Seraj Warriors

Seraj Warriors Don't count the days,
Make the days count.

22 नवंबर से 29 नवंबर 2022 तक राजकीय महाविद्यालय सिराज लंबाथाच के 29  कैडेट्स ने सात दिवसीय ATC कैंप पंडोह में भाग लिया| ...
04/02/2023

22 नवंबर से 29 नवंबर 2022 तक राजकीय महाविद्यालय सिराज लंबाथाच के 29 कैडेट्स ने सात दिवसीय ATC कैंप पंडोह में भाग लिया| कैंप में कैडेट्स को शारीरिक प्रशिक्षण के साथ नेतृत्व योग्यता ,व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, सम्मान की भावना, संचार कौशल ,आत्मरक्षा, आपदा प्रबंधन ,मानचित्र अध्ययन और Armed Forces के बारे में बताया गया| साथ ही कैंप में टेंट पिचिंग, फायरिंग और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। जिसमें महाविद्यालय लंबाथाच के कैडेट्स ने अपनी सर्वोत्तम भागीदारी प्रस्तुत की| टेंट पिचिंग और फायरिंग दोनों प्रतियोगिताओं में लंबाथाच के कैडेट्स ने द्वितीय स्थान हासिल किया |इसके अलावा कैंप में अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया| जिसमें कैडेट्स ने अपनी प्रशंसनीय भागीदारी प्रस्तुत की| कैंप के कमांडिंग ऑफीसर कर्नल रणधीर सिंह ने लंबाथाच महाविद्यालय के कैडेट्स की उनके अनुशासन और विभिन्न गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सराहना की| इस कैंप में सभी कैडेट्स का अनुभव बहुत अच्छा और अविस्मरणीय रहा|

21 नवंबर 2022 को राजकीय महाविद्यालय सिराज लंबाथाच  में राजनीति शास्त्र विभाग और एनसीसी ट्रूप ने महाविद्यालय की प्राचार्य...
01/02/2023

21 नवंबर 2022 को राजकीय महाविद्यालय सिराज लंबाथाच में राजनीति शास्त्र विभाग और एनसीसी ट्रूप ने महाविद्यालय की प्राचार्या महोदया डॉ जया कुमारी की अध्यक्षता में संविधान दिवस और एनसीसी दिवस मनाया| PTA अध्यक्ष श्री भीम सिंह जी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई| कार्यक्रम में एकल गान ,कविता पाठन ,एकल नृत्य, नाटक एवं पहाड़ी नाटी से एनसीसी कैडेट्स ने सभी का मनोरंजन किया| कार्यक्रम के अंत में राजनीति शास्त्र के प्राध्यापक प्रोफेसर ओंकार सिंह ने सफल आयोजन के लिए सभी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया|

24 सितंबर 2022 को राजकीय महाविद्यालय सिराज लंबाथाच में एनएसएस स्थापना दिवस मनाया गया| जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने भी बढ़-चढ...
28/01/2023

24 सितंबर 2022 को राजकीय महाविद्यालय सिराज लंबाथाच में एनएसएस स्थापना दिवस मनाया गया| जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया|

14 सितंबर 2022 को हिंदी विभाग द्वारा आयोजित हिंदी दिवस में एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया|
28/01/2023

14 सितंबर 2022 को हिंदी विभाग द्वारा आयोजित हिंदी दिवस में एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया|

5 सितंबर 2022 को एनसीसी कैडेट्स द्वारा  शिक्षक दिवस मनाया गया| जिसमें राजकीय महाविद्यालय सिराज लंबाथाच के सभी प्राध्यापक...
28/01/2023

5 सितंबर 2022 को एनसीसी कैडेट्स द्वारा शिक्षक दिवस मनाया गया| जिसमें राजकीय महाविद्यालय सिराज लंबाथाच के सभी प्राध्यापकों और कर्मचारियों को सादर आमन्त्रित कर उन्हें सम्मानित किया गया।

15 अगस्त 2022 को राजकीय महाविद्यालय सिराज लंबाथाच के 25 कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस की  परेड में जंजैहली में भाग लिया| 🇮🇳...
27/01/2023

15 अगस्त 2022 को राजकीय महाविद्यालय सिराज लंबाथाच के 25 कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस की परेड में जंजैहली में भाग लिया| 🇮🇳🇮🇳

🌺राजकीय महाविद्यालय सराज लंबाथाच में आज दिनांक 25 अगस्त 2022 को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम...
25/08/2022

🌺राजकीय महाविद्यालय सराज लंबाथाच में आज दिनांक 25 अगस्त 2022 को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में उपमंडल दंडाधिकारी श्री पारस अग्रवाल जी मुख्य अतिथि रहे जबकि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राकेश शर्मा जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए भाषण, मतदान पर गायन, नारा लेखन प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नारा लेखन प्रतियोगिता में दीक्षा कुमारी, नरेश कुमार और डिंपल क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम समानता प्रथम तथा बंधुत्व ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में इलेक्शन कानूनगो ने चुनाव से संबंधित अति महत्वपूर्ण जानकारियां विद्यार्थियों के साथ सांझा की, और विद्यार्थी कैसे अपना मतदाता के रूप में पंजीकरण कर सकते हैं इसके बारे में बताया। वही महाविद्यालय प्राचार्य ने विद्यार्थियों को मतदाता के रूप में अपना कर्तव्य निभा एक अच्छा नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मंडल दंडाधिकारी पारस अग्रवाल जी ने विद्यार्थियों को आगामी विधानसभा चुनावों में बढ़ चढ़कर भाग लेने और लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी और प्रतिभागिता को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट पूनम ने मतदाता जागरूकता पर स्वरचित गाना गया जिसे मुख्य अतिथि महोदय तथा सभी श्रोतागणों ने काफी पसंद किया। कार्यक्रम के पश्चात एसडीएम महोदय ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।🌺..🌼नारा लेखन प्रतियोगिता में दीक्षा कुमारी, नरेश कुमार और डिंपल क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम समानता प्रथम तथा बंधुत्व ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।🌼

दिनांक 12/08/2022 को राजकीय महाविद्यालय सिराज के NCC कैडेट्स व अन्य विद्यार्थियों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत लंबा...
17/08/2022

दिनांक 12/08/2022 को राजकीय महाविद्यालय सिराज के NCC कैडेट्स व अन्य विद्यार्थियों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत लंबाथच बाजार में तिरंगा रैली निकाली गई।

दिनांक 04/07/2022 को राजकीय महाविद्यालय सिराज वार्षिक पारितोषिक वितरण के उपलक्ष में  NCC  के छात्रों द्वारा मुख्य अतिथि ...
17/08/2022

दिनांक 04/07/2022 को राजकीय महाविद्यालय सिराज वार्षिक पारितोषिक वितरण के उपलक्ष में NCC के छात्रों द्वारा मुख्य अतिथि Shri Rajendra Vishwanath Arlekar ( Governer) जी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया इसके साथ साथ राज्यपाल जी द्वारा छात्रों आगे बढ़ने की प्रेरणा एवं पुरस्कार भी बांटे गए।

आज दिनांक 11 जुलाई 2022 को राजकीय महाविद्यालय सराज के एनसीसी कैडेट्स ने पर्यावरण की शुद्धता, स्वच्छता एवं सुंदरता के प्र...
11/07/2022

आज दिनांक 11 जुलाई 2022 को राजकीय महाविद्यालय सराज के एनसीसी कैडेट्स ने पर्यावरण की शुद्धता, स्वच्छता एवं सुंदरता के प्रति अपने कर्तव्य को निभाते हुए "सृजन - एक कोशिश" कार्यक्रम के अंतर्गत शेष बचे 160 पौधों को रोप कर निर्धारित 300 पौधों के रोपण के लक्ष्य को हासिल किया।

आज तारीख 09-07-2022 को राजकीय महाविद्यालय सिराज के एनसीसी कैडेट्स ने 🌲"सृजन - एक कोशिश"🌲कार्यक्रम के अंतर्गत एनसीसी ऑफिस...
09/07/2022

आज तारीख 09-07-2022 को राजकीय महाविद्यालय सिराज के एनसीसी कैडेट्स ने 🌲"सृजन - एक कोशिश"🌲कार्यक्रम के अंतर्गत एनसीसी ऑफिसर ओंकार सिंह के नेतृत्व में देवदार के 300 पौधे लगाने का कार्य शुरू किया। कैडेट्स ने लंबाथाच में स्थित वन विभाग की पौधशाला से 300 पौधे लाए तथा उनमें से भारी बारिश के बावजूद 140 पौधों को रौपा। शेष बचे पौधे भी शीघ्र ही लगा दिये जाएंगे । राजकीय महाविद्यालय की एनसीसी इकाई पौधे मुहैया करवाने के लिए वन विभाग का धन्यवाद करती है।🙏😊

दिनांक 26 जून 2022 को राजकीय महाविद्यालय सराज लम्बाथाच में NCC  कैडेट्स के द्वारा नशे के विरूद्ध  कॉलेज से बाजार तक एक र...
03/07/2022

दिनांक 26 जून 2022 को राजकीय महाविद्यालय सराज लम्बाथाच में NCC कैडेट्स के द्वारा नशे के विरूद्ध कॉलेज से बाजार तक एक रैली निकाली गई l साथ ही कैडेट्स के द्वारा रोड सेफ्टी और नशे पर एक नुकड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया l
साथ ही सभी ने नशे के विरुद्ध, व नशे को रोकने के लिए प्रतिज्ञा भी लीl

Address

Govt. College Seraj Lambathach
Mandi
175048

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Seraj Warriors posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share