12/10/2022
निरक्षरता उन्मूलन अभियान : बाबूजी पाठशाला
बुधवार को मधुबनी जिला के मैलाम पंचायत के तिलैय गांव में संदीप विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पं०श्री नित्यानंद झा ने 'बाबूजी पाठशाला' का उद्घाटन किया । बाबूजी पाठशाला की परिकल्पना संदीप विश्वविद्यालय के चेयरमैन श्री संदीप झा ने वंचित वर्ग के बच्चों के शैक्षणिक सुधार के लिए की, उनका मानना है कि शिक्षा हीं सफलता की कुंजी है कोई भी वर्ग शिक्षा से वंचित न रहे, इसीलिए समाज के वंचित वर्ग अनुसूचित जाति के हरेक बच्चे को विद्यालय तक कैसे पहुंचाया जाए, इसके लिए बच्चों के माता पिता को प्रोत्साहित करना जरूरी है, बच्चों को गुणवतापूर्ण शिक्षा देना जरूरी है। उनका कहना है कि जैसे पोलियो को जर से खत्म करने के लिए सरकार ने घर घर जाकर पोलियो की खुराक दी और पोलियो का उन्मूलन हुआ उसी तरह शिक्षा की अलख जगाने के लिए वंचित वर्ग के हरेक बच्चों को गुणवतापूर्ण शिक्षा मिलना चाहिए, इसीलिए निरक्षरता के उन्मूलन के लिए बाबूजी पाठशाला की स्थापना की जा रही है जिसमे हरेक बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी, मिशन 2024 के तहत हमारा संकल्प है की मैलाम पंचायत को पूर्ण रूप से साक्षर किया जाय, यदि पाठशाला अपने उद्देश्य को पूर्ण करने में सफल रहा तो मिशन 2030 के तहत पूरे जिले से निरक्षरता का उन्मूलन बाबूजी पाठशाला के द्वारा किया जायेगा और मधुबनी जिला पूरे बिहार का पहला पूरी तरह साक्षर जिला बने। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से श्री संदीप झा ने कहा 18 साल से कम उम्र के बच्चों को काम पर ना भेजे, यदि उन्हें कोई मजबूरी हो तो यूनिवर्सिटी उन्हे आर्थिक मदद देगी । 'बाबूजी पाठशाला' के माध्यम से 2018 से ही 'संदीप विश्वविद्यालय' के द्वारा सामाजिक कार्य के रूप में नि:शुल्क शिक्षा प्रदान किया जा रहा है । कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री नित्यानंद झा और शिक्षाविद श्री महेश्वर प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया । अपने अभिभाषण में कुलाधिपति ने यहां पढ़ रहे सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उपस्थित सभी अभिभावकों को इस नेक कार्य में सहयोग करने के लिए धन्यवाद देते हुए आगे भी इसी तरह का सहयोग करने का आग्रह किया । कार्यक्रम का संचालन एजुकेशन डिपार्टमेंट के प्रो० सुजीत कुमार मिश्र कर रहे थे। मौके पर विश्वविद्यालय के एसोसिएट डीन डॉ० बी०एन० त्रिपाठी, रजिस्टार प्रो० रौनक हुसैन एजुकेशन डिपार्टमेंट के डीन प्राचार्य डॉ० ज्योतिंद्र पाठक, श्री राम पॉलिटेक्निक के प्राचार्य श्री संजय कुमार झा, मैलाम पंचायत के वर्तमान मुखिया श्री रमन सिंह, रखवारी पंचायत के मुखिया श्री सत्यनारायण पासवान, प्रख्यात लेखक श्री विवेकानंद झा, श्री उदयकांत ठाकुर, श्री विवेक झा, श्री धर्मेश ठाकुर, श्री लाल'जी झा,श्री दिलीप झा, पूर्व मुखिया हरेराम कुंवर आदि के साथ बहुत सारे स्थानीय नागरिकों की गरिमामई उपस्थिति थी ।