27/06/2025
आज निमाड़ के शैक्षणिक गौरव को नयी ऊँचाइयाँ प्रदान करने वाले उन्नत संस्थान .'सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय ,मंडलेश्वर' का स्थापना दिवस है. अपनी शैक्षणिक यात्रा के सफलतम 23 वर्ष पूर्ण कर अगले सोपान की ओर अग्रसर यह संस्थान अपने सभी वर्तमान...नवप्रवेशित एवं पूर्व विद्यार्थीयों को इस अवसर पर बहुत बहुत बधाइयाँ और शुभकामनायें प्रेषित करता है। महाविद्यालय परिवार से जुड़े सभी प्रबुद्ध अभिभावकों को सादर नमन एवं उनके स्नेह तथा सहयोग के लिए हार्दिक आभार। सभी शुभ चिंतकों और सहयोगियों का भी हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए आशा करता हूँ कि आप सभी का प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष सहयोग...स्नेह और आशीर्वाद आगे भी इसी प्रकार मिलता रहेगा .. . संस्थान के कर्मठ एवं समर्पित ..शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ को सहृदय साधुवाद ..क्योंकि ये ही संसथान के वास्तविक रचयिता हैं ..और सबसे महत्वपूर्ण हमारे मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्पूर्ण श्रेय समर्पित है जिनके अद्भुत प्रदर्शन से ही संस्थान आज इस बुलंद मुकाम पर है. गुणवत्ता आधारित शिक्षा की यह परंपरा इसी प्रकार अनवरत जारी रहेगी... इसी संकल्प के साथ....अभिनंदन..आभार..🙏❤🌺🌹🙏