H.S.College, Udakishunganj

H.S.College, Udakishunganj trying to provide best in this region

हरिहर साहा महाविद्यालय, उदाकिशुनगंज के कीड़ा पदाधिकारी, क्रिकेट टीम के कोच एवं अर्थपाल डॉ. अरुण कुमार महतो ने बताया कि 26...
26/01/2026

हरिहर साहा महाविद्यालय, उदाकिशुनगंज के कीड़ा पदाधिकारी, क्रिकेट टीम के कोच एवं अर्थपाल डॉ. अरुण कुमार महतो ने बताया कि 26 जनवरी 2026, गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के छात्रों के बीच में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा, जिसके मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर जवाहर पासवान होंगे l क्रिकेट मैच 20-20 ओवरों का खेला जाएगा l यह क्रिकेट मैच सेमेस्टर 1 ( सत्र 2025 -29), सेमेस्टर 3 (सत्र 2024 - 28), सेमेस्टर 5( सत्र 2023 -27 ) और महाविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों के बीच खेला जाएगा l भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को मेडल दिया जाएगा l

हरिहर साहा महाविद्यालय, उदाकिशुनगंज के कीड़ा पदाधिकारी,टीम के कोच एवं अर्थपाल डॉ. अरुण कुमार महतो ने बताया कि 26 जनवरी 20...
26/01/2026

हरिहर साहा महाविद्यालय, उदाकिशुनगंज के कीड़ा पदाधिकारी,टीम के कोच एवं अर्थपाल डॉ. अरुण कुमार महतो ने बताया कि 26 जनवरी 2026, गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की छात्रा मुस्कान खातून को एथलेटिक्स के क्षेत्र में उसके शानदार प्रदर्शन के लिए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर जवाहर पासवान के द्वारा सम्मानित किया जाएगा l कीड़ा एवं एवं सांस्कृतिक परिषद, मधेपुरा द्वारा पार्वती साइंस कॉलेज मधेपुरा में आयोजित अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतर्गत 800 मी दौड़ एवं 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में महाविद्यालय की तृतीय सेमेस्टर छात्रा मुस्कान खातून, पिता मोo फारूक अली ने प्रथम स्थान , 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय और अपने माता पिता का नाम रौशन और गौरवान्वित किया था l उसके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उसका चयन अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया जिसका आयोजन बेंगलुरु में हुआ जिसमें वह महाविद्यालय की ओर से शामिल हुई l राष्ट्रीय सेवा योजना के रेड रन प्रतियोगिता में भी वह महाविद्यालय से चयनित हुई थी, यह प्रतियोगिता पटना में आयोजित हुई थी l राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता जो रांची, झारखण्ड में आयोजित हुई उसमें भी उसने प्रतिभाग कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया l महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य प्रोफेसर जवाहर पासवान सहित डॉ. सुमन कुमार झा,डॉ. अरुण कुमार महतो, सरवर मेहंदी, नागेश्वर दास, डॉ. विश्वजीत प्रकाश महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और मुस्कान के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ढेर सारी बधाइयां दी l

खेलकूद एवं  एवं सांस्कृतिक परिषद, मधेपुरा द्वारा पार्वती साइंस कॉलेज मधेपुरा में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतर्गत...
04/12/2025

खेलकूद एवं एवं सांस्कृतिक परिषद, मधेपुरा द्वारा पार्वती साइंस कॉलेज मधेपुरा में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतर्गत 800 मी दौड़ प्रतियोगिता एवं 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में महाविद्यालय की तृतीय सेमेस्टर छात्रा मुस्कान खातून, पिता मोo फारूक अली ने प्रथम स्थान , 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय और अपने माता पिता का नाम रौशन और गौरवान्वित किया l महाविद्यालय परिवार के लिए ऐतिहासिक और अविस्मरणीय पल, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा मुस्कान की मैराथन दौड़ के लिए l विगत वर्षों में भी खेलकूद प्रतियोगिता में महाविद्यालय ने कई कीर्तिमान स्थापित किये है l महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर परम आदरणीय प्रधानाचार्य जवाहर सर सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और मुस्कान के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ढेर सारी बधाइयां दी l

खेल पदाधिकारी
डॉ. अरुण कुमार
हरिहर साहा महाविद्यालय उदाकिशुनगंज,मधेपुरा

खेलकूद एवं  एवं सांस्कृतिक परिषद, मधेपुरा द्वारा पार्वती साइंस कॉलेज मधेपुरा में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतर्गत...
02/12/2025

खेलकूद एवं एवं सांस्कृतिक परिषद, मधेपुरा द्वारा पार्वती साइंस कॉलेज मधेपुरा में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतर्गत 800 मी दौड़ प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा मुस्कान खातून ने प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय और अपने माता पिता का नाम रौशन और गौरवान्वित किया l

प्रोफेसर अरुण कुमार
Sport officer
H.S. कॉलेज, उदाकिशुभगंज

09/11/2025
राज्य स्तरीय रेड रन 2025  खबरों में  .....राज्य स्तरीय रेड रन- 2025 प्रतियोगिता में हरिहर साहा महाविद्यालय उदाकिशुनगंज क...
03/09/2025

राज्य स्तरीय रेड रन 2025 खबरों में .....
राज्य स्तरीय रेड रन- 2025 प्रतियोगिता में हरिहर साहा महाविद्यालय उदाकिशुनगंज की सेमेस्टर 2 की छात्रा मुस्कान खातून ने बी एन मंडल यूनिवर्सिटी के जिला मधेपुरा का प्रतिनिधित्व किया। रेड रन -2025 के जिला नोडल पदाधिकारी का दायित्व प्रो सरवर मेहदी ,कार्यक्रम पदाधिकारी एच एस कॉलेज उदाकिशुनगंज ने निभाया।

02/09/2025

Red Run -2025

बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति , पटना के बैनर तले दिनांक 2 सितंबर 2025 को पाटलिपुत्र स्टेडियम कंकड़बाग، पटना में रेड रन...
02/09/2025

बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति , पटना के बैनर तले दिनांक 2 सितंबर 2025 को पाटलिपुत्र स्टेडियम कंकड़बाग، पटना में रेड रन 2025 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें मधेपुरा जिला से तीन छात्र तथा तीन छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अमरेश कुमार, टी पी कॉलेज‌ मधेपुरा ,द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले नीतीश कुमार ,यूभीके कॉलेज कड़ामा‌ तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दिलीप कुमार ,‌टी पी कॉलेज ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया वहीं छात्रा संवर्ग से जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कुमारी मुस्कान मधेपुरा कॉलेज , द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली मुस्कान खातून एच एस कॉलेज उदाकिशुनगंज और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली ज्योति कुमारी टीपी कॉलेज मधेपुरा ने हिस्सा लिया। जिला नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रो. सरवर मेहदी, कार्यक्रम पदाधिकारी एच एस कालेज उदाकिशुनगंज ने इनका नेतृत्व किया। मधेपुरा जिला को अधिकतम सहभागिता पर नौ अन्य जिलों के साथ प्रशस्ति पत्र भी दिया गया ।

बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति ,पटना के बैनर तले आज दिनांक 22 अगस्त 2025 को  रेड रन -2025 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता ठा...
22/08/2025

बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति ,पटना के बैनर तले आज दिनांक 22 अगस्त 2025 को रेड रन -2025 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में हुई। जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों से चयनित पांच छात्रों तथा पांच छात्राओं को प्रतिभाग करना था। जिला स्तर की प्रतियोगिता में भी पांच छात्र तथा पांच छात्राएं चयनित होकर राज्य स्तरीय रेड रन -2025 प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पुरुष संवर्ग में शीर्ष पांच में जगह बनाते हुए हरिहर साहा महाविद्यालय उदाकिशुनगंज से सौरभ कुमार ने चौथा तथा श्रवण कुमार ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला संवर्ग में शीर्ष पांच छात्राओं में स्थान बनाते हुए हरिहर साहा महाविद्यालय उदाकिशुनगंज से मुस्कान खातून ने दूसरा और गुलशन कुमारी ने पांचवा स्थान प्राप्त किया।

एड्स जागरूकता अभियान को गति देने के लिए दौड़े धावक  हरिहर साहा महाविद्यालय में  रेड रिबन क्लब इकाई के तत्वावधान में महाव...
22/08/2025

एड्स जागरूकता अभियान को गति देने के लिए दौड़े धावक
हरिहर साहा महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब इकाई के तत्वावधान में महाविद्यालय स्तरीय रेड रन -2025 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ में भाग लिया, वहीं छात्राओं के लिए यह सीमा 3 किलोमीटर निर्धारित की गई। चयनित 5 छात्र तथा 5 छात्राएं दिनांक 22-08 -2025 को जिला स्तरीय रेड रन- 2025 प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

Address

At Udakishunganj
Madhepura
852220

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when H.S.College, Udakishunganj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share