03/09/2026
बी.एम. कॉलेज, रहिका में महाविद्यालयीय खेल-कूद प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बी.एम. कॉलेज, रहिका में मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महाविद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता-2026 का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। पांच दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन 01 सितंबर 2026 से 05 सितंबर 2026 तक महाविद्यालय के खेल परिसर में किया जा रहा है।
आयोजन के प्रथम दिन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ भाग लिया।