07/08/2026
*_यूजी सेमेस्टर 4 (सत्र 2024–28) परीक्षा में सख्ती : मोबाइल मिलने पर निष्कासन, कॉलेजों पर भी होगी कार्रवाई_*
_यूजी सेमेस्टर 4 (सत्र 2024–28) की परीक्षा कड़ी निगरानी और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जाएगी। पिछले कुछ परीक्षाओं में कई छात्र परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए पकड़े गए थे। इसे देखते हुए कई परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की जांच इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस स्कैनर से की जाएगी।_
_यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन या अन्य प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ पकड़ा जाता है, तो उसे तत्काल परीक्षा से निष्कासित किया जा सकता है।_
> _विश्वविद्यालय ने सभी महाविद्यालयों को भी सख्त निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्र के अंदर का कोई भी वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर वायरल नहीं होना चाहिए। यदि किसी महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र का वीडियो सोशल मीडिया पर पाया जाता है, तो संबंधित महाविद्यालय के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।_