21/06/2022
अमृत वेला में योग कर, ली जीवन की घुट्टी
**********************************"
प्रातः कालीन ,शांत वातावरण ,सूर्य देव की - अंधेरे को चीरती हुई, लालिमा लिए हुए चंचल किरणों के मध्य, राष्ट्रीय सेवा योजना , इकाई श्रीजी बाबा सरस्वती शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज जतीपुरा मथुरा द्वारा अमृत योग महोत्सव का शुभारंभ मां भारती के श्रीचरणों में दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चना, संभाग निरीक्षक श्रीमान रमाकांत जी , प्रबंधक श्रीमान श्रीनाथ कौशिक ,सह मंत्री वासुदेव पुरोहित एवं पूर्व अध्यापक बृजमोहन कटारा द्वारा किया गया l योग दिवस के, साधकों की, इस साधना बेला में तरुण, युवा, वृद्ध जनों ने पूर्ण मनोयोग से योग में अपनी उपस्थिति अंकित कराई और प्रतिदिन योग करने का संकल्प भी लिया l 13 मंत्रों द्वारा सूर्य नमस्कार, योग, प्राणायाम , आसान, कार्यक्रम अधिकारी श्रीमान बहादुर सिंह तथा श्रीमान बासुदेव पुरोहित द्वारा कराए गए l "योगः कर्मषु कौशलम" पर बोलते हुए संभाग निरीक्षक जी ने कहा कि यह क्रिया केवल आज करने से ही सिद्ध नहीं होगी अपितु इसे प्रतिदिन करने पर अपनी जीवन आयु को बढ़ाया जा सकता है l आशीर्वचन विद्यालय के प्रबंधक श्रीनाथ कौशिक ने दिया तथा कार्यक्रम का संचालन मंत्रों द्वारा अजय शर्मा ने किया l इस अवसर पर श्री भगवान शर्मा प्रधानाचार्य, बल्लभदास, षडानन भारद्वाज, सत्यवीर सिंह,आदेश पांडे प्रमोद कुमार ,प्रमोद पटेल , श्रीमती जानकी देवी ,श्रीमती वीनू पांडेय, घनश्याम सिंह, बांके बिहारी, हरिओम भारद्वाज भगवान सिंह ,राकेश सिंह, बृजमोहन, नवल किशोर ,ठाकुर लाल ,राजू, तथा समस्त स्वयंसेवक उपस्थित थे l