Khun-Khun Ji Girls PG College

Call Directions Website

Khun-Khun Ji Girls PG College Khun –Khun ji Girls P.G. college is the only college imparting education to the girls in the western In addition to these of Luck now city. and in 1974 B.Ed.

college is the only college imparting education to the girls in the western zone of Lucknow.this degree college has been rightly doing its role in higher education to the girls of the rural areas like Maal,Malihabad,Kakori etc. Its Foundation was materialized in the year of 1931 by the women education conscious Rai Bahadur Shri HariKishan Das Khun-Khun ji: in the name of Khun –Khun ji Anglo-Vernacular Girls middle school. this degree college is the developed further extension of the same.in transition shri Krishna Das Khun-Khun ji payed his contribution in the furthering of his father’s determination with his Endeavour khun-khunji girls attend the status of high school in 1950;and an intermediate college in 1952.in 1959 the college was recognized by the luck now university for carrying on the courses in B.A. under the faculty of Ecucation.the subject of Education is also taught at M.A level since 1994. The little sapling of Khun-Khun ji Girls College under the process of gradual process has rooted itself into Khun-Khun ji girls P.G. College. Our institute has now today been existing in the form of two degree college. Our second institute runs as Khun-Khun ji inter college.

*खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, चौक, लखनऊ**राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई**कार्यक्रम रिपोर्ट**1. कार्यक्रम का नाम:* नम...
07/10/2026

*खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, चौक, लखनऊ*
*राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई*

*कार्यक्रम रिपोर्ट*

*1. कार्यक्रम का नाम:* नमो सेवा गाथा (नुक्कड़ नाटक)
*2. अभियान:* सेवा संकल्प अभियान-2026 (माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में)
*3. दिनांक:* 7 अक्टूबर 2026
*4. समय:* प्रातः 11:00 बजे
*5. स्थान:* सआदत गंज चौराहा, लखनऊ
*6. आयोजक:* राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, चौक, लखनऊ
*7. उपस्थित अधिकारी:*
- डॉ. शालिनी शुक्ला - कार्यक्रम अधिकारी, NSS
- डॉ. रुचि यादव - कार्यक्रम अधिकारी, NSS


*8. कार्यक्रम का उद्देश्य:*
राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत युवाओं में सेवा, स्वच्छता, नशा मुक्ति और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा आम जनमानस को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करना।

*9. कार्यक्रम का विस्तृत विवरण:*

सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत महाविद्यालय की NSS इकाई द्वारा दिनांक 24 सितम्बर 2026 को सआदत गंज चौराहा, लखनऊ, लखनऊ में "नमो सेवा गाथा" विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वयंसेविकाओं ने बहुत ही प्रभावशाली अभिनय के द्वारा समाज की तीन प्रमुख बुराइयों - गंदगी, नशा और आलस को दर्शाया तथा सेवा, संकल्प और समर्पण के माध्यम से उन पर विजय प्राप्त करने का संदेश दिया।

नाटक में मुख्य रूप से तीन संदेश दिए गए:
*क) स्वच्छता ही सेवा है -* अपने घर, गली और मोहल्ले को स्वच्छ रखना।
*ख) नशा मुक्ति -* नशा नाश का कारण है, इससे दूरी बनाना।
*ग) आत्मनिर्भरता -* स्वावलंबी बनकर राष्ट्र के विकास में योगदान देना।

नाटक को स्थानीय लोगों द्वारा अत्यंत सराहा गया। लगभग 100 से अधिक स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम को देखा और स्वयंसेविकाओं का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में NSS कार्यक्रम अधिकारी *डॉ. रुचि यादव* एवं *डॉ. शालिनी शुक्ला* ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। NSS का उद्देश्य ही युवाओं में निस्वार्थ सेवा की भावना जागृत करना है।" उन्होंने सभी स्वयंसेविकाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम अत्यंत सफल, प्रेरणादायक एवं उद्देश्यपूर्ण रहा। इस आयोजन ने न केवल छात्राओं में सामाजिक दायित्व की भावना को प्रबल किया बल्कि आम जनमानस को भी जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।

प्राकृतिक संसाधनों के दोहन और सतत विकास पर विद्यार्थियों ने रखे  विचारलखनऊ, 06 अक्टूबर 2026।प्राकृतिक संसाधनों के संरक्ष...
07/10/2026

प्राकृतिक संसाधनों के दोहन और सतत विकास पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

लखनऊ, 06 अक्टूबर 2026।
प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन तथा सतत विकास के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता एवं तार्किक चिंतन विकसित करने के उद्देश्य से नेचुरल टच वेलफेयर सोसाइटी एवं खुन-खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, चौक, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026 को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का विषय “विकास के लिए प्रकृति का अत्यधिक दोहन आवश्यक है” रखा गया। विद्यार्थियों ने विषय के पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत करते हुए विकास, प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग, पर्यावरण संरक्षण तथा सतत विकास के बीच संतुलन की आवश्यकता पर प्रभावशाली एवं तार्किक तर्क प्रस्तुत किए।

प्रतिभागियों ने अपने वक्तव्यों के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से उत्पन्न पर्यावरणीय चुनौतियों, विकास की वर्तमान अवधारणा तथा भावी पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति कौशल, संवाद क्षमता एवं पर्यावरणीय चेतना को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. प्रतिमा शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज तथा डॉ. सत्यम तिवारी, असिस्टेंट प्रोफेसर, खुन-खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषय की समझ, तर्क प्रस्तुत करने की क्षमता, भाषण शैली, प्रस्तुतीकरण एवं तार्किकता के आधार पर किया।

प्रतियोगिता में सुहानी राय ने प्रथम, विदुषी मिश्रा ने द्वितीय तथा शालिनी यादव एवं निशात फातिमा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. स्नेह लता शिवहरे ने किया। कार्यक्रम का संचालन सौम्या ने किया, जबकि सृष्टि ने स्वयंसेवक के रूप में आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

गाँधी जयंती समारोह – 2026 खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज , 2 अक्टूबर 2026खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में 2 अक्टूबर 20...
03/10/2026

गाँधी जयंती समारोह – 2026
खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज , 2 अक्टूबर 2026

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में 2 अक्टूबर 2026 को गाँधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं होस्टिंग कीर्ति दुबे एवं मनाली अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। इसके पश्चात् महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं ने भी दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अंशु केडिया जी एवं प्राध्यापिकाएँ भी उपस्थित रहीं। प्राचार्या जी ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी जी के विचारों तथा सर्वोदय और अंत्योदय पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास एवं कल्याण के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुस्कान, शाहीन, सोनल एवं दिशा द्वारा “वैष्णव जन तो तेने कहिए” की सुंदर प्रस्तुति दी गई। सोनल ने “सत्यम शिवम सुंदरम” विषय पर भाषण प्रस्तुत किया, कविता ने “रघुपति राघव राजा राम” की संगीतमय प्रस्तुति दी, खुशी ने सत्य एवं अहिंसा के महत्व पर अपने विचार रखे तथा प्रियंका ने जीवन में नैतिक मूल्यों के महत्व पर भाषण प्रस्तुत किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रो. बीना यादव द्वारा सभी अतिथियों, प्राध्यापिकाओं एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।कार्यक्रम का समापन “जय हिंद! जय भारत!” के उद्घोष के साथ हुआ।

महाविद्यालय में हुआ स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आज दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को खुन-खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, चौक, लखनऊ म...
02/10/2026

महाविद्यालय में हुआ स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

आज दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को खुन-खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, चौक, लखनऊ में छात्राओं में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से HIV, PCOD एवं STI (Sexually Transmitted Infections) विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को HIV, PCOD एवं STI से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग और जागरूक बनाना था।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. दीपाली श्रीवास्तव, PP Unit, Queen Mary Hospital, Lucknow उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को HIV के कारण, संक्रमण के प्रमुख माध्यम, बचाव के उपाय तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही जानकारी और उचित सावधानियों के माध्यम से HIV के संक्रमण के जोखिम को कम किया जा सकता है तथा HIV से संबंधित सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने के लिए जागरूकता आवश्यक है।
डॉ. दीपाली श्रीवास्तव ने PCOD (Polycystic O***y Syndrome) के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को मासिक धर्म में अनियमितता, हार्मोनल असंतुलन तथा जीवनशैली से जुड़े विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूक किया। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त नींद तथा समय-समय पर चिकित्सकीय परामर्श के महत्व पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान STI counsellor विभूति गुप्ता ने STI (यौन संचारित संक्रमण) के विषय में भी छात्राओं को जागरूक किया गया। संक्रमण के लक्षण, बचाव, समय पर जांच तथा चिकित्सकीय सलाह के महत्व को सरल एवं वैज्ञानिक तरीके से समझाया गया। छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को छिपाने के बजाय योग्य चिकित्सक से उचित परामर्श लेना चाहिए। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे। मुख्य वक्ता द्वारा छात्राओं की जिज्ञासाओं का सरल एवं वैज्ञानिक ढंग से समाधान किया गया। कार्यक्रम ने छात्राओं में अपने स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी, जागरूकता और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अंत में डॉ. अनामिका सिंह राठौर ने डॉ. दीपाली श्रीवास्तव एवं विभूति गुप्ता का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों एवं छात्राओं को धन्यवाद दिया गया। यह कार्यक्रम छात्राओं के स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य-जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. स्नेह लता शिवहरे ने किया। यें समस्त कार्यक्रम प्राचार्या प्रो. अंशु केडिया की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

सीबीएसई त्रिभाषा नीति से होगा भारतीय भाषाओं का संरक्षण एवं बढ़ेगी राष्ट्रीय एकता आज दिनांक 29/09/2026 को महाविद्यालय परिस...
02/10/2026

सीबीएसई त्रिभाषा नीति से होगा भारतीय भाषाओं का संरक्षण एवं बढ़ेगी राष्ट्रीय एकता

आज दिनांक 29/09/2026 को महाविद्यालय परिसर में दैनिक जागरण द्वारा CBSE की तीन भाषा नीति के विषय पर विद्यार्थियों के विचार जानने तथा उनमें भाषाई शिक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से एक चर्चा-परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा तीन भाषा नीति के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

चर्चा के दौरान विद्यार्थियों ने बताया कि तीन भाषा नीति से बहुभाषिकता, संवाद कौशल, राष्ट्रीय एकता तथा भारतीय भाषाओं एवं संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा मिलता है। विद्यार्थियों ने यह भी कहा कि विभिन्न भाषाओं का ज्ञान देश की सांस्कृतिक विविधता को समझने में सहायक है। वहीं, कुछ विद्यार्थियों ने इस नीति के संबंध में अपनी चिंताएँ व्यक्त करते हुए कहा कि तीन भाषाओं का अध्ययन विद्यार्थियों पर अतिरिक्त शैक्षणिक बोझ डाल सकता है तथा योग्य भाषा शिक्षकों की उपलब्धता भी एक चुनौती है।

परिचर्चा में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि भाषा नीति का क्रियान्वयन विद्यार्थियों की रुचि, क्षमता तथा क्षेत्रीय भाषाई विविधता को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विचार स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने, तार्किक दृष्टिकोण विकसित करने तथा शिक्षा नीति के विभिन्न पक्षों को समझने का अवसर प्राप्त हुआ।

अंत में यह निष्कर्ष निकाला गया कि तीन भाषा नीति का उद्देश्य भाषाई विविधता का सम्मान करते हुए विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। इस प्रकार की परिचर्चाएँ विद्यार्थियों में जागरूकता, तार्किक चिंतन एवं अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने में उपयोगी हैं। कार्यक्रम का संचालन दैनिक जागरण की रिपोर्टर कुसुम भारती जी ने किया एवं डॉ. प्रीति सिंधी, डॉ
अपर्णा टंडन एवं डॉ. स्नेह लता शिवहरे ने कार्यक्रम संयोजन में सहयोग दिया। सम्पूर्ण कार्यक्रम प्राचार्या प्रो. अंशु केडिया के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ।

खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, चौक, लखनऊ में nss के प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजनदिनांक 24 सितम्बर 2026 को NSS दिवस के...
26/09/2026

खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, चौक, लखनऊ में nss के प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन

दिनांक 24 सितम्बर 2026 को NSS दिवस के अवसर पर खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, चौक, लखनऊ की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत "नमो सेवा गाथा" विषय पर ठाकुरगंज चौराहा, लखनऊ में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया । उसके पश्चात NSS दिवस समारोह मे सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं नशा मुक्ति अभियान को संयुक्त रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने "विकसित भारत @ 2047", "सड़क सुरक्षा - जीवन रक्षा" एवं "नशा मुक्त भारत" विषयों पर शपथ के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाई और सेवा ही संकल्प है के ध्येय के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो भारती पांडेय, जय नारायण पी जी कॉलेज रही। उन्होंने नशामुक्ति पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है जो हमारे शरीर, परिवार और भविष्य तीनों को नष्ट कर देती है। एक स्वस्थ युवा ही विकसित भारत @ 2047 का निर्माण कर सकता है। मुख्य अतिथि द्वारा ओजोन दिवस पर हुई प्रतियोगिता में विजई छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य अंशु केडिया के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस पूरे कार्यक्रम को NSS ऑफिसर डॉ. रुचि यादव एवं डॉ. शालिनी शुक्ला एवं NCC ऑफिसर डॉ. प्रियंका के साथ स्नेह लता शिवहरे, प्रीति सिंधी एवम अपर्णा टंडन द्वारा किया गया l

22/09/2026
सेवा से संकल्प’ अभियान के अंतर्गत भाषण प्रतियोगितादिनांक: 21 सितम्बर 2026समय: प्रातः 11:00 बजेस्थान: महाविद्यालय का हॉलम...
21/09/2026

सेवा से संकल्प’ अभियान के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता

दिनांक: 21 सितम्बर 2026
समय: प्रातः 11:00 बजे
स्थान: महाविद्यालय का हॉल
महाविद्यालय: खुन-खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, चौक, लखनऊ
‘सेवा से संकल्प’ अभियान के अंतर्गत खुन-खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में दिनांक 21 सितम्बर 2026 को प्रातः 11:00 बजे महाविद्यालय के हॉल में एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय “विकसित भारत @2047 / जन कल्याणकारी योजनाएँ” था।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं को भारत के विकास की दीर्घकालिक परिकल्पना, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के सामाजिक प्रभाव से परिचित कराना था। साथ ही, छात्राओं में समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता, तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति-कौशल एवं सार्वजनिक मंच पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की क्षमता विकसित करना भी प्रतियोगिता के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल था।
प्रतियोगिता का विषय एवं प्रस्तुतीकरण
प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्राओं ने “विकसित भारत @2047” तथा “जन कल्याणकारी योजनाएँ” जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्राओं ने अपने भाषणों में शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, युवा सहभागिता, आत्मनिर्भरता, सामाजिक एवं आर्थिक विकास, डिजिटल प्रगति तथा जनहितकारी योजनाओं जैसे विभिन्न पहलुओं को रेखांकित किया।
प्रतिभागियों ने अपने विचारों को तथ्यपरक, तार्किक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हुए यह स्पष्ट किया कि विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में युवाओं की सक्रिय सहभागिता महत्वपूर्ण है। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को अपने विचारों को व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करने तथा सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर स्वतंत्र चिंतन करने का अवसर प्राप्त हुआ।
प्रतियोगिता का उद्देश्य
भाषण प्रतियोगिता के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित थे—
1. छात्राओं को विकसित भारत @2047 की संकल्पना से परिचित कराना।
2. जनकल्याणकारी योजनाओं के उद्देश्यों एवं सामाजिक महत्व के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना।
3. छात्राओं में राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना।
4. युवाओं की राष्ट्र के विकास में भूमिका के प्रति जागरूक करना।
5. छात्राओं के वक्तृत्व-कौशल, तार्किक चिंतन एवं अभिव्यक्ति क्षमता का विकास करना।
6. छात्राओं को समसामयिक राष्ट्रीय एवं सामाजिक विषयों पर विचार व्यक्त करने के लिए मंच प्रदान करना।
प्रतियोगिता का परिणाम
प्रतिभागी छात्राओं के भाषण का मूल्यांकन विषय की समझ, विषयवस्तु, तार्किकता, भाषा-शैली, प्रस्तुतीकरण, आत्मविश्वास एवं समय-सीमा आदि निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया गया।
प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं का विवरण निम्नवत् है—
प्रथम स्थान – आकांक्षा अवस्थी, बी. ए. द्वितीय वर्ष
द्वितीय स्थान- हृद्धिमा आचार्या, बी. ए. द्वितीय वर्ष
तृतीय स्थान- रानी रिजवी, बी. ए. प्रथम वर्ष
‘सेवा से संकल्प’ अभियान के अंतर्गत आयोजित यह भाषण प्रतियोगिता छात्राओं के लिए एक सार्थक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधि सिद्ध हुई। प्रतियोगिता ने छात्राओं को विकसित भारत की परिकल्पना, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका पर विचार करने का अवसर प्रदान किया। छात्राओं की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को प्रभावी एवं उद्देश्यपूर्ण बनाया।
इस आयोजन के माध्यम से छात्राओं में राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व, सामाजिक जागरूकता, आत्मविश्वास, तार्किक चिंतन एवं प्रभावी अभिव्यक्ति जैसे गुणों के विकास को प्रोत्साहन मिला। इस प्रकार ‘सेवा से संकल्प’ अभियान के उद्देश्यों की दिशा में यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण शैक्षिक एवं सह-पाठ्यक्रमीय पहल के रूप में सफल रहा।

*सेवा संकल्प अभियान - 2026*दिनांक 19 सितम्बर 2026 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर ...
21/09/2026

*सेवा संकल्प अभियान - 2026*

दिनांक 19 सितम्बर 2026 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रव्यापी "सेवा संकल्प अभियान-2026" के अंतर्गत
*खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, चौक, लखनऊ* में प्रातः 10:00 बजे पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता का शीर्षक "विकसित भारत @ 2047: नए भारत का विज़न और हमारी भूमिका" रहा।

कार्यक्रम का आयोजन संस्कृत विभाग की समन्वयक प्रो. ' माण्डवी सिंह ' द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के प्रति जागरूकता लाना था। छात्राओं ने अपने पोस्टरों में विकसित भारत के चार मुख्य आधारों - UIDAI (पहचान), BharatNet (कनेक्टिविटी), DigiLocker (दस्तावेज़) और CSC (अंतिम छोर तक पहुंच) को बखूबी दर्शाया। साथ ही Digital India, Atmanirbhar Bharat, Nari Shakti और Harit Bharat को भी चित्रित किया।प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सोनम गौतम बी ए द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान,नगमा बी ए द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान एवं महक बीए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

यह प्रतियोगिता अत्यंत सफल रही। इसने छात्राओं को यह समझने में मदद की कि नए भारत के निर्माण में युवाओं विशेषकर छात्राओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इस प्रतियोगिता में एन एन एस की स्वयंसेविकाओं समेत महाविद्यालय की अन्य छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो.अंशु केडिया के निर्देशन में संपन्न हुआ।

महाविद्यालय मे हिंदी दिवस का आयोजन..,
20/09/2026

महाविद्यालय मे हिंदी दिवस का आयोजन..,

Address

Khun-Khun Ji PG College, Chowk
Lucknow
226003

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khun-Khun Ji Girls PG College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share