23/12/2025
माननीय कुलपति प्रो० राजकुमार मित्तल जी के संरक्षण एवं प्रेरणा से स्वयम सेल, बीबीएयू तथा मीडिया सेंटर (EMMRC), बीबीएयू के संयुक्त तत्वावधान में “Digital Education and SWAYAM” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ० रक्षक जैन जी, निदेशक, मीडिया सेंटर, कोलकाता ने SWAYAM, MOOCs तथा OERs (Open Educational Resources) पर विस्तृत एवं प्रेरक वक्तव्य प्रस्तुत किया। संगोष्ठी में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
माननीय कुलपति जी के संरक्षण में आयोजित इस संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रो० गोपाल सिंह, निदेशक, मीडिया सेंटर, बीबीएयू ने की। कार्यक्रम का समन्वय प्रो० यू० वी० किरण, संयोजक, स्वयम सेल द्वारा किया गया, जबकि संगोष्ठी का कुशल संचालन आनंद सिंह असवाल, प्रोड्यूसर, मीडिया सेंटर, बीबीएयू ने किया। इस अवसर पर डॉ० महेंद्र कुमार पाढ़ी, एसोसिएट डायरेक्टर, मीडिया सेंटर, बीबीएयू की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
CEC UGC Uv Kiran Gopal Singh Rakshak Jain Ministry of Education Bbauswayam Moocs