ऋषि कपूर, बसपा,गोरखपुर मण्डल

  • Home
  • India
  • Lucknow
  • ऋषि कपूर, बसपा,गोरखपुर मण्डल
Call Directions Contact the university

ऋषि कपूर, बसपा,गोरखपुर मण्डल no

07/08/2026
 #मुख्यमंत्री_के_गृह_जनपद_में_जंगलराज_चरम_पर_रक्षक_ही_बन_चुके_हैं_भक्षक - ऋषि कपूर  जनपद में लगातार हो रही मासूम बच्चों ...
07/08/2026

#मुख्यमंत्री_के_गृह_जनपद_में_जंगलराज_चरम_पर_रक्षक_ही_बन_चुके_हैं_भक्षक - ऋषि कपूर
जनपद में लगातार हो रही मासूम बच्चों के अपहरण, दुष्कर्म एवं निर्मम हत्या की घटनाओं पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए आज बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री ऋषि कपूर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष श्री ऋषि कपूर ने कहा की गोरखपुर की धरती आज कानून-व्यवस्था के नाम पर पूरी तरह शर्मसार हो चुकी है। जिस जिले को प्रदेश का सबसे सुरक्षित क्षेत्र होने का दावा किया जाता है, आज वही जिला हमारी मासूम बेटियों और बच्चों के लिए सबसे खौफनाक और असुरक्षित स्थान बन गया है। आए दिन मासूम बच्चों की हत्याएं, अपहरण और यौन उत्पीड़न की घटनाएं यह साबित करती हैं कि उत्तर प्रदेश में कानून का नहीं, बल्कि अपराधियों का राज चल रहा है।
हाल ही में एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची दीपिका शर्मा के साथ हुई हैवानियत* और हत्या में पुलिस विभाग के ही एक सिपाही की संलिप्तता ने पूरी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। जब कानून के रखवाले ही भक्षक बन जाएंगे, तो आम जनता अपनी सुरक्षा की गुहार किससे लगाएगी? मा. मुख्यमंत्री जी का गृह जनपद होने के नाते नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और सामाजिक परिवर्तन की महानायिका बसपा की राष्ट्रिय अध्यक्ष आदरणीय बहन सुश्री मायावती जी के मुख्यमंत्रित्व काल से सीख लेना चाहिए कि किस तरह से आदरणीय बहन जी के शासनकाल में बड़े-बड़े माफिया चोर उचक्के गुंडे बदमाश ने उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश को छोड़कर के विदेशों में भागने का काम किया। अब उत्तर प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और सर्व समाज के लोगों ने उत्तर प्रदेश की तख्ता पलट करके 2027 में आदरणीय बहन जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले रखा है।
बसपा प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन के समक्ष निम्नलिखित प्रमुख मांगे रखीं |
1- मासूमों से जुड़े मामलों की सुनवाई हेतु विशेष फास्ट-ट्रैक कोर्ट का गठन कर 6 महीने के भीतर दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।
2- अपराधियों पर पॉक्सो (POCSO) व गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी अवैध संपत्तियों को तुरंत कुर्क किया जाए।
3- घटना के 30 दिनों के भीतर जांच पूरी कर अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाए।
4- जांच में ढिलाई बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
5 - पीड़ित परिवारों को ₹50 लाख की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा 24 घंटे पुलिस सुरक्षा दी जाए।
6- स्कूलों व संवेदनशील स्थलों के 500 मीटर के दायरे में पुलिस पिकेट/112 डायल वाहन तैनात किए जाएं, ग्रामीण इलाकों में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और सीसीटीवी सर्विलांस सक्रिय किया जाए।
7- किसी भी बच्चे के लापता होने की सूचना पर बिना देरी एफआईआर दर्ज कर एसआईटी (SIT) का गठन किया जाए।
बसपा प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन ने इन मांगों पर त्वरित और ठोस कदम नहीं उठाए, तो पार्टी जनता के न्याय के लिए आगे भी लड़ाई लड़ने को बाध्य होगी।
प्रतिनिधिमण्डल में मुख्य रूप से घनश्याम राही जी, परमेश्वर उर्फ छोटू सहारा जिला महासचिव, जावेद सिमनानी, श्रीराम बाबू ,भवनाथ राय ख्वाजा समसुद्दीन विद्यानंद यादव, ओमनारायण पांडेय, अरविंद सिंह, जनार्दन फौजी प्रमोद शर्मा अमित शर्मा, कुलदीप शर्मा आशीष शर्मा ,अशोक शुक्ला ,शशिपाल, ई मयंक ,अनिल प्रताप बौद्ध ,जयकार प्रसाद ,डॉ राजेंद्र राजेश मलिक इमरान अंसारी सिराजुद्दीन विशाल प्रसाद श्री नारायण रामप्रीत धूसिया लीलावती गायत्री सुरेंद्र प्रसाद सहित सैकड़ों लोगों से अधिक की उपस्थित रही
जारीकर्ता:
बहुजन समाज पार्टी
जनपद - गोरखपुर,

Address

Lucknow

Telephone

9452373341

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ऋषि कपूर, बसपा,गोरखपुर मण्डल posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to ऋषि कपूर, बसपा,गोरखपुर मण्डल:

Shortcuts

Share