 को अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज, सुरेन्द्र नगर, लखनऊ के कीड़ा परिसर में एकादश अन्तर्राष्ट...
21/06/2025

दिनांक 21 जून 2025 को अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज, सुरेन्द्र नगर, लखनऊ के कीड़ा परिसर में एकादश अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रो० कीर्ति विक्रम सिंह, क्षेत्रीय उपनिदेशक, इन्दिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय, लखनऊ क्षेत्र एवं विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में श्री के०बी० पन्त, सी०ई०ओ०, बैटल स्पोर्ट्स डान्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे। योग शिविर में प्राचार्य डॉ० सुभाष चन्द्र पाण्डेय ने मुख्य अतिथि प्रो० कीर्ति विक्रम सिंह का स्वागत किया। योग प्रशिक्षक श्री बालभारकर मिश्र ने छात्र-छात्राओं को महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग के बारे में बताते हुए कुछ शारीरिक व्यायाम के साथ-साथ यम, नियम आसन, प्रणायाम्, प्रत्याहार, ध्यान, धारणा एवं समाधि के बारे में जानकारी प्रदान की। तत्पश्चात व्यायाम एवं आसनों, प्रणायाम्, मुद्रा, सूर्य नमस्कार, योग निद्रा आदि का अभ्यास कराया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो० कीर्ति विक्रम सिंह ने छात्र-छात्राओं को योग के लाम के बारे में बताते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राएं संकल्प लें कि प्रतिदिन योग करेंगे और लोगों को भी योग के लिए प्रेरित करेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० सुभाष चन्द्र पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में योग की उपयोगिता के बारे में बताया। उक्त योगाभ्यास कार्यक्रम के नोडल अधिकरी श्री जे०पी० सिंह, बालक वर्ग एवं डॉ० कल्पना पाण्डेय, बालिका वर्ग तथा उपप्राचार्य डॉ० ओम प्रकाश पाण्डेय, सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

डॉ० सुभाष चन्द्र पाण्डेय
प्राचार्य
अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज,
सुरेन्द्र नगर, इस्माइलगंज लखनऊ

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के पावन दिवस के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कालेज लखनऊ की राष्ट्रीय से...
05/06/2025

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के पावन दिवस के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कालेज लखनऊ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों एवं सेवाज्ञ संस्थानम लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में फलों ,फूलों के छायादार ग्यारह पेड़ो- आम, जामुन अमरूद, बेल, हरिश्रंगार, गुलमोहर, अशोक, पायकस, कनेरिया सदाबहार आदि का पौधारोपण किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं से अपने घर के आंगन, आसपास खाली पड़े स्थान, पार्क आदि में एक-एक पेड़ लगाने एवं पोषित एवं सुरक्षित रखने का आवाहन किया।

सत्र 2024-25 में जून 2025 की बी०ए० एवं बी०काम० षष्ठम सेमेस्टर के माइनर प्रोजेक्ट की मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई
31/05/2025

सत्र 2024-25 में जून 2025 की बी०ए० एवं बी०काम० षष्ठम सेमेस्टर के माइनर प्रोजेक्ट की मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई

महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मा० महापौर श्रीमती सुषमा खर्क...
02/04/2025

महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मा० महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, अपर नगर आयुक्त श्री ए०के० गुप्त जी एवं प्राचार्य डॉ० सुभाष चन्द्र पाण्डेय जी उपस्थित हुए।

आज दिनांक 20 मार्च 2025 को उ०प्र०सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण स्मार्टफोन वितरण योजना के अंतर्गत महाविद्यालय ...
20/03/2025

आज दिनांक 20 मार्च 2025 को उ०प्र०सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण स्मार्टफोन वितरण योजना के अंतर्गत महाविद्यालय में मुख्य अतिथि मा० महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं विशिष्ट अतिथि अपर नगर आयुक्त श्री ए०के० गुप्त जी, प्राचार्य डॉ० सुभाष चन्द्र पाण्डेय जी एवं नोडल अधिकारी स्मार्टफोन वितरण योजना डॉ० ओम प्रकाश पाण्डेय द्वारा छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया है। जिसमें महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

19/03/2025
19/03/2025
आज दिनांक 19.03.2025 को उ०प्र०सरकार स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण स्मार्टफोन वितरण योजना के अंतर्गत महाविद्यालय के बी०...
19/03/2025

आज दिनांक 19.03.2025 को उ०प्र०सरकार स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण स्मार्टफोन वितरण योजना के अंतर्गत महाविद्यालय के बी०काम० उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मा० अपर नगर आयुक्त श्री ए०के० गुप्त जी, प्राचार्य डॉ० सुभाष चन्द्र पाण्डेय, नोडल अधिकारी स्मार्टफोन वितरण योजना डॉ० ओम प्रकाश पाण्डेय एवं शिक्षकगण ने स्मार्टफोन वितरित किए गए।

Address

Surendra Nagar Ismailganj Near Opposite New Highcourt Building Gate No 5
Lucknow
226028

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+915222702858

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Atal Bihari Vajpayee Nagar Nigam Degree College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Atal Bihari Vajpayee Nagar Nigam Degree College:

Share