SS Educational Institute

SS Educational Institute SSEI is administered by Shri Shyama Shyam Charitable Trust Agra, established 2008.

SS Educational Institute was established on 2nd July 2008 by Shri Shyama Charitable trust with the vision to provide education in a different innovative and affable learning environment through Discipline and well planned manner to Groom the overall personality of every student to make them eligible to complete with the world and achieve acme of success. The institute is affiliated to Dr. Bheem Ra

o Ambedkar University, Agra and recognised by NCTE, approved by Government and running under Self financing scheme to provide best Analytical, Practical, Innovative and Quality Education to students along with teacher's courses.

08/12/2025
एस एस एजुकेशनल इंस्टिट्यूट के प्रांगण में दिनांक 28/10/25 को "डी जी शक्ति अभियान " के अंतर्गत बीए, बीएससी, बी कॉम और बीए...
30/10/2025

एस एस एजुकेशनल इंस्टिट्यूट के प्रांगण में दिनांक 28/10/25 को "डी जी शक्ति अभियान " के अंतर्गत बीए, बीएससी, बी कॉम और बीएड के छात्र- छात्राओं को मुख्य मंत्री उतर प्रदेश सरकार की ओर से लगभग 200 से अधिक टैबलेट वितरित किए गए.
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंध तंत्र व प्राचार्य ने एक भव्य समारोह में संकाय सदस्यों के साथ सभी चयनित छात्र- छात्राओं को टैबलेट प्रदान किये. टैबलेट प्राप्त करने वाले छात्र इस अवसर पर काफी प्रसन्न नजर आये. प्राचार्य ने महा विद्यालय की ओर से सभी छात्र- छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा  दिनांक 28/10/25 को...
29/10/2025

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिनांक 28/10/25 को एसएस एजुकेशनल इंस्टिट्यूट में जन जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. डिप्टी सीएमओ आगरा डॉ. पीयूष जैन जी के नेतृत्व में डॉ. संजय राणा डीआरपी, श्रीमती ममता यादव क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, श्री सयुज कुमार, पूजा कुलश्रेष्ठ व उनकी डेंटल टीम ने छात्र- छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें स्वास्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी. डॉ. पीयूष जैन ने छात्रों को शराब, ड्रग्स और तम्बाकू से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से समझाया. ये सभी पदार्थ कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह, रक्तचाप जैसी जानलेवा बीमारियों को पैदा करते हैं. उन्होंने इन बीमारियों के लक्षण और उनके निदान भी बताये.
उप मुख्य चिकित्साधिकारी ने छात्रों को मानसिक रोगों चिंता (एंजाइटी), अवसाद, ओसीडी आदि के बारे में भी जागरूक किया.
अंत में प्राचार्य डॉ. दीपक अग्रवाल जी ने डिप्टी सीएमओ और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर संकाय सदस्यों के साथ भारी संख्या में छात्र- छात्राएं उपस्थित थे और अंत में उपस्थित सभी वक्ताओं को महाविद्यालय की ओर से श्री वासुदेव प्रधान जी द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

एसएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में दीपावली के उपलक्ष्य में रंगोली महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न संकायों के छात्...
18/10/2025

एसएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में दीपावली के उपलक्ष्य में रंगोली महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न संकायों के छात्र- छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. निर्णायक टीम द्वारा चयनित प्रथम, द्वितीय और तृतीय रंगोली को प्राचार्य डॉ. दीपक अग्रवाल ने पुरुस्कृत किया. सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिये गए. इस अवसर पर बीए, बीएससी, बी कॉम, एमए, एमएससी, बीएड, डीएलएड और डी फार्मा के छात्र- छात्राएं और संकाय सदस्य उपस्थित रहे.

एस एस ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स में आज दीपावली के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. संकाय सदस्यों के म...
14/10/2025

एस एस ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स में आज दीपावली के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. संकाय सदस्यों के मार्ग निर्देशन में आयोजित दीप सज्जा, कार्ड मेकिंग, मेहंदी, मोमबत्ती सज्जा और आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिताओं में बीए, बीएससी, बीकाम, बीएड, डीएलएड, बीसीए, बीबीए, एमए, एमएससी और डी फार्मा के छात्र- छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया. प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को ग्रुप के डायरेक्टर श्री रजत यादव जी ने पुरुस्कार प्रदान किये. प्राचार्य डॉ. दीपक अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया.

एसएस ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स में आज महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्...
02/10/2025

एसएस ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स में आज महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया.
प्राचार्य डॉ. दीपक अग्रवाल ने गाँधी जी और शास्त्री जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन किया. स्टाफ सदस्यों और विभिन्न संकायों के छात्र- छात्राओं ने भी दोनों महान नेताओं को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. प्राचार्य के साथ साथ अन्य शिक्षकों और छात्रों ने गाँधी जी और शास्त्री जी के जीवन और देश के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला.
इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें स्टाफ के साथ छात्र- छात्राओं ने भाग लिया..

Admission Open 2025-26
19/09/2025

Admission Open 2025-26

Admission Open (2025-27)Last Date:- 12th September 2025
08/09/2025

Admission Open (2025-27)
Last Date:- 12th September 2025

एसएस ग्रुप ऑफ एजुकेशन में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम
15/08/2025

एसएस ग्रुप ऑफ एजुकेशन में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

B.Ed 2025-27 Admission Open
13/08/2025

B.Ed 2025-27
Admission Open

Address

12KM MILE STONE, AGRA-JAGNER Road, MALPURA, AGRA
Malpura
283102

Opening Hours

Monday 9:30am - 4:30pm
Tuesday 9:30am - 4:30pm
Wednesday 9:30am - 4:30pm
Thursday 9:30am - 4:30pm
Friday 9:30am - 4:30pm
Saturday 9:30am - 4:30pm

Telephone

+918191099400

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SS Educational Institute posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to SS Educational Institute:

Share