13/09/2025
हिन्दी दिवस कार्यक्रम आयोजित
आज कस्बे की गीतांजली बी.एड.कॉलेज बोरावड़ में हिन्दी दिवस बड़े हर्सोउल्लास के साथ मनाया गया। महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हिन्दी दिवस पर सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखें। छात्राध्यापिकाओं के लिए आयोजित आषु भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तमन्ना साई बी.एड.द्वितीय वर्ष व द्वितीय स्थान डी.एल.एड प्रथम वर्ष की रेखा व सानिया ने प्राप्त किया जबकि वही तृतीय स्थान पर बी.एड.द्वितीय वर्ष से आफरीन खान व बी.एड.प्रथम वर्ष ज्योति चारण व मुस्कान खान रही। विजेताओं को प्रषस्ति-पत्र ईनाम वितरित किये इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ रविन्द्र सिंह राजावत ,डॉ. राजेन्द्र कुमार सैनी,श्री मुकेष चौहान,श्री आबिद अली,श्री श्रीराम अडाणियां,श्री सुषील कु.शर्मा,श्रीमती रेखा,श्री महावीर ,श्रीमती लाला पारीक,श्रीमती तनुजा, मोहम्म्द शाहिद व वकार अली आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम व मंच संचालन श्री नन्दाराम चौधरी ने किया।