18/06/2026
18 जून को बाबू सुन्दर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में संस्थापक प्रेरणास्रोत स्वर्गीय बाबू सुन्दर सिंह जी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन एवं शांति पाठ का आयोजन किया गया। हवन में संस्थान के पदाधिकारियों, फैकल्टी एवं स्टाफ ने सहभागिता कर दिवंगत आत्मा की शांति तथा समाज के कल्याण की कामना की।
कार्यक्रम में चेयरमैन श्री आनन्द शेखर सिंह, ट्रस्टी डॉ. ए. के. एस. रावत, डिप्टी डायरेक्टर श्री अनिल कुमार सिंह, डायरेक्टर जनरल डॉ. के. के. सिंह, डायरेक्टर फार्मेसी डॉ. आलोक कुमार शुक्ला सहित समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
हवन उपरांत सभी श्रद्धालुओं के मध्य प्रसाद वितरण किया गया तथा सामूहिक भोज का आयोजन हुआ।
स्वर्गीय बाबू सुन्दर सिंह जी का शिक्षा, समाजसेवा एवं मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
🙏 शत्-शत् नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि 🙏
बाबू सुन्दर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स