Govt. College for Women, Madlauda

Govt. College for Women, Madlauda This page covers all updates about Govt. College for Women, Madlauda

28/09/2025
राजकीय महिला महाविद्यालय मडलौडा में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा दो दिवसीय 'प्रतिभा खोज प्रतियोगिता' का आयोजन पूरे जोश और ...
28/09/2025

राजकीय महिला महाविद्यालय मडलौडा में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा दो दिवसीय 'प्रतिभा खोज प्रतियोगिता' का आयोजन पूरे जोश और उत्साह के साथ किया जा रहा है। प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों और दर्शकों की उमंग भरी उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने दीप-प्रज्वलन के साथ किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। प्राचार्य ने कहा, "ऐसे आयोजन छात्राओं की रचनात्मकता और आत्मविश्वास को निखारने का एक शानदार मंच प्रदान करते हैं।" उनके प्रेरक शब्दों ने प्रतिभागियों का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ाया ।
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. रेखा रंगा ने अपने कुशल मंच संचालन से कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए। उनके सहज और प्रभावी संचालन ने दर्शकों और प्रतिभागियों को पूरे समय बांधे रखा। उनके सहयोगी उमेश कुमार ने भी मंच संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे कार्यक्रम का प्रवाह निर्बाध और आकर्षक रहा।
आज के दिन अभिनय और नृत्य की विभिन्न स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इन प्रस्तुतियों ने न केवल उनकी कला को उजागर किया, बल्कि दर्शकों के दिलों को भी छू लिया।

08/02/2025

One of our star performers

"अनुगूँज" राजकीय महिला महाविद्यालय, मडलौडा में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम"अनुगूँज", आयोजन 06-07 फरवरी     को किया गय...
08/02/2025

"अनुगूँज"

राजकीय महिला महाविद्यालय, मडलौडा में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम"अनुगूँज", आयोजन 06-07 फरवरी को किया गया । इस कार्यक्रम आयोजन का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक विभाग की संयोजिका डॉ मंजू शर्मा के नेतृत्व में हुआ।
आज जिन छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बाजी मारी उनके नाम हैं:-
1. जनरल डांस सोलो – तन्नू (बी.ए. द्वितीय वर्ष)

2. हरियाणवी ग्रुप डांस – पूजा और भावना (एम.ए. प्रथम वर्ष)

3. हरियाणवी सोलो डांस – पूजा (एम.ए. प्रथम वर्ष)

4. गायन प्रतियोगिता – प्राची (बी.एससी. द्वितीय वर्ष)

5. समूह गायन – प्राची और महक (बी.एससी. द्वितीय वर्ष)

6.फाइन आर्ट: बी.एससी. द्वितीय वर्ष - राखी
7.रंगोली: बी.ए. द्वितीय वर्ष - अनीता
8.कविता पाठ: बी.ए. द्वितीय वर्ष - भावना
9.भाषण प्रतियोगिता: बी.ए. प्रथम वर्ष - मुस्कान
10.मेहंदी लेखन: बी.ए. तृतीय वर्ष - रूखसार
11.पोस्टर/पेंटिंग: बी.ए. द्वितीय वर्ष - आरती
12.क्ले मॉडलिंग: बी.ए. तृतीय वर्ष - कोमल

सभी विजेता छात्राओं को प्रशंसा पत्र तथा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Youth Festival ( Unifest 2024) Organised at GCW Murthal Sonipat from 22 October to 24 October 2024.Our Team won Unifest ...
25/10/2024

Youth Festival ( Unifest 2024) Organised at GCW Murthal Sonipat from 22 October to 24 October 2024.
Our Team won Unifest 2024

First Prize in Choreography
First in Poetic recitation Punjabi
Second in Hindi Debate
Second in Poetic recitation english
Second in Group song Haryanvi
Second in Western Vocal solo
Second in Poster making
Second in Haryanvi Skit
Second in group dance haryanvi
Second in solo Dance Haryanvi
Third in Mime
Third in One Act play
Third in clay modeling
Third in Best out of waste
Third in Sanskrit Shalokocharan

Best Actress for Female in one act play
Best Speaker in Hindi Debate ( for the motion)

September 27, 2024 Talent Search competition
28/09/2024

September 27, 2024 Talent Search competition

राजकीय महिला महाविद्यालय में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा दो दिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्...
28/09/2024

राजकीय महिला महाविद्यालय में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा दो दिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ रामनिवास जंगम द्वारा किया गया । कार्यक्रम का आयोजन डॉ मंजू रानी शर्मा के संयोजन में हुआ। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ मंजू शर्मा , श्री उमेश कुमार, श्रीमती लीना रानी , श्रीमती रेणु द्वारा निभाई गई। मंच संचालन डॉ प्रदीप कुमार और पूनम राठी द्वारा किया गया।छात्राओं ने भी इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Address

Madlauda
132113

Opening Hours

Monday 9am - 4pm
Tuesday 9am - 4pm
Wednesday 9am - 4pm
Thursday 9am - 4pm
Friday 9am - 4pm
Saturday 9am - 4pm

Telephone

01802583001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt. College for Women, Madlauda posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share