27/07/2026
*कैच द रैन 2026* *सात दिवसीय विशेष* *अभियान* *संपन्न*
अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में NSS के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत गुरुवार को कॉलेज परिसर में 'कैच दी रेन' अभियान का समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ। दिनांक 21 जुलाई से 26 जुलाई तक चले इस विशेष अभियान में मादक पदार्थों के प्रयोग पर नियंत्रण, जल संरक्षण जैसे मुख्य मुद्दों पर केंद्रित निबंध प्रतियोगिता , जन जागरण रैली,जल संचयन कार्यशाला, वर्षा जल संरक्षण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
समापन समारोह में पधारी
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की मुख्य समन्वयक डॉ. पूनम तिवारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की मादक पदार्थों का सेवन तथा पर्यावरण प्रदूषण आज की गंभीर समस्याएं हैं और भारत जैसी बड़ी आबादी के देश के लिए यह और बड़ी चुनौती है। हमें एन एस एस के युवाओं से बहुत आशा है कि वह बढ़कर समाज में राष्ट्रहित के कार्य को करेंगे। उन्होंने भूजल के गिरते स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए छात्राओं को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अमरनाथ गर्ल्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की।
महाविद्यालय की कॉर्डिनेटर डॉ मीता तिवारी ने मुख्य अतिथि डॉ पूनम तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ एस के मिश्रा जी का स्मृति चिन्ह भेंट कर और पटका पहनकर स्वागत किया।
बी आर अंबेडकर यूनिवर्सिटी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सहायक समन्वयक ,डॉ मिश्रा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जल संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वर्षा के जल को संचित कर हम न केवल जल संकट दूर कर सकते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य भी सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से 'कैच दी रेन' अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सात दिवसीय अभियान की विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ मनोरमा कौशिक ने किया। संयोजन दामोदर घोष एवं शायमा मुस्तफा ने किया। कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के मुख्य समन्वयक डॉ निर्मल वर्मा ने बताया कि इस अभियान में सभी छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है और विश्वविद्यालय तथा राज्य सरकार द्वारा निर्देशित हर कार्यक्रम को कॉलेज की एनएसएस इकाई सफलता पूर्वक संपन्न करती है।