16/01/2026
आईटीआई पास युवाओं के लिए #जिंदल_स्टील लिमिटेड में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट.
अररिया ज़िले में आईटीआई उत्तीर्ण महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए जिंदल स्टील लिमिटेड, कर्नाटक द्वारा दिनांक 20 जनवरी 2026 को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा।
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अररिया (रानीगंज), भिट्ठा मोड़ में तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फारबिसगंज में आयोजित होगा।
इस कैंपस प्लेसमेंट में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, मैकेनिक डीजल, टर्नर, मोटर मैकेनिक व्हीकल, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, शीट मेटल वर्कर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक एवं फाउंड्री मैन ट्रेड के आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित है।
कैंपस प्लेसमेंट में भाग लेने हेतु महिला अभ्यर्थी प्रातः 11 बजे तक महिला आईटीआई फारबिसगंज तथा पुरुष अभ्यर्थी प्रातः 11 बजे तक आईटीआई अररिया (रानीगंज), भिट्ठा मोड़ अनिवार्य रूप से पहुँचें। उपस्थित अभ्यर्थियों का लिखित/ऑनलाइन टेस्ट लिया जाएगा एवं जिंदल स्टील के एचआर अधिकारी द्वारा ऑनलाइन माध्यम से डाटा आधारित इंटरव्यू किया जाएगा।
बिहार के किसी भी सरकारी अथवा गैर-सरकारी आईटीआई से उत्तीर्ण महिला-पुरुष अभ्यर्थी आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज दो फोटो एवं सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होकर कैंपस प्लेसमेंट में भाग ले सकते हैं।
चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा एक वर्ष तक अप्रेंटिस के रूप में रखा जाएगा, तत्पश्चात स्थायी नियुक्ति दी जाएगी। वर्तमान में ₹12,100 मासिक वेतन के साथ निःशुल्क आवास, बस सुविधा, कैंटीन कूपन एवं ₹2 लाख तक का मेडिकल इंश्योरेंस लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी संबंधित संस्थान पहुँचकर प्लेसमेंट अधिकारी से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
भाग लेने वाले अभ्यर्थी इस google फॉर्म को भर कर संस्थान आऐ..
https://forms.gle/A22Jq193oppmCzrk8