NSS Unit of Bassa College

NSS Unit of Bassa College This page is made by NSS Unit of Bassa College. We are volunteers and we are always ready for any social contribution. Please be the part of our NSS team.

23/01/2025
राजकीय महाविद्यालय बासा गोहर में 2 दिसंबर 2024 को विश्व एड्स दिवस का आयोजन किया गया। यह आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य ड...
02/12/2024

राजकीय महाविद्यालय बासा गोहर में 2 दिसंबर 2024 को विश्व एड्स दिवस का आयोजन किया गया। यह आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पूर्ण चौहान के दिशा निर्देशन में महाविद्यालय की NSS इकाई , NCC और रोवर्स & रेंजर्स इकाई द्वारा संयुक्त रूप में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के वरिष्ठ सहयोगी आचार्य डॉ० विजय कुमार, भूगोल विभाग द्वारा किया गया। जिन्होंने अपने अध्यक्षीय अभिभाषण में विद्यार्थियों को HIV/AIDS से संबन्धित जागरुकता एवं बचाव विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि इस ला-इलाज़ बीमारी पर रोकथाम केवल जागरुकता द्वारा ही लगाई जा सकती है और विद्यार्थी हमारे युवा होने साथ साथ आने वाले भविष्य के कर्णधार भी है जिनके ऊपर समाज और राष्ट्र दोनों का भार है यदि युवा स्वस्थ होंगे तो निश्चित ही समाज और देश भी स्वस्थ होगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा भिन्न-भिन्न गतिविधियां जैसे कि नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण और क्विज़ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर HIV/AIDS से संबन्धित जागरुकता फैलाने में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा HIV/AIDS पर जागरूगता अभियान हेतु एक रैली का आयोजन भी किया। यह रैली महाविद्यालय प्रांगण से शुरू हो कर खयोड़ बाजार तक जा कर लोगों को HIV/AIDS से बचने का संदेश दिया । इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी वरिष्ठ आचार्य वर्ग, NSS इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो० अर्चना शर्मा, डॉ० भेद वर्मा , ANO NCC प्रो० यशपाल, रोवर्स और रेंजर्स इकाई के इंचार्ज प्रो० कृष्णा और संजीव कुमार के अतिरिक्त अन्य गैर शिक्षक वर्ग भी उपस्थित थे।

NSS UNIT of GC Bassa (Gohar) Mandi.                   "National constitution day"आज राजकीय महाविद्यालय बासा में भारत संव...
26/11/2024

NSS UNIT of GC Bassa (Gohar) Mandi.

"National constitution day"
आज राजकीय महाविद्यालय बासा में भारत संविधान दिवस बड़े
धूम-धाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए
राजकीय महाविद्यालय बासा में कई गतिविधियों का आयोजन
किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में G.C.BASSA की
NSS इकाई ने भी अपना पूर्ण सहयोग दिया। इस कार्यक्रम में
महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा
नाट्य के द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इस कार्यक्रम में
Poster making competition का आयोजन भी किया गया।
इस कार्यक्रम में rover and rangers और NCC इकाई ने भी
अपना सहयोग देकर इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाया।

06/09/2024
आज दिन के सत्र के रिसोर्स पर्सन एसएचओ गोहर श्री लाल सिंह जी रहे
14/02/2024

आज दिन के सत्र के रिसोर्स पर्सन एसएचओ गोहर श्री लाल सिंह जी रहे














सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान दुगराई गांव को गोद लिया गया
14/02/2024

सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान दुगराई गांव को गोद लिया गया














कॉलेज परिसर का सौंदर्यकरण करते स्वयंसेवी।
14/02/2024

कॉलेज परिसर का सौंदर्यकरण करते स्वयंसेवी।














09/02/2024
आज दिनांक 8 फरवरी, 2024 को राजकीय महाविद्यालय बासा के प्रांगण में    कार्यक्रम अधिकारियों श्रीमती अर्चना शर्मा एवं डॉ. श...
09/02/2024

आज दिनांक 8 फरवरी, 2024 को राजकीय महाविद्यालय बासा के प्रांगण में कार्यक्रम अधिकारियों श्रीमती अर्चना शर्मा एवं डॉ. शिवेंद्र सांगर की देख रेख एन एस एस के सात दिवसीय वार्षिक शिविर का शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पूर्ण चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन समारोह का हिस्सा बने। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत पंजाबी नृत्य.एकल नृत्य, व हिमाचली लोक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर अपने अभिभाषण में मुख्य अतिथि महोदय ने बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए एन एस एस इकाइयों द्वारा की जाने वाली सामाजिक सेवा पर चर्चा की तथा स्वयंसेवकों से अनुशासित एवं मर्यादित आचरण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे।

Address

Bassa
Mandi
175029

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NSS Unit of Bassa College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share